एक्सप्लोरर

UP Weather: यूपी के इन 35 जिलों में बारिश का अलर्ट, आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने की भी चेतावनी

UP Rain Alert: यूपी में आज दोनों पश्चिमी और पूर्वी संभागों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बारिश के आसार बने हुए हैं. इस दौरान मेघ गर्जन के साथ बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है.

UP Weather News: उत्तर प्रदेश में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ सा नजर आ रहा है. पश्चिमी विक्षोभ के चलते प्रदेश के कई जिलों में कहीं-कहीं बारिश हो रही है. गुरुवार को भी प्रयागराज और वाराणसी समेत 9 जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश की बौछारें पड़ीं, जिससे हल्की राहत मिली है. हालांकि दिन के समय धूप निकलने से एक बार फिर से गर्मी बढ़ गई. मौसम विभाग के मुातबिक प्रदेश में दो दिन शुक्रवार और शनिवार को भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है. इस दौरान पूर्वी संभाग के कुछ जिलों में  गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है.

यूपी में आज दोनों पश्चिमी और पूर्वी संभागों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बारिश के आसार बने हुए हैं. इस दौरान मेघ गर्जन के साथ बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है. 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं लोगों को परेशान कर सकती हैं. हालांकि, इससे तापमान पर कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा. दिन में धूप निकलने की वजह से गर्मी का एहसास होता रहेगा. 

इन जिलों में आज होगी बारिश
यूपी में आज झांसी, जालौन, हमीरपुर, कानपुर नगर, उन्नाव, फतेहपुर, रायबरेली, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, अमेठी, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, बस्ती, संतकबीरनगर, आजमगढ़, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, मऊ और बलिया में एक या दो जगहों पर तेज हवाओं के साथ बारिश होने का अनुमान हैं. वहीं ललितपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रतापगढ़, प्रयागराज, जौनपुर, संत रविदास नगर, वाराणसी, मीरजापुर, सोनभद्र, चंदौली और गाज़ीपुर में कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं.

मौसम विभाग ने दो दिनों में अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी का अनुमान जताया गया है. इसके बाद मौसम में कोई खास बदलाव नहीं होगा. 22 मार्च से पश्चिमी यूपी और 23 मार्च से पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है और किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की गई है. यूपी में कब बांदा सबसे गर्म रहा. यहां अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जबकि बहराइच में सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस तक रहा. 

शत्रु संपत्ति मामले में आजम खान के परिवार को बड़ी राहत, पत्नी-बेटे और बहन की जमानत मंजूर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हापुड़ में कांवड़ियों पर आसमान से बरसे फूल, DM और SP ने की पुष्प वर्षा
हापुड़ में कांवड़ियों पर आसमान से बरसे फूल, DM और SP ने की पुष्प वर्षा
शिव भक्तों की रफ्तार, मुजफ्फरनगर में नन्हे कांवड़ियों ने खींचा सबका ध्यान
शिव भक्तों की रफ्तार, मुजफ्फरनगर में नन्हे कांवड़ियों ने खींचा सबका ध्यान
Exclusive: '6 महीने बाद ढूंढे नहीं मिलेंगे', CJP पर बोले बृजभूषण शरण सिंह
'6 महीने बाद ढूंढे नहीं मिलेंगे', CJP पर बोले बृजभूषण शरण सिंह
तिरंगा यात्रा में CM योगी बोले- वंदे मातरम् का अपमान मंजूर नहीं
तिरंगा यात्रा में CM योगी बोले- वंदे मातरम् का अपमान मंजूर नहीं

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget