एक्सप्लोरर

UP Weather Update: यूपी के इन जिलों में बारिश का अलर्ट, वज्रपात और ओला गिरने की संभावना, जानिए आपके इलाके का हाल

UP Weather Today: आईएमडी (IMD) ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश (Rain) की संभावना को देखते हुए अलर्ट जारी किया है. कई जिलों में ओला गिरने की भी संभावना है.

UP Weather News: उत्तर प्रदेश में बीते कुछ दिनों से मौसम में बदलाव के कारण भीषण गर्मी से राहत मिली है. इस सप्ताह के दौरान राज्य के ज्यादातर हिस्सों में बारिश हुई है. इस वजह से तापमान में दो से चार डिग्री तक की गिरावट तर्ज की गई है. राज्य में मंगलवार को भी बारिश की संभावना को देखते हुए आईएमडी (IMD) ने अलर्ट जारी किया है. विभाग ने राज्य के कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) और कई जिलों में येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है.

मौसम विभाग ने राज्य में बागपत, मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद, अमरोहा, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, हरदोई, सीतापुर, कन्नौज, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, इटावा, कानपुर नगर, कानपुर देहात, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललीतपुर और आसपास के इलाकों में तेज बारिश की संभावना है. इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. 

UP MLC By-Elections: यूपी एमएलसी उपचुनाव में सभी विधायकों ने नहीं डाला वोट, इन पार्टियों MLA भी रहे गायब

इन जिलों में येलो अलर्ट
वहीं राज्य के शामली, सहारनपुर, बिजनौर, संभल, रामपुर, बदायूं, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोड़ा, अयोध्या, अमेठी, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, प्रतापगढ़, फतेहपुर, बांदा, कौशांबी, चित्रकुट, प्रयागराज और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है. इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. 

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में 30 मई को हल्की से तेज बारिश होने की संभावना जताई थी. विभाग ने लखनऊ के अलावा पश्चिमी यूपी के ज्यादातर जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है. कई जिलों में बारिश होने से राज्य के ज्यादातर जिलों में भीषण गर्मी से राहत मिलेगी. आईएमडी के मुताबिक यूपी में पश्चिमी विक्षोप का असर देखने को मिलेगा. इस वजह से पश्चिमी यूपी के ज्यादातर इलाकों में बारिश हो सकती है.

बता दें कि अगले कुछ दिनों में पश्चिम और मध्य यूपी में 3-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है. विभाग की मानें तो इस सप्ताह के अंत तक भीषण गर्मी पड़ सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सत्ता में रहते शहीदों और...', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर तंज
'सत्ता में रहते शहीदों और...', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर तंज
'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget