एक्सप्लोरर

UP Weather: यूपी में आज से तेज होगा बारिश का दौर, 5 से 7 डिग्री तक गिरेगा पारा, किन जिलों में अलर्ट?

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में अब बारिश का सिलसिला तेज होने जा रहा है. प्रदेश के लगभग सभी हिस्सों में आज बारिश होने की संभावना जताई गई है. आने वाले दिनों में तापमान तेजी से कम होगा.

UP Weather News: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है. अब लोगों को चिलचिलाती धू और लू के थपेड़ों से राहत मिलने जा रही है. रविवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हुई, जिससे गर्मी के तेवर हल्के हुए. प्रदेश में आज (सोमवार) से बारिश का सिलसिला तेज होने जा रहा है. आज 55 से ज्यादा जिलों में मेघगर्जन के साथ झोंकेदार हवाएं चलने और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की हैं. अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में 5-7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी और मौसम सुहाना हो जाएगा. साथ ही लू की परिस्थितियां कम हो जाएंगी.

मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश में बारिश होने का अनुमान जारी किया है. पश्चिमी और पूर्वी दोनों संभागों में आज कई जगहों पर गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश होगी. साथ ही कुछ जगहों पर बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है. इस दौरान 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चलेंगी.

18 जून से बारिश का ये सिलसिला और तेज होगा और 20 जून लगभग सभी स्थानों पर जोरदार बारिश होगी, जिससे तापमान में अच्छी खासी गिरावट आएगी. 21 जून तक प्रदेश में बारिश होती रहेगी. 

इन जिलों में मेघगर्जन के साथ भारी बारिश का अलर्ट
यूपी में आज सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, नोएडा, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, इटावा, औरैया, कानपुर, जालौन, झांसी, हमीरपुर, महोबा, ललितपुर, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट और कौशांबी में कई जगहों पर झमाझम बारिश होने की संभावना जताई गई है. यहां मेघगर्जन के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी.

वहीं मथुरा, बुलंदशहर, अलीगढ़, आगरा, हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, मैनपुरी, कासगंज, बदायूं, संभल, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद, हरदोई, कन्नौज, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, लखनऊ, उन्नाव, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, अयोध्या, गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, महाराजगंज, कुशीनगर, संतकबीर नगर, गोरखपुर, आज़मगढ़, मऊ, बलिया, गाजीपुर, अंबेडकर नगर, जौनपुर, मीरजापुर, वाराणसी, प्रयागराज, सोनभद्र और चंदौली व आसपास के तमाम इलाकों में आज एक या दो जगहों पर बारिश होगी. 

यूपी में पिछले 24 घंटों में आंधी-बारिश के साथ बिजली गिरने से करीब 23 लोगों की मौत हो गई. सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीड़ित परिवारों को मदद देने के निर्देश दिए हैं.

आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव और भारी बारिश व बिजली गिरने की चेतावनी को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने को कहा गया है. आंधी और बारिश की वजह से लोगों को होने वाले नुकसान में तत्काल मदद मुहैया कराने के प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं.  

Varanasi News: इस वजह से वाराणसी के घाटों पर पसरा सन्नाटा, बन रहे कर्फ्यू जैसे हालात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में बेटी को फोन चलाने से रोकना मां को पड़ा भारी, लड़की ने दे दी जान; जांच शुरू
वाराणसी में बेटी को फोन चलाने से रोकना मां को पड़ा भारी, लड़की ने दे दी जान; जांच शुरू
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
UP Weather: यूपी में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, आज 51 जिलों में बूंदाबादी के आसार, इस दिन से फिर एक्टिव होगा मानसून
यूपी में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, आज 51 जिलों में बूंदाबादी के आसार, इस दिन से फिर एक्टिव होगा मानसून
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक ने किन शर्तों पर तोड़ा अनशन? वीडियो जारी कर बताया, बोले- '26 दिन बाद खाने का स्वाद अच्छा लगता है'
सोनम वांगचुक ने किन शर्तों पर तोड़ा अनशन? वीडियो जारी कर बताया, बोले- '26 दिन बाद खाने का स्वाद अच्छा लगता है'
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर CM रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया, कही दी ये बड़ी बात!
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर CM रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया, कही दी ये बड़ी बात!
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Jana Nayagan OTT Release: थलपति विजय की 'जना नायकन' ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी? यहां हैं सारी डिटेल्स
थलपति विजय की 'जना नायकन' ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी? यहां हैं सारी डिटेल्स
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
Explained: आज 'तिलचट्टों' के देशव्यापी प्रदर्शन के नतीजे क्या? CJP को हल्के में लेकर तीन जगह चूकी मोदी सरकार!
'तिलचट्टों' के देशव्यापी प्रदर्शन से क्या होगा? मोदी सरकार का CJP को हल्के में लेना 3 बड़ी भूल
जिंदगी और मौत से जूझ रहा था ट्रेन के गेट पर लटका शख्स, लोग बनाते रहे वीडियो; भड़के यूजर्स
जिंदगी और मौत से जूझ रहा था ट्रेन के गेट पर लटका शख्स, लोग बनाते रहे वीडियो; भड़के यूजर्स
Embed widget