एक्सप्लोरर

UP Weather Update: यूपी में कड़ाके की ठंड, बर्फीली हवाओं से कांपे लोग, अयोध्या में 2.5 डिग्री तक गिरा पारा

UP Weather News: इस बार बर्फीली हवाओं ने समय से पहले दस्तक दी है. ऐसे में सर्दी लंबी खिंचने की उम्मीद जताई जा रही है. वहीं अयोध्या में सबसे ठंडा दिन रहा है. यहां न्यूनतम पारा 2.5 डिग्री तक दर्ज हुआ.

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में इन दिनों कड़ाके की सर्दी पड़ रही हैं. पहाड़ों की बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी दिख रहा है. बर्फीली हवाएं लोगों पर सितम ढा रही हैं. रविवार को भी दिनभर चली शीतलहर ने लोगों को कंपकंपाने पर मजबूर कर दिया. प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में आज भी सुबह और शाम को कोहरा छाए रहने और शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है. वहीं अयोध्या में पारा लुढ़ककर 3 डिग्री सेल्सियस भी कम चला गया है. 

मौसम विभाग के मुताबिक यूपी में अगले चार दिनों तक सर्दी का सितम जारी रहने वाला हैं. सोमवार 16 दिसंबर की बात करें तो आज भी प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं लेकिन सुबह और शाम के समय कोहरे की चेतावनी जारी की गई है. वहीं कई जगहों पर कोहरे और शीतलहर का यलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं 17, 18 दिसंबर को भी कुछ ख़ास बदलाव का संभावना नहीं हैं. 

इन जिलों में शीत लहर का यलो अलर्ट
यूपी में आज मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, बाराबंकी, श्रावस्ती, गोंडा और अयोध्या में कोहरे के साथ शीतलहर चलने का यलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर, संभल, बदायूं, बलरामपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, संतकबीर नगर, गोरखपुर, आजमगढ, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, मऊ और बलिया में कोहरा छाए रहने का अलर्ट जारी किया गया है. 

इस बार बर्फीली हवाओं ने समय से पहले दस्तक दी है. ऐसे में इस बार सर्दी लंबी खिंचने की उम्मीद जताई जा रही है. वहीं अब पछुआ हवाओं की रफ्तार थोड़ी कम हुई है. ऐसे में दो दिन में तापमान से राहत मिलने की उम्मीद है. अगले 24 घंटे तक तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा. इसके बाद न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है. 

अयोध्या में सबसे ठंडा दिन
यूपी के अयोध्या में लगातार पारा गिर रहा है. पिछले 24 घंटे में अयोध्या में सबसे कम 2.5 डिग्री सेल्सियस तक न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है. वहीं सुबह से ही घना कोहरा भी छाया रहा. वहीं मुजफ्फरनगर में 4.3, चुर्क में 4.4, नजीबाबाद में 4.6, कानपुर में 4.5, एटा में 5.2 और राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस तक रहा.  

नोएडा विकास प्राधिकरण पूर्व OSD के पास 16 करोड़ का घर, 62 लाखी ज्वेलरी, 15 करोड़ का स्कूल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ़: स्कूलों में YouTubers की एंट्री बैन, बिना अनुमति घुसे तो एक्शन
आजमगढ़: स्कूलों में YouTubers की एंट्री बैन, बिना अनुमति घुसे तो एक्शन
आजमगढ़: छात्रसंघ चुनाव को लेकर मार्च, पुलिस से नोकझोंक
आजमगढ़: छात्रसंघ चुनाव को लेकर मार्च, पुलिस से नोकझोंक
बारिश में खोया डिलीवरी बॉय का फोन, सपा विधायक ने लौटाई मुस्कान
बारिश में खोया डिलीवरी बॉय का फोन, सपा विधायक ने लौटाई मुस्कान
चीनी महंगी हुई तो किसानों को भी मिले फायदा, केसी त्यागी की मांग
चीनी महंगी हुई तो किसानों को भी मिले फायदा, केसी त्यागी की मांग

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget