एक्सप्लोरर

Gorakhpur Heatwave: गोरखपुर में बढ़ेगा गर्मी का सितम, 45 डिग्री पहुंचेगा पारा, IMD ने जारी किया अलर्ट

Gorakhpur News: गोरखपुर में तेज धूप और गर्म हवाओं ने तापमान बढ़ा दिया है. पिछले चार दिन से पारा लगातार बढ़ रहा है. मौसम विभाग की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक पारा 42 डिग्री के करीब पहुंच गया है.

Gorakhpur Weather News Today: यूपी के गोरखपुर में अगले दो दिनों में पारा 45 डिग्री के पार जाने की संभावना मौसम विज्ञानियों ने जताई है. प्रचंड गर्मी और चढ़ते पारे के बीच तापमान लगातार बढ़ रहा है. पिछले चार दिनों से पारा अपने चरम पर है. तापमान जहां लगातार बढ़ रहा है.

मौसम विभाग की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक पारा 42 डिग्री के करीब पहुंच गया है. 24 घंटे के भीतर इसके 45 डिसे तक पहुंचने की संभावना है. दो से तीन दिनों तक अधिकतम तापमान 45 और न्यूनतम तापमान 30 डिसे तक रहने की संभावना है. ऐसे में जरा सी लापरवाही हीटवेव का शिकार बना सकती है. 

अधिकतम तापमान 45 डिग्री रहने की संभावना 

इंडियन मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (आईएमडी) की रिपोर्ट के मुताबिक गोरखपुर में पिछले चार दिनों से पारा 42 डिग्री के करीब दर्ज किया जा रहा है. बुधवार 15 मई को अधिकतम तापमान 41.9 डिसे और न्यूनतम तापमान 27.5 डिसे दर्ज किया गया था. गुरुवार 16 मई को अधिकतम तापमान 41.7 डिसे और न्‍यूनतम तापमान 26.2 डिसे दर्ज किया गया. शुक्रवार 17 मई को अधिकतम तापमान 43 डिसे और न्‍यूनतम तापमान 28 रहने की संभावना व्‍यक्‍त की गई है. 18 और 19 मई को अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्‍यूनतम तापमान 29 डिग्री रहने की संभावना है. 

इस दिन हो सकती है बारिश

20 मई को अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री ही रहेगा. 21 मई को अधिकतम और न्‍यूनतम तापमान एक डिग्री गिरावट के साथ 43 डिग्री और 28 डिग्री रहेगा. 22 मई को अधिकतम तापमान पुनः 2 डिग्री गिरावट के साथ 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहेगा. हालांकि 18 और 19 मई को हीट वेब अपने चरम पर होगी. 20 मई को आसमान साफ रहेगा. 21 और 22 मई को आसमान में बादल रहने के साथ आंधी-बारिश की संभावना जताई गई है. 

हीटवेव का हो सकते हैं शिकार 

जिला आपदा विशेषज्ञ गौतम गुप्ता ने मौसम विज्ञानियों के हवाले से बताया कि भीषण गर्मी के बीच घरों ने निकलने वाले लोग लापरवाही करने पर हीटवेब के शिकार हो सकते हैं. ऐसे में लोगों को घरों से निकलने के पहले धूप और हीटवेव से बचने के उपाय करके निकलने की चिकित्‍सक भी सलाह दे रहे हैं. हीटवेव से बचने के लिए शरीर को पूरी तरह से ढक कर और फुल आस्तीन के कपड़े पहनकर निकलें. पर्याप्त मात्रा में पानी और तरल पेय का सेवन कर इस जानलेवा धूप और हीटवेव से बचा जा सकता है.  

ये भी पढ़ें: 'PM मोदी भी देख लें...', अखिलेश यादव ने राहुल गांधी का रायबरेली से बताया सच्चा रिश्ता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
अखिलेश के साथ आएंगे चंद्रशेखर आजाद? गठबंधन पर खत्म किया सस्पेंस
अखिलेश के साथ आएंगे चंद्रशेखर आजाद? गठबंधन पर खत्म किया सस्पेंस
फिर चर्चा में तमन्ना मलिक, बुर्के में कांवड़ लाने की तैयारी पर SDM कोर्ट का बड़ा आदेश
फिर चर्चा में तमन्ना मलिक, बुर्के में कांवड़ लाने की तैयारी पर SDM कोर्ट का बड़ा आदेश
देहरादून में डेंगू समय से पहले डेंगू की दस्तक, स्वास्थ्य विभाग ने कसी कमर
देहरादून में डेंगू समय से पहले डेंगू की दस्तक, स्वास्थ्य विभाग ने कसी कमर

वीडियोज

Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
कांग्रेस विधायक ने कहा- पंकजा मुंडे बीजेपी छोड़ें, CM बना देंगे
कांग्रेस विधायक ने कहा- पंकजा मुंडे बीजेपी छोड़ें, CM बना देंगे
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
Xप्लेन: दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
Embed widget