एक्सप्लोरर

UP Weather: यूपी में 46 डिग्री का टॉर्चर! आज भी जारी रहेगा प्रचंड गर्मी का तांडव, इन जिलों में होगी बारिश

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच आज (12 जून) मिला-जुला मौसम रहेगा. पश्चिमी यूपी के ज्यादातर हिस्सों में आज भी प्रचंड गर्मी रहेगी तो वहीं कुछ जिलों में हल्की बारिश होगी.

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में इन दिनों गर्मी अपना रौद्र रूप दिखा रही है. आसमान से बरसती आग की वजह से धरती भट्टी की तप रही है. सुबह से ही सूरज की किरणे जला रही है. रात में भी राहत नहीं है. गर्म हवाओं की वजह से लोगों का जीना मुहाल हो गया है. झांसी, आगरा और बांदा जैसे जिलों में तापमान 46 डिग्री के पार चला गया है. हालांकि, अगले 6 दिनों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 3-5 डिग्री की कमी आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. 

मौसम विभाग ने आज (12 जून) भी मिला जुला मौसम रहने का अनुमान जारी किया है. ऐसे में प्रदेश के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की बौछारें पड़ सकती हैं, लेकिन पश्चिमी यूपी और बुंदेलखंड के कुछ जिलों में आज भी भीषण गर्मी का कहर जारी रह सकता है. अगले दो दिन इन जिलों के लिए भारी है. यहां लोगों को गर्मी से राहत मिलते नहीं दिखाई दे रही है. हालांकि, इसके बाद यहां भी बारिश का सिलसिला देखने को मिलेगा. 

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी और पूर्वी यूपी दोनों ही संभागों के कुछ जिलों में आज कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश होगी. पश्चिमी क्षेत्र में दिन के समय आज नोएडा, गाजियाबाद, मथुरा, आगरा और झांसी में भीषण हीट वेव चलेंगी.

IMD ने इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि बागपत, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर और महोबा में लू का यलो अलर्ट है. 

इन जिलों मेघ गर्जन और वज्रपात की चेतावनी
इसके साथ ही सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर व आसपास के इलाकों में आज गर्म रातें रहने की संभावना हैं.

वहीं कुछ जिलों में आज बारिश का संभावना जताई गई है. सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, बस्ती, संत कबीर नगर और गोरखपु में बारिश का अनुमान है. इस दौरान मेघगर्जन के साथ वज्रपात और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने की चेतावनी दी गई है. 

लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, बस्ती, संत कबीर नगर और गोरखपुर में आज हल्के बादल छाए रहेंगे और यहां गरज-चमक और धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश की बौछारें पड़ने का अनुमान जताया गया है. प्रदेश में उष्ण लहर और बारिश का ये सिलसिला अगले दो दिन जारी रहेगा. 15 जून से बारिश की रफ्तार बढ़ेगी और प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश होगी. 

अखिलेश यादव ने सबको हटाया, कुशीनगर के सपा जिलाध्यक्ष को क्यों छोड़ा? ये है वजह!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामपुर में पत्नी की करंट लगाकर हत्या का आरोप, पति गिरफ्तार
रामपुर में पत्नी की करंट लगाकर हत्या का आरोप, पति गिरफ्तार
बीजेपी की नई टीम में दो मुस्लिम, AIMIM बोली- हमें कोई गिला शिकवा नहीं लेकिन...
बीजेपी की नई टीम में दो मुस्लिम, AIMIM बोली- हमें कोई गिला शिकवा नहीं लेकिन...
यूपी में राशन कोटेदारों का बढ़ा मार्जिन, CM योगी ने दिया तोहफा
यूपी में राशन कोटेदारों का बढ़ा मार्जिन, CM योगी ने दिया तोहफा
नितिन नवीन की नई टीम में BJP सांसद भोला सिंह का नाम, जानें कौन हैं?
नितिन नवीन की नई टीम में BJP सांसद भोला सिंह का नाम, जानें कौन हैं?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget