एक्सप्लोरर

UP News: महोबा में उधारी का पैसा मांगना पर दबंगों ने की पिटाई, पुलिस ने पीड़ित के खिलाफ ही कर दी कार्रवाई

Mahoba Viral Video:जिले के कबरई थाना क्षेत्र में ठेकेदार के साथ मारपीट करने वाले के खिलाफ पुलिस ने मामूली धाराओं के में मामला दर्ज कर किया है. वहीं दबंग अब पीड़ित को खुलेआम धमकी दे रहे है.

Mahoba News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के महोबा जिले (Mahoba) में तंत्र मंत्र के विवाद में दबंगों ने एक युवक को खंभे से बांधकर बेरहमी से मारा पीटा है. रस्सियों से बांधकर लाठी डंडों से पीटने से युवक बुरी तरह घायल हो गया. सूचना मिलते ही परिजनों में परिजनों में कोहराम मच गया, जब परिजन मौके पर पहुंचे तो युवक को बेहोशी की हालत में रस्सियों से बंधा पाया. दबंगों के घर बंधक पड़े युवक का वीडियो वायरल हो रहा है. इस मामले में पुलिस (Police) ने पीड़ित पर ही कार्रवाई कर दी है, जिससे पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े हो रहे हैं. 

पीड़ित युवक जिले के कबरई थाना क्षेत्र अंतर्गत मकरबई का निवासी है. जिसे दबंगों ने घर बुलाकर बंधक बना लिया और रस्सियों से बांधकर लाठी डंडो से बेरहमी से पीटा. इस मामले के बाद पीड़ित परिजनों के साथ न्याय की गुहार लगाता पुलिस अधिकारियों के चक्कर काटने के लिए मजबूर है. बताया जा रहा है कि मकरबई गांव का रहने वाला राजेश कुशवाहा ठेकेदारी का काम करता है. उसका लेनदेन को लेकर गांव के ही करन बाबू और मुन्ना से विवाद चल रहा है. आरोप है कि राजेश कुशवाहा द्वारा उधारी का पैसा मांगने पर युवकों ने साजिश के तहत घर बुला कर लाठी डंडो से पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया. 

पुलिस ने पीड़ित के खिलाफ ही कर दी कार्रवाई

पीड़ित की चीख पुकार सुनकर आस-पड़ोस के लोगों ने परिवार को सूचना दी. मौके पर पहुंची पीड़ित की पत्नी और परिजनों को वह रस्सियों से बंधा हुआ मिला.  दबंगों की ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इस मामले पीड़िता की पत्नी द्वारा कबरई थाने में तहरीर दी गई. जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामूली धाराओं में मामला दर्ज किया. वहीं पुलिस ने उल्टा पीड़ित राजेश पर ही मामला दर्ज कर लिया. जिसके बाद पुलिस कार्रवाई पर सवाल खड़े होने लगे हैं. पुलिस ने पीड़ित को धारा धारा 107, 116 के तहत चालान कर दिया. 

आरोपी खुलेआम जान से मारने की दे रहे धमकी- पीड़ित की पत्नी

पीड़ित राजेश के परिजन जिला पुलिस अधीक्षक के कार्यलय पर पहुंच कर न्याय की गुहार लगा रहे हैं. राजेश और उसकी पत्नी का आरोप है कि बंधक बनाकर मारपीट करने वाले दबंगों को पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया, जिससे उनके हौसले बुलंद हैं. आरोपी खुलेआम जान से मारने की धमकी दे रहे हैं. जिस युवक को बंधक बनाकर बेरहमी से मारा पीटा गया, उसके हाथ में फ्रैक्चर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोट के निशान हैं. 

पुलिस का क्या है कहना?

इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक सत्यम ने बताया कि मामले से संबंधित वायरल हो रहा वीडियो पुराना है. दूसरे पक्ष के भाई को तंत्र मंत्र से पागल करने के आरोप पर ही राजेश को मारा पीटा गया है. वीडियो के सामने आने पर थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं. उक्त मामला थाने में दर्ज है और आगे की कार्यवाही की जा रही है.

ये भी पढ़ें: ABP News Cvoter Survey: यूपी में कांग्रेस सपा-बसपा से करेगी गठबंधन? सर्वे में मिला चौंकाने वाला जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड: चमोली में टनल पहुंचे गणेश गोदियाल, मुआवजे पर उठाए सवाल
उत्तराखंड: चमोली में टनल पहुंचे गणेश गोदियाल, मुआवजे पर उठाए सवाल
आगरा: पहले फोटो सेशन... फिर 11 महीने की बेटी को पिता ने यमुना में फेंका
आगरा: पहले फोटो सेशन... फिर 11 महीने की बेटी को पिता ने यमुना में फेंका
पहाड़ में इंडस्ट्रियल पार्क से युवा आयोग तक, CM धामी के 7 बड़े ऐलान
पहाड़ में इंडस्ट्रियल पार्क से युवा आयोग तक, CM धामी के 7 बड़े ऐलान
लखनऊ में 'मिनी इंडिया', राम-सीता झांकी से लेकर लोकनृत्यों तक बिखरी संस्कृति की छटा
लखनऊ में 'मिनी इंडिया', राम-सीता झांकी से लेकर लोकनृत्यों तक बिखरी संस्कृति की छटा

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
Embed widget