एक्सप्लोरर

UP Vidhan Sabha Winter Session के पहले दिन खास रंग के कपड़े पहने दिखे सपा विधायक, अखिलेश यादव बोले- जनता ने हमें...

यूपी विधानसभा सत्र के पहले दिन समाजवादी पार्टी के विधायक खास रंग के कपड़े पहने दिखे. इस पर अखिलेश यादव ने भी प्रतिक्रिया दी.

उत्तर प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन समाजवादी पार्टी के विधायक और नेता खास रंग के कपड़े पहने नजर आए. विधायकों ने विधानसभा की कार्यवाही में हिस्सा लेने के लिए काले रंग के कुर्ते पहने. उत्तर प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र की शुरुआत पर विपक्ष के विधायक काले वस्त्र पहने नज़र आए.

इस पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा,'ये सरकार और नई नियमावली का विरोध है. लोकतंत्र को कमजोर करना चाहते हैं. जनता ने हमें चुनकर भेजा है. सरकार नहीं चाहती कि हम सरकार के सामने जनता के सवाल उठाएं इसीलिए नए नियम ला रहे हैं. हम लोकतंत्र की मर्यादा में रहकर अपने सवाल उठाएंगे."

अखिलेश यागव ने कहा कि वे जो चाहें नियम बना सकते हैं. हालांकि, उन्हें लोकतंत्र को मजबूत बनाना चाहिए. विपक्ष जितना मजबूत होगा, लोकतंत्र उतना ही मजबूत होगा. हालांकि, सरकार ने ऐसे नियम तैयार किए हैं क्योंकि वह हमारे द्वारा उठाए गए सवालों का जवाब नहीं दे सकती है.

शीतकालीन सत्र की शुरुआत पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, 'जनता के सवालों से सरकार भागना चाहती है इसीलिए इस सत्र का समय बहुत कम रखा गया है.' 

ब्रजेश पाठक बोले पूरा देश शर्मिंदा
इस मामले पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि आज शीतकालीन सत्र का पहला दिन था और हमने भाजपा विधायक आशुतोष टंडन और नौ अन्य विधायकों के निधन पर दुख व्यक्त किया. जब हमने शोक व्यक्त किया तो समाजवादी पार्टी के विधायक काले कपड़े पहने हुए थे. यूपी के डिप्टी सीएम ने कहा कि , ''यह पहली बार है कि ऐसी घटना हुई है और पूरा देश इससे शर्मिंदा है.''

UP Vidhan Sabha Winter Session: 'यही सदन था जहां पहले...' यूपी विधानसभा सत्र से पहले सीएम योगी ने याद की 26 साल पुरानी घटना

वहीं आरएलडी और समाजवादी पार्टी के सदस्यों ने प्रतीकात्मक विरोध किया. सपा के विधायक ज़ाहिद बेग साइकिल से विधानसभा पहुँचे थे. उन्होंने योगी सरकार की नीतियों का काफ़ी विरोध किया.  बेग ने कहा कि सदन के भीतर मोबाइल बैन करना सरकार का सही कदम नहीं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कारगिल विजय दिवस पर धामी सरकार का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को अब मिलेंगे 2 करोड़
कारगिल विजय दिवस पर धामी सरकार का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को अब मिलेंगे 2 करोड़
रामपुर: जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन रोकने की अपील, छात्रों ने DM को सौंपा ज्ञापन
रामपुर: जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन रोकने की अपील, छात्रों ने DM को सौंपा ज्ञापन
'मुसलमान अपने दोस्त और रास्ता खुद...', योगी सरकार पर भड़के SP सांसद मोहिबुल्लाह नदवी
'मुसलमान अपने दोस्त और रास्ता खुद...', योगी सरकार पर भड़के SP सांसद मोहिबुल्लाह नदवी
उत्तराखंड में कुदरत का कहर! भूस्खलन से 71 सड़कें बंद, अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट
उत्तराखंड में कुदरत का कहर! भूस्खलन से 71 सड़कें बंद, अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'
ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा अर्धशतक, दौड़कर बना डाले इतने रन
तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा अर्धशतक, दौड़कर बना डाले इतने रन
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
CJP-लेफ्ट के प्रदर्शन में पत्रकारों पर हुए हमलों पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, ‘ये छात्र नहीं, बल्कि...’
CJP-लेफ्ट के प्रदर्शन में पत्रकारों पर हुए हमलों पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, ‘ये छात्र नहीं, बल्कि...’
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget