एक्सप्लोरर

रेलवे ने टिकट दलालों पर कसा शिकंजा, बायोमेट्रिक और एआई सिस्टम से होगी पहचान

Indian Railway Ticket Booking Scheme: रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत के मद्देनजर कई खास इंताजम किए हैं. इसी क्रम में रेलवे ने स्टेशनों पर दलालों पर अंकुश लगाने के लिए खास योजना बनाई है.

Kanpur News Today: ट्रेन से सफर करने के लिए अमूमन आम लोगों को अपनी सीट रिजर्व कराने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है, इसके बावजूद अक्सर कामयाबी नहीं मिल पाती है. इसके उलट अगर इसी टिकट को किसी दलाल के जरिये बुक कराते हैं तो फौरन सीट कंफर्म हो जाती है. 

टिकट के रिजर्वेशन को लेकर दलालों का एक बड़ा मकड़जाल फैला हुआ है. यह दलाल रेलवे की व्यवस्थाओं पर पूरी तरह से हावी हैं, रेल विभाग भले ही आम लोगों की सुविधा के लिए कितने भी इंतजाम कर ले. रेलवे ने दलालों पर अंकुश लगाने के लिए खास योजना तैयार की है. इसके तहत अब आरक्षण केंद्रों पर बायोमेट्रिक सिस्टम लगाने की तैयारी की गई है.

दलालों पर रहेगी पैनी नजर
रेलवे की योजना से आम लोगों को दलालों से छुटकारा मिलेगा. रेलवे में यात्रियों को कंफर्म टिकट बुक कराने के लिए आरक्षण केंद्रों पर फिंगर प्रिंट और बायोमेट्रिक सिस्टम लगाने की तैयारी है. इसके बाद अगर एक पते पर अधिक संख्या में टिकटों की बुकिंग होती तो रेलवे का आरक्षण कंप्यूटर साइट इसे लॉक कर देगा.

इस संबंध में उत्तर मध्य के जनसंपर्क अधिकारी अमिल ने बताया कि रिजर्वेशन टिकट बुक कराने के लिए बायोमेट्रिक सिस्टम से जोड़ने की कवायद जारी है, जिसे प्रत्येक आरक्षण टिकट काउंटर पर लगाया जाएगा. इसमें एआई सिस्टम के माध्यम टिकट बुक करने वाली की पहचान हो सकेगी. साथ ही बार-बार एक ही आईडी और शख्स के जरिये टिकट रिजर्वेशन की पहचान हो सकेगी और उसे संदिग्ध मानकर मशीन पहचान बता देगी.

एआई करेगा दलालों की पहचान
रेलवे का साइबर सेल अब इसके लिए तैयार है. दलालों पर अंकुश लगाने के लिए रेलवे ने तैयारी पूरी कर ली है. इसके अलावा स्टेशन पर लगातार घूमने वाले ओर बार-बार टिकट विंडो पर आने वाले संदिग्ध दलालों की पहचान की जाएगी. जिसे एआई के जरिये पहचानना आसान होगा. जैसे ही दलाल कई टिकट भवनों के बाद फिर से विंडो पर आएगा तो सिस्टम उसे पहचान कर इंडिकेशन दे देगा और दलाल पकड़ जाएगा.

ये भी पढ़ें: यूपी की पूरी कैबिनेट ने गंगा में किया स्नान, CM योगी ने भी लगाई आस्था की डुबकी, देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस ने बढ़ाया GenZ पर फोकस, अखिलेश से भी जल्द फाइनल होगी डील
कांग्रेस ने बढ़ाया GenZ पर फोकस, अखिलेश से भी जल्द फाइनल होगी डील
डेटिंग ऐप पर दोस्ती फिर ब्लैकमेलिंग! शातिर महिला का खौफनाक खेल
डेटिंग ऐप पर दोस्ती फिर ब्लैकमेलिंग! शातिर महिला का खौफनाक खेल
ताज सिटी या गड्ढा सिटी? आगरा में खराब सड़कों को लेकर सपा का प्रदर्शन
ताज सिटी या गड्ढा सिटी? आगरा में खराब सड़कों को लेकर सपा का प्रदर्शन
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
Embed widget