एक्सप्लोरर

UP Tourism: अयोध्या में काशी की तरह चलेगा क्रूज, पर्यटन मंत्री ने बताया यूपी में टूरिज्म का रोडमैप

UP Tourism Minister: यूपी के पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी ने कहा कि, राज्य में माफिया और गुंडागर्दी खत्म होने से पर्यटक बढ़े हैं.

UP Tourism Minister Neelkanth Tiwari: योगी सरकार प्रयागराज (Prayagraj) के श्रृंगवेरपुर धाम में भगवान राम और निषादराज की गले लगते प्रतिमा लगवाएगी. 51 फीट ऊंची इस प्रतिमा (Statue) को बनाने के लिए आर्डर भी दिया जा चुका है. पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी (UP Minister Neelkanth Tiwari) ने शुक्रवार को साढ़े 4 साल में पर्यटन के क्षेत्र में सरकार की उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड (Report Card) रखने के साथ ही भावी योजनाओं पर भी बात की. उन्होंने कहा कि, अयोध्या में भी काशी की तरह क्रूज चलेगा. लखनऊ रेजीडेंसी में जल्द ही लाइट एंड साउंड शो का लोकार्पण होगा.

माफियागिरी खत्म होने से बढ़े पर्यटक

नीलकंठ तिवारी ने कहा कि, 2017 से ही पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अभूतपूर्व कार्य किये गए. अयोध्या, काशी, नैमिशारण्य, चित्रकूट, प्रयागराज, गोरखपुर, आगरा, देवीपाटन, सोनभद्र, कतर्नियाघाट, कुशीनगर जैसे तमाम स्थल यहां हैं, जो पर्यटन, संस्कृति, अध्यात्म और धार्मिक महत्व के हैं. लेकिन 2017 के पहले इन स्थलों की कोई चर्चा भी नहीं करता था. अब स्थिति बदली, इन सभी पर्यटन स्थलों पर ध्यान दिया. पर्यटन क्षेत्रों में निवेश हो इसके लिए परसेप्शन बदला. गुंडागर्दी, माफियागिरी खत्म होने से पर्यटक बढ़े हैं.

एक एक कर किये पूरे संकल्प 

उन्होंने कहा कि, 2017 में चुनाव में जाने से पहले कुछ संकल्प तय किये थे, एक एक को पूरा किया गया, कुछ नहीं बचा उसमें. 2018 की पर्यटन नीति के तहत 12 चिन्हित सर्किट पर काम किया. अब 13वां गंगा सर्किट प्रस्तावित है. प्रदेश के प्रमुख तीर्थस्थलों को 4 लेन राजमार्ग से जोड़ा गया. अगले माह जितने भी पर्यटन संवर्धन के काम उनका लोकार्पण करेंगे. सिर्फ बृज क्षेत्र में 106 पर्यटन स्थलों का विकास किया जा चुका. उन्होंने कहा कि, 2017 के पहले अयोध्या को विकास पथ से वंचित रखा गया. वर्तमान सरकार में 2017 से दीपोत्सव शुरू हुआ और 2018 से हर साल नए रिकॉर्ड बना रहा.

पहले स्थान पर आया यूपी 

प्रमुख सचिव पर्यटन मुकेश मेश्राम ने कहा कि, 2015-16 में पर्यटन के लिए 272 करोड़ और 2016-17 में 506 करोड़ बजट था. वर्तमान में पर्यटन का बजट 1 हज़ार करोड़ से ऊपर है. यूपी पर्यटकों के आने के हिसाब से देश में पहले स्थान पर आया. हमारे यहां पर्यटन का बहुत स्कोप लेकिन पहले सही ब्रांडिंग नहीं हुई. अयोध्या दीपोत्सव के तहत 2018 में 301152, वर्ष 2019 में 404026 और वर्ष 2020 में 606569 दीप जलाए गए. इस बार साढ़े सात लाख दीप जलाने का लक्ष्य है. वाराणसी में देव दीपोत्सव, बृज में रंगोत्सव, मथुरा में कृष्णोत्सव हो रहा. अंतराष्ट्रीय योग दिवस में पर्यटन विभाग की विशेष भूमिका रही. यूपी दिवस मनाने की शुरुआत की 24 जनवरी के दिन हुई. पावन पथ वेबसाइट तैयार किया गया, जिस पर वाराणसी के तमाम धार्मिक स्थलों से परिचित होते. 2017 से कुम्भ पूर्व वैष्णव बैठक मथुरा में होगी.

ये भी पढ़ें.

Mahant Narendra Giri Death Case: आद्या तिवारी की बहू का आरोप, परिवार के खिलाफ हो रही है साजिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP चुनाव 2027: दलितों-युवाओं को साधने की तैयारी में बसपा, रोजगार पर फोकस
UP चुनाव 2027: दलितों-युवाओं को साधने की तैयारी में बसपा, रोजगार पर फोकस
सारा अली खान के केदारनाथ दर्शन पर मौलाना ने जताई आपत्ति, कहा- हराम
सारा अली खान के केदारनाथ दर्शन पर मौलाना ने जताई आपत्ति, कहा- हराम
UP MLC चुनाव: सपा की जीत से गदगद अखिलेश ने लिखी खुली चिट्ठी, कहा- भाजपा एक 'फ्लॉप शो'
UP MLC चुनाव: सपा की जीत से गदगद अखिलेश ने लिखी खुली चिट्ठी, कहा- भाजपा एक 'फ्लॉप शो'
'डबल इंजन का डबल जीरो! ' वाराणसी में सपा की जीत पर अखिलेश यादव का पहला बयान
'डबल इंजन का डबल जीरो! ' वाराणसी में सपा की जीत पर अखिलेश यादव का पहला बयान

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget