एक्सप्लोरर

UP: तीन दिन से लापता 10 साल के मासूम का कत्ल, बाग में पड़ा था शव, दोनों हाथ गायब

एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि 10 वर्षीय बालक 8 जून को दिन के 11 बजे गायब हो गया था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गले को रस्सी से कसकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है.

फर्रुखाबाद: यूपी के फर्रुखाबाद में तीन दिन से लापता 10 साल के छात्र अमान उर्फ फतेह अली का लहूलुहान हालत में शव बाग में मिलने से परिवार में हाहाकार मच गया. अमान कोतवाली फर्रुखाबाद के ग्राम अमेठी जदीद निवासी यामीन का 10 साल का पुत्र था. अमान कक्षा 2 का छात्र था और वह परसों घर के निकट खेलते समय गायब हो गया था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गले को रस्सी से कसकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है. शव के दोनों हाथ गायब थे. हत्या लगभग तीन दिन पहले की गई है.

परिजन अमान को चारों ओर तलाश कर रहे थे. अमान का लहूलुहान शव आज सुबह नेहा पेट्रोल पंप के निकट बाग में पड़ा देखा गया. यह सूचना मिलते ही अमान के परिवार में कोहराम मच गया. परिवार की महिलायें बुरी तरह बिलखने लगी. सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस के अलावा पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा भी मौके पर पहुंच गए.

पुलिस गहराई से मामले की जांच पड़ताल कर रही है

पुलिस ने शव स्थल पर ग्रामीणों को जाने से रोक दिया है. पुलिस गहराई से मामले की जांच पड़ताल कर रही है. एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि 10 वर्षीय बालक 8 जून को दिन के 11 बजे गायब हो गया था. परिजनों ने रात 10 बजे पुलिस को सूचना दी. जिसकी रिपोर्ट दर्ज कर बालक को खोजने के लिए पुलिस की कई टीमें बनाई गई थी.

आज बालक के घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर बाग में बालक का शव देखा गया. पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने मौके पर जाकर मामले की व्यापक जांच पड़ताल की और पुलिस को कार्रवाई करने के आवश्यक निर्देश दिए.

यह भी पढ़ें-

जितिन प्रसाद को बड़ा तोहफा देने की तैयारी में बीजेपी, योगी कैबिनेट में हो सकते हैं शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना, रुझानों में कौन आगे कौन पीछे?
Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना, रुझानों में कौन आगे कौन पीछे?
लखनऊ में फॉर्मलिन टैंकर पलटने से अफरातफरी, 50 से ज्यादा हॉस्टलों के छात्र परेशान
लखनऊ में फॉर्मलिन टैंकर पलटने से अफरातफरी, 50 से ज्यादा हॉस्टलों के छात्र परेशान
स्वामी प्रसाद मौर्य का कांग्रेस से गठबंधन फाइनल, 10 सीटों पर बनी बात
स्वामी प्रसाद मौर्य का कांग्रेस से गठबंधन फाइनल, 10 सीटों पर बनी बात
खरगे के 'बाप' वाले बयान पर भड़के प्रमोद कृष्णम, 'रावण' से कर दी तुलना
खरगे के 'बाप' वाले बयान पर भड़के प्रमोद कृष्णम, 'रावण' से कर दी तुलना

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget