एक्सप्लोरर

Auraiya News: सेंगर नदी पर बने पुल पर हुए गड्ढे, रेलिंग भी उखड़ी, प्रशासन कर रहा बड़े हादसे का इंतजार

Auraiya News: 40 साल पुराना यह पुल कई जगह से बुरी तरह टूट रहा है, आए दिन पुल पर छोटे-मोटे हादसे होते रहते हैं. प्रशासन का कहना है कि पुल बनाने के लिए बजट नहीं है.

UP News: औरैया जनपद का 40 साल पुराना सेंगुर नदी का पुल किसी बड़े हादसे को दाबत देता नज़र आ रहा है. जहां एक तरफ पुल की सड़क में गड्ढे के साथ साथ सरिया दिखाई पड़ने लगे हैं तो वहीं दूसरी तरफ पुल के किनारे लगी रेलिंग टूट चुकी है. इस पुल पर हर दिन छोटे-मोटे हादसे तो देखने को मिलते ही रहते हैं लेकिन अब प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार करता नजर आ रहा है. यह पुल औऱया जिले को फफूंद मार्ग से जोड़ता है. 

कई महीनों से जर्जर पड़ा है पुल

पुल पर हर दिन हजारों की तादात में छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन होता है. कई कस्बे और गांव इस सड़क से जुड़ते हैं. अगर पुल को जल्द ठीक नहीं किया गया तो गंभीर हादसा हो सकता है. इस मामले में अधिकारी ने अपना पल्ला झाड़ते हुए सिर्फ इतना ही कहा है कि उन्होंने स्टीमेट शासन को भेज दिया है,लेकिन सवाल ये है कि कई महीनों से जर्जर पड़े इस पुल की पीडब्लूडी ने अब तक मरम्मत क्यों नहीं की है जबकि शासन 31 तारीख तक गड्ढा मुक्त सड़क होने की बात कहते नज़र आ रहे है.

पुल की रेलिंग भी टूटी, हो सकता है बड़ा हादसा

औरैया जनपद को फफूंद से जोड़ने वाला 40 साल पुराना यह पुल आज जर्जर हालत में दिखाई पड़ रहा है. पुल की सरिया बाहर निकल आई हैं, पुल पर अक्सर बाइक सवार गिर जाते हैं. अभी तक तो पुल पर कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ है, लेकिन पुल की जल्द मरम्मत नहीं हुई तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है. करीब 2 महीने से पुल के किनारे लगी रेलिंग भी टूटी हुई है, जिसकी वजह से कोई वाहन पुल के नीचे भी गिर सकता है.

बड़े हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन

सेंगर नदी पर बने इस पुल से हर रोज हजारों की संख्या में छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं. कुछ दिन पहले पुल के मरम्मतीकरण का काम शुरू भी किया गया था लेकिन बारिश की वजह से काम रोक दिया गया और इसके बाद आज तक काम दोबारा शुरू नहीं हो सका है.  पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता अभिषेक यादव ने बताया कि इस पुल के निर्माण के लिए शासन को रिपोर्ट भेजी जा चुकी है, स्टीमेट लंबा है, अभी पुल को बनाने के लिए विभाग के पास उचित धनराशि नहीं है, जिस वजह से काम रोक दिया गया है. वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पुल बहुत पुराना पुल है जो फफूंद से औरैया मार्ग को जोड़ता है लेकिन पुल के बीचोंबीच गड्ढे होने की वजह से आए दिन यहां हादसे देखने को मिलते हैं लेकिन जिला प्रशासन इस बात को अनदेखा किए हुए है और किसी बड़े हादसे का इंतजार करता दिख रहा है.

यह भी पढ़ें:

PM Modi Kedarnath Visit: हिमाचली टोपी और पहाड़ी कपड़ों में बाबा केदार के दरबार में पहुंचे पीएम मोदी, जानिए- किसने दिया था गिफ्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shamli News: श्री कृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष को बम से उड़ाने की धमकी, पाकिस्तानी नंबर से आया फोन
शामली: श्री कृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष को बम से उड़ाने की धमकी, पाकिस्तानी नंबर से आया फोन
Lucknow News: 'सपाई देते हैं आतंकियों को पनाह', आजमगढ़ से मोहम्मद शेख की गिरफ्तारी पर ओपी राजभर का सपा पर तंज
'सपाई देते हैं आतंकियों को पनाह', आजमगढ़ से मोहम्मद शेख की गिरफ्तारी पर ओपी राजभर का सपा पर तंज
Muzaffarnagar News: लापता रॉकी की 14 दिन बाद मिली सिर कटी लाश, पत्नी-सौतेले बेटे पर आरोप
मुजफ्फरनगर से लापता रॉकी की 14 दिन बाद मिली सिर कटी लाश, पत्नी-सौतेले बेटे पर आरोप
योगी सरकार का ऐतिहासिक फैसला: फाजिलनगर अब बना 'पावागढ़', क्या आप जानते हैं इस नाम में छिपे 2500 साल पुराने दो बड़े राज?
योगी सरकार का ऐतिहासिक फैसला: फाजिलनगर अब बना 'पावागढ़', क्या आप जानते हैं इस नाम में छिपे 2500 साल पुराने दो बड़े राज?

वीडियोज

बॉलीवुड न्यूज़: 😯'कॉकटेल 2' का ट्रेलर आउट, दिखेगा प्यार, दोस्ती और हार्टब्रेक का तड़का!
Mumbai में ताबड़तोड़ Bulldozer Action, दरगाह बना निशाना | Goregaon Bulldozer Action | Mumbai Police
Signature Case: Bengal चुनाव हार के बाद बिखर रही है TMC? | Abhisekh Banerjee | Breaking | Mamata
Signature Case: Mamata Banerjee के लिए 13 विधायक बने मुसिबत? | TMC | Abhisekh Banerjee | Breaking
Breaking | Attack on Lebanon: Trump की Netanyahu से नाराजगी खुलकर आई सामने | Hormuz | Latest Update

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान वॉर के बीच इस महीने से लगने जा रही तेल में भीषण आग, होर्मुज खुला तो जानें क्या होंगे आगे हालात
ईरान वॉर के बीच इस महीने से लगने जा रही तेल में भीषण आग, होर्मुज खुला तो जानें क्या होंगे आगे हालात
राबड़ी आवास खाली करने के लिए RJD तैयार, पार्टी ने रख दी ये बड़ी शर्त, मानेगी सम्राट सरकार?
राबड़ी आवास खाली करने के लिए RJD तैयार, पार्टी ने रख दी ये बड़ी शर्त, मानेगी सम्राट सरकार?
US Ro Khanna: अमेरिका में हिंदुओं पर हमले, नफरत बर्दाश्त नहीं! US संसद में लाया गया प्रस्ताव, इकट्ठे हो गए 32 MP
अमेरिका में हिंदुओं पर हमले, नफरत बर्दाश्त नहीं! US संसद में लाया गया प्रस्ताव, इकट्ठे हो गए 32 MP
IPL 2026 में फ्लॉप खिलाड़ियों की प्लेइंग इलेवन, हार्दिक पांड्या कप्तान तो ऋषभ पंत विकेटकीपर
IPL 2026 में फ्लॉप खिलाड़ियों की प्लेइंग इलेवन, हार्दिक पांड्या कप्तान तो ऋषभ पंत विकेटकीपर
Cocktail 2 Trailer Out: रोमांस और कॉमेडी से भरपूर है 'कॉकटेल 2' का ट्रेलर, छा गया शाहिद-कृति और रश्मिका का लव ट्रायंगल
रोमांस और कॉमेडी से भरपूर है 'कॉकटेल 2' का ट्रेलर, छा गई शाहिद-कृति और रश्मिका की तिकड़ी
Explained: FIFA वर्ल्ड कप का दुनियाभर में शोर लेकिन में भारत में सन्नाटा! भारतीयों के खून में क्यों दौड़ता क्रिकेट?
FIFA का दुनियाभर में शोर लेकिन में भारत में सन्नाटा! भारतीयों के खून में क्यों दौड़ता क्रिकेट?
इमारतें धराशायी, जिंदगी का नामोनिशां नहीं...इजरायल के हवाई हमलों में दक्षिणी लेबनान में तबाही, सहमे लोग बोले- हमारा कोई ठिकाना नहीं
इमारतें धराशायी, जिंदगी का नामोनिशां नहीं...इजरायल के हवाई हमलों में दक्षिणी लेबनान में तबाही, सहमे लोग बोले- हमारा कोई ठिकाना नहीं
Snake Myths: जमीन में छिपे खजानों के पास अक्सर क्यों मिलते हैं सांप, क्या सच में करते हैं रखवाली?
जमीन में छिपे खजानों के पास अक्सर क्यों मिलते हैं सांप, क्या सच में करते हैं रखवाली?
Embed widget