एक्सप्लोरर

वाराणसी: एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश राजेश ढेर..पुलिस के लिये बन गया था चुनौती

वाराणसी में यूपी एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली है। एक मुठभेड़ के दौरान कुख्यात अपराधी राजेश को मार गिराया गया है।

वाराणसी, एबीपी गंगा। सारनाथ थाना क्षेत्र के अकथा इलाके में मंगलवार की शाम पुलिस और बदमाश में मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के दौरान एक लाख के इनामी बदमाश राजेश दुबे उर्फ टुन्ना मारा गया। वहीं मुठभेड़ में एक एसटीएफ कमांडो विनोद कुमार भी घायल हो गये, जिसका उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के मुताबिक पहड़िया के अकथा मार्ग पर बदमाशों की होने की सूचना पर एसटीएफ की वाराणसी यूनिट ने घेराबंदी कर बदमाश को पकड़ने की कोशिश की तो बदमाशों ने पुलिस के ऊपर फायरिंग कर दी।

इस दौरान एसटीएफ के एक कमांडो विनोद कुमार को सीने में गोली लगी जो पार होकर चली गयी। एसटीएफ की जवाबी कार्रवाई में इनामी बदमाश को गोली लगी जिसमें उसकी मौत हो गयी। राजेश गाजीपुर जनपद के नंदगंज थानाक्षेत्र के बनगांवा का रहने वाला है।

वाराणसी: एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश राजेश ढेर..पुलिस के लिये बन गया था चुनौती

लंबा आपराधिक इतिहास इसके उपर गैंगेस्टर समेत कई संगीन मामले अलग-अलग जनपदों में दर्ज हैं। राजेश 2017 में कोर्ट में पेशी के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ था। पुलिस के चुनौती बने इस अपराधी को वाराणसी की एसटीएफ टीम ने मार गिराया।

चंदौली और गाजीपुर में कई हत्याओं और लूट में उसकी तलाश थी। 2012 में निर्माण निगम गोलीकांड से वह चर्चा में आया था। उस समय 25 हजार का इनाम घोषित हुआ था। 30 अगस्त 2017 को गाजीपुर में गैंगस्टर कोर्ट में पेशी के बाद हवालात से फरार हो गया था।

पत्रकार राजेश मिश्रा हत्याकांड में राजेश दुबे के साथ राजू यादव भी नामजद हुआ था। उसी के बाद दोनों पर एक-एक लाख का इनाम घोषित हुआ था। राजू यादव ने पिछले दिनों बलिया में एक दूसरे मामले में पेश होकर जेल चला गया। बाद में उसे पुलिस रिमांड पर लिया गया और इस समय गाजीपुर जिला जेल में बंद है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा में एक दर्जन के करीब स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस
नोएडा में एक दर्जन के करीब स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस
'अखिलेश के मार्ग दर्शन...', सपा सांसद धनराज नथवानी यूपी के लिए करेंगे खास काम
'अखिलेश के मार्ग दर्शन...', सपा सांसद धनराज नथवानी यूपी के लिए करेंगे खास काम
उत्तराखंड से गणेश गोदियाल समेत सैकड़ों लोग दिल्ली पहुंचे, कांग्रेस मार्च में होंगे शामिल
उत्तराखंड से गणेश गोदियाल समेत सैकड़ों लोग दिल्ली पहुंचे, कांग्रेस मार्च में होंगे शामिल
मारहरा में BJP की लगातार दो जीत, लेकिन 2024 के नतीजों ने बढ़ाई सपा की 2027 में उम्मीद
मारहरा में BJP की लगातार दो जीत, लेकिन 2024 के नतीजों ने बढ़ाई सपा की 2027 में उम्मीद

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
'सद्दाम हुसैन भी नहीं बच पाया था', CEC विवाद के बीच RJD से बड़ा बयान
'सद्दाम हुसैन भी नहीं बच पाया था', CEC विवाद के बीच RJD से बड़ा बयान
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
'अखिलेश के मार्ग दर्शन...', सपा सांसद धनराज नथवानी यूपी के लिए करेंगे खास काम
'अखिलेश के मार्ग दर्शन...', सपा सांसद धनराज नथवानी यूपी के लिए करेंगे खास काम
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
Embed widget