एक्सप्लोरर

UP Politics: सपा संरक्षक मुलायम सिंह के समधी ने शिवपाल यादव को दिया सुझाव, कह दी अखिलेश को चुभने वाली बात

Samajwadi Party: सपा के सैफई परिवार में इस समय दरार की लकीरें साफ नजर आ रही हैं. पहले अर्पणा यादव, फिर हरिओम यादव पार्टी छोड़ ही चुके हैं और अब शिवपाल यादव भी सीएम योगी से मिले हैं.

Samajwadi Party Internal Issues Coming Out: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में समाजवादी पार्टी (SP) को मिली करारी हार के बाद पार्टी में आंतरिक कलह जारी है. सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के चाचा शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) पार्टी से नाखुश लग रहे हैं. इस बीच मुलायम सिंह यादव (Mualayam Singh Yadav) के समधी और पूर्व विधायक हरिओम यादव ने शिवपाल यादव को एक सुझाव दे डाला है. उन्होंने कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी (BJP) जॉइन कर लें और मोदी जी-योगी जी के हाथों को मजबूत करें.

अगर समाजवादी पार्टी की बात करें तो इस सैफई परिवार में दरार की लकीरें साफ नजर आ रही हैं, क्योंकि पहले अर्पणा यादव, फिर हरिओम यादव और अब शिवपाल यादव सीएम योगी से मिल चुके हैं क्योंकि जिस तरह उनका सपा में अपमान हुआ है, वह उससे बहुत ज्यादा दुखी हैं. इस बारे में बीजेपी नेता और पूर्व विधायक हरिओम यादव से एबीपी गंगा ने बात की.

UP में बुल्डोजर का खौफ, शख्स ने SDM से लगाई अर्जी- मेरा घर अवैध है, इसे गिरा दीजिए, जानें पूरा मामला

अखिलेश कर रहे हैं शिवपाल का अपमान- हरिओम यादव

उन्होंने बताया कि शिवपाल यादव बहुत बड़े नेता हैं, हम उनका सम्मान करते हैं, पूरा प्रदेश उनका सम्मान करता है. समाजवादी पार्टी में उनका बहुत अपमान उन्होंने झेल लिया है, सैफई का एक शकुनी और अखिलेश उन्हें मिलकर लगातार उनका अपमान कर रहे हैं और समाजवादी पार्टी को खत्म कर रहे हैं और अब समाजवादी पार्टी खत्म होने के कगार पर है.

हरिओम यादव ने कहा कि हमारा शिवपाल यादव जी को सुझाव है क्योंकि फिर से 2022 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन गयी है, वह बीजेपी में शामिल होकर मोदी जी और योगी जी के हाथों को मजबूत करें. प्रदेश की जनता भी अब बीजेपी को पसंद कर रही है

क्या है हरिओम यादव का मुलायम सिंह यादव के परिवार से रिश्ता

हरिओम यादव के भाई राम प्रकाश नेहरू की बेटी मृदुला यादव की शादी मुलायम सिंह यादव के बड़े भाई रतन सिंह यादव के बेटे रणवीर सिंह यादव से हुई है. हरिओम यादव मृदुला के चाचा हैं और मृदुला सैफई की ब्लॉक प्रमुख और पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह यादव की मां हैं.

फिरोजाबाद और आगरा विधान परिषद से बीजेपी के एमएलसी प्रत्याशी विजय शिवहरे के लिए पूर्व विधायक हरिओम यादव काफी बहुत मेहनत कर रहे है. उन्होंने सभी वोटरों से अपील की है कि वह बीजेपी के प्रत्याशी विजय शिवहरे के लिए वोट करें.

Kannauj: गांव की दुकान से खरीदकर खाए समोसे, बच्चे की मौत...बच्ची की हालत गंभीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meerut News: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
मेरठ: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget