एक्सप्लोरर

यूपी एसटीएफ ने नोएडा में फर्जी कॉल सेंटर जरिये बेरोजगारों से ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया

यूपी में बेरोजगार युवकों को नौकरी के नाम झांसा देकर ठगने वाले पांच युवक यूपी एसआईटी के हत्थे चढ़े हैं. गिरफ्तार युवकों में तीन बीटेक पास हैं व बाकी बीएससी की पढ़ाई कर चुके हैं.

नोएडा. नोएडा स्थित उत्तर प्रदेश एसटीएफ के साइबर क्राइम थाना पुलिस ने फर्जी कॉल सेंटर बनाकर, देशभर में हजारों बेरोजगार युवकों से नौकरी लगाने और ऋण दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने इस सिलसिले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

उत्तर प्रदेश विशेष कार्यबल (यूपी एसटीएफ) में साइबर अपराध के पुलिस अधीक्षक त्रिवेणी सिंह ने रविवार को बताया कि नोएडा के साइबर क्राइम थाना पुलिस ने शनिवार को एक अंतर्राज्यीय गिरोह के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

बीटेक व बीएससी धारक हैं ठगी करने वाले युवक

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिल्ली के द्वारका स्थित डाबरी एक्सटेंशन निवासी मयंक तिवारी, गाजियाबाद के शालीमार गार्डन निवासी रोहित, कृष्णपाल, ग्रेटर नोएडा सेक्टर-1 स्थित विहान हैरिटेज निवासी इंद्र कुमार बैरवा उर्फ राहुल, और दिल्ली के अशोकनगर निवासी अमित कुमार के रूप में हुई. तीन आरोपी बीटेक हैं जबकि दो ने बीएससी की पढ़ाई की है. गिरोह का सरगना अमित है.

करोड़ों की ठगी कर चुके हैं.

उन्होंने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया है कि वे फर्जी कॉल सेंटर के माध्यम से बेरोजगारों युवकों के पास फोन कर उन्हें नौकरी दिलाने के नाम पर अपने झांसे में ले लेते हैं. सिंह ने बताया कि वे लोगों को ऋण दिलाने का झांसा देकर भी ठगी करते हैं. इस गिरोह ने विभिन्न राज्यों के हजारों लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी की है.

पुलिस ने आरोपियों के पास से 27 मोबाइल फोन , पीड़ितों के नाम लिखे हुए 16 रजिस्टर, चार लैपटॉप, एक वाई-फाई राउटर, दो चेक बुक, तीन मुहरे, चार बैंक खाते की पासबुक बरामद की हैं. पुलिस ने पांचों आरोपियों को रविवार को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया.

ये भी पढ़ें.

अयोध्या की रामलीला में बड़े सितारे आएंगे नजर, जानें- कौन निभाएगा हनुमान का किरदार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में मानसून का तांडव, आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून का तांडव, आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget