एक्सप्लोरर

अयोध्या की रामलीला में बड़े सितारे आएंगे नजर, जानें- कौन निभाएगा हनुमान का किरदार

अयोध्या में रामलीला 17 अक्टूबर से शुरू होगी और 25 अक्टूबर तक चलेगी. रामलीला में असरानी नारद बनेंगे और रावण की भूमिका अभिनेता शाहबाज खान नजर आएंगे.

नई दिल्ली: राम मंदिर के शिलान्यास के कार्यक्रम के बाद ऐतिहासिक नगरी अयोध्या में सरयू नदी के किनारे होने वाली पहली 'रामलीला' में देशभर के कई प्रतिष्ठित कलाकार भूमिका निभाएंगे. रामलीला का मंचन निर्माणाधीन राम मंदिर से दो किलोमीटर से भी कम दूरी पर स्थित लक्ष्मण किले में होगा. रामलीला 17 से 25 अक्टूबर के बीच होगी.

टीवी अभिनेता सोनू डागर जहां राम का किरदार निभाएंगे, वहीं कविता जोशी सीता के रूप में नजर आएंगी. दिल्ली के भाजपा सांसद और अभिनेता मनोज तिवारी अंगद की भूमिका निभाएंगे, गोरखपुर से भाजपा सांसद और अभिनेता रवि किशन भरत की और विंदू दारा सिंह हनुमान के रूप में नजर आएंगे.

रावण बनेंगे शाहबाज खान 'अयोध्या की रामलीला' में अभिनेत्री रितु शिवपुरी कैकेयी जबकि असरानी नारद बनेंगे. इसी तरह, रावण की भूमिका अभिनेता शाहबाज खान, विभीषण की राकेश बेदी, निषादराज की राकेश पुरी, अहिरावण की रजा मुराद और जनक की भूमिका अवतार गिल निभाएंगे.

शानदार अवसर मिला हनुमान के किरदार के बारे में पूछे जाने पर मशहूर पहलवान दारा सिंह के पुत्र विंदू ने न्यूज एजेंसी से कहा कि इस वर्ष की रामलीला में भगवान राम के जन्म वाले शहर में उनके वफादार सेवक की भूमिका निभाने का एक अनूठा अवसर है. उन्होंने कहा कि, 'ये पहला अवसर है जब मुझे अयोध्या जाने और वहां जाकर हनुमान का किरदार निभाने का एक शानदार अवसर मिला है.''

विभिन्न मंचों पर हनुमान की भूमिका निभाई विंदू ने कहा कि रामानंद सागर द्वारा निर्मित 'रामायण' टीवी सीरियल में दिवंगत दारा सिंह ने हनुमान की शानदार भूमिका अदा की थी, जिसने देश के लोगों के मन पर गहरी छाप छोड़ी. उन्होंने कहा, ''मैंने अपने पिता दारा सिंह के पद चिन्हों पर चलकर पिछले करीब 20 साल में विभिन्न मंचों पर हनुमान की भूमिका अदा की और मेरे पिता सदा मेरे प्रेरणास्रोत रहे.''

हर कलाकार का है सपना वहीं, रावण के किरदार को लेकर शाहबाज खान ने कहा, ''सबसे बड़े खलनायक का किरदार निभाना हर कलाकार का एक सपना है.' हालांकि, कोरोना वायरस महामारी के चलते 'अयोध्या की रामलीला' के इस कार्यक्रम का प्रसारण टीवी चैनलों, यूटयूब और सोशल मीडिया मंचों के जरिए किया जाएगा.

यह भी पढ़ें:

भाजपा की नीतियों से त्रस्त है जनता, कोरोना किट की खरीद में हुआ महाघोटाला: अखिलेश यादव

उत्तराखंड में 878 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि, 13 की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी: नमो घाट के आसपास मांस-मछली की बिक्री पर रोक, क्या है वजह?
वाराणसी: नमो घाट के आसपास मांस-मछली की बिक्री पर रोक, क्या है वजह?
CM योगी बोले- यूपी में 2017 के बाद कृषि विकास दर 8 से बढ़कर 18% हुई
CM योगी बोले- यूपी में 2017 के बाद कृषि विकास दर 8 से बढ़कर 18% हुई
राहुल गांधी पर केशव मौर्य का हमला, बोले- लोकतंत्र को शर्मिंदा कर रहीं ओछी हरकतें
राहुल गांधी पर केशव मौर्य का हमला, बोले- लोकतंत्र को शर्मिंदा कर रहीं ओछी हरकतें
मुलायम सिंह की चौथी पुण्यतिथि आज, CM योगी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
मुलायम सिंह की चौथी पुण्यतिथि आज, CM योगी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Embed widget