एक्सप्लोरर

UP School Closed: यूपी के इन जिलों के स्कूलों में बढ़ाई गई छुट्टियां, कड़ाके की ठंड के चलते लिया फैसला

Meerut School News: उत्तर प्रदेश में बढ़ते ठंड के प्रकोप को देखते हुए कई जिलों के स्कूलों की छुट्टी बढ़ा दी गई है. मेरठ में कक्षा आठ तक के स्कूल 15 जनवरी को बंद रहेंगे.

UP School Closed: उत्तर प्रदेश में पड़ रही कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के कारण रविवार को कई जिलों में स्कूलों की छुट्टी बढ़ा दी गई है. शीतलहर की स्थिति को देखते हुए लखनऊ में कक्षा 8 तक के सभी स्कूल 16 जनवरी तक बंद रहेंगे. वहीं मेरठ के सभी स्कूलों में कक्षा 8 तक की कक्षाएं 15 जनवरी तक बंद रहेंगी. इससे पहले आगरा में भी पांचवीं कक्षा तक के स्कूलों की छुट्टी 20 जनवरी तक बढ़ाई गई थी. गौतम बुद्ध नगर के सभी स्कूलों में कक्षा 8 तक की कक्षाएं 16 जनवरी तक बंद रहेंगी.

मेरठ के बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से रविवार को आदेश जारी कर कहा गया कि अत्यधिक शीतलहर के कारण जिलाधिकारी की ओर से दिए गए आदेशों के अनुक्रम में जनपद के छात्र/छात्राओं के स्वास्थ्य के दृष्टिगत सभी बोर्ड (यूपी बोर्ड, सीबीएससी बोर्ड, आईसीएससी बोर्ड, मदरसा बोर्ड, संस्कृत शिक्षा परिषद बोर्ड एवं अन्य बोर्ड से मान्यता एवं सम्बद्धता प्राप्त विद्यालय) में नर्सरी से कक्षा 8 तक की सभी कक्षाएं / विद्यालयों का दिनांक 15 जनवरी 2024 का अवकाश घोषित किया जाता है. उक्त आदेश का सख्ती से अनुपालन करना सुनिश्चित करें. 

लखनऊ में जिलाधिकारी ने छुट्टी के आदेश किए जारी

वहीं लखनऊ में जिलाधिकारी की ओर से आदेश जारी कर कहा गया कि लखनऊ जनपद में शीतलहरी सम्बन्धित मौसम विभाग के पूर्वानुमान जनपद के सभी बोर्ड के विद्यालयों में कक्षा 8 तक के समस्त सरकारी / गैर सरकारी / प्राइवेट विद्यालयों में दिनांक 16 जनवरी 2024 तक अवकाश घोषित किया जाता है. कक्षा 9 से कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए समस्त सरकारी/ गैर सरकारी / प्राइवेट प्राइवेट विद्यालयों में जहां सम्भव हो, वहां विद्यालयों द्वारा कक्षाओं का संचालन ऑनलाइन माध्यम से कराया जा सकता है. 

इसमें आगे कहा गया कि प्रैक्टिकल एग्जाम के लिए विद्यार्थियों को बाहर खुले में नहीं बैठाया जाएगा. विद्यार्थियों के यूनिफार्म पहनने की बाध्यता को समाप्त किया जाता है और यह सलाह दी जाती है कि ऐसे गर्म कपड़े जो ठंड से बचाव करने में सक्षम हों उन्हें पहनकर ही विद्यार्थी विद्यालय जाए. ये अवकाश मात्र स्टूडेंट्स के लिए अनुमन्य है. टीचिंग एवं नॉन टीचिंग स्टाफ के लिए नियोक्ता / प्रबन्धक द्वारा अपने स्तर से निर्णय लिया जायेगा. 

आगरा में 20 जनवरी तक स्कूल बंद

आगरा के जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी के निर्देश पर जिला माध्यमिक शिक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार गौड़ की ओर से जारी किये गये आदेश के अनुसार, कक्षा एक से पांचवीं तक के सभी स्कूल 20 जनवरी तक बंद रहेंगे. आदेश के अनुसार शीतलहर को देखते हुए कक्षा छह से 12वीं तक के स्कूलों का समय बदल दिया गया है, जो कि स्कूल अब सुबह 11 से दोपहर तीन बजकर 30 मिनट तक खुलेंगे. 

ये भी पढ़ें- 

Ram Mandir Inauguration: शंकराचार्य के बयान पर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष ने दी प्रतिक्रिया, बोले- कुछ गलत लग रहा है तो...

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर हाईकोर्ट ने उठाए सवाल, राज्य सरकार से जवाब तलब
यूपी में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर हाईकोर्ट ने उठाए सवाल, राज्य सरकार से जवाब तलब
UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, लखनऊ समेत सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 9 जिलों में स्कूल बंद
यूपी में मानसून का कहर जारी, लखनऊ समेत सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 9 जिलों में स्कूल बंद
UP News: अयोध्या और बस्ती के लिए सीएम योगी खोलेंगे खजाना, करोड़ों की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
अयोध्या और बस्ती के लिए सीएम योगी खोलेंगे खजाना, करोड़ों की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
Embed widget