एक्सप्लोरर

UP: जनसंख्या नियंत्रण को लेकर बनाए गए ड्राफ्ट का संत समाज ने किया स्वागत, इकबाल अंसारी बोले- मुस्लिमों को नहीं करना चाहिए विरोध

इस ड्राफ्ट के अनुसार दो से अधिक बच्चे वाले व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा. वह व्यक्ति सरकारी नौकरी के लिए आवेदन भी नहीं कर पाएगा.

अयोध्याः उत्तर प्रदेश में जनसंख्या नियंत्रण को लेकर बनाए गए ड्राफ्ट का अयोध्या के संत समाज ने स्वागत किया है. राज्य विधि आयोग की तरफ से बनाए गए इस ड्राफ्ट के तहत एक बच्चे वाले माता-पिता को कई तरह की सुविधाएं दी जाएंगी. इसके अलावा 2 से अधिक बच्चों के माता-पिता को सरकारी नौकरी और अन्य सुविधाएं नहीं दी जाएंगी. यहां तक कि वे स्थानीय निकाय चुनाव भी नहीं लड़ सकेंगे. आयोग ने 19 जुलाई तक इसको लेकर जनता से राय मांगी है.

ड्राफ्ट को लेकर संत समाज की राय
हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने कहा कि, ''राज्य विधि आयोग ने जो ड्राफ्ट तैयार किया है, वह स्वागत योग्य है. प्रदेश में जनसंख्या विस्फोट की तरफ बढ़ रही है. इसे कंट्रोल करने की सरकार की जो रूपरेखा तैयार हुई है वह सराहनीय है. ऐप के जरिए राज्य विधि आयोग ने लोगों से राय मांगी है. इसका हम सभी लोग समर्थन करते हैं और सरकार से निवेदन करते हैं कि जल्द से जल्द लागू किया जाए. साथ ही केंद्र सरकार से अपील है कि यही व्यवस्था केंद्र में भी लागू की जाए. जनसंख्या विस्फोट से संसाधनों का अभाव हो रहा है. सामाजिक विसंगतियां कंट्रोल तभी होंगी, जब हम जनसंख्या पर नियंत्रण रखेंगे. 

हनुमानगढ़ी के अखिल भारतीय निर्वाणी अनी अखाड़ा के महामंत्री गौरी शंकर दास ने कहा कि, ''उत्तर प्रदेश सरकार ने जनसंख्या कानून की तरफ कार्य करके बहुत ही सराहनीय कार्य किया है. प्रदेश में इससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे. पात्र लोगों को  नौकरियों का लाभ मिल सकेगा. इससे जनसंख्या पर लगाम लगेगी. इस कानून से पात्र लोगों को इसका लाभ मिलेगा.''

यह बोले इकबाल अंसारी
बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी ने भी योगी सरकार के द्वारा जनसंख्या नियंत्रण कानून पर पहल का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि, '' देश में सभी धर्म और संप्रदायों के लिए एक कानून होना चाहिए. यदि जनसंख्या नियंत्रण पर सरकार कानून को लागू करती है, तो यह अच्छी बात है. मुस्लिम समाज इस कानून का विरोध नहीं करेगा. कानून जो भी बनेगा उसका सभी पालन करेंगे.'' 

उन्होंने कहा कि, ''सरकार सभी का भला चाहती है. हम मुसलमानों से अपील करेंगे कि जनसंख्या नियंत्रण कानून का विरोध ना करें. लोगों को चाहिए कि कानून का पालन करें. सरकार बहुत पहले से हम दो हमारे दो की बात कर रही है. महंगाई बढ़ रही है मकान और जमीनों की शॉर्टेज हो रही है. छोटा परिवार सुखी परिवार होना चाहिए.''

यह भी पढ़ेंः

यूपी एडीजी प्रशांत कुमार का दावा- 15 अगस्त के पहले हमले की फिराक में थे आतंकी, ATS ने बड़ी साज़िश को किया नाकाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारिश के बाद धंसी जमीन तो खुला राज! दिखीं रहस्यमयी सुरंग और ऐतिहासिक दीवारें
बारिश के बाद धंसी जमीन तो खुला राज! दिखीं रहस्यमयी सुरंग और ऐतिहासिक दीवारें
ग्रेटर नोएडा: 6 साल के मासूम की गड्ढे में डूबने से मौत, पिता का फूटा गुस्सा- 'योगी जी मुझे इंसाफ...'
ग्रेटर नोएडा: 6 साल के मासूम की गड्ढे में डूबने से मौत, पिता का फूटा गुस्सा- 'योगी जी मुझे इंसाफ...'
कारगिल विजय दिवस पर धामी सरकार का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को अब मिलेंगे 2 करोड़
कारगिल विजय दिवस पर धामी सरकार का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को अब मिलेंगे 2 करोड़
रामपुर: जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन रोकने की अपील, छात्रों ने DM को सौंपा ज्ञापन
रामपुर: जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन रोकने की अपील, छात्रों ने DM को सौंपा ज्ञापन

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'
ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
भारत के इन 24 खिलाड़ियों ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में किया डेब्यू; देखें लिस्ट
भारत के इन 24 खिलाड़ियों ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में किया डेब्यू; देखें लिस्ट
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget