एक्सप्लोरर

यूपी एडीजी प्रशांत कुमार का दावा- 15 अगस्त के पहले हमले की फिराक में थे आतंकी, ATS ने बड़ी साज़िश को किया नाकाम

एडीजी प्रशांत कुमार ने कहा कि आज एटीएस ने बड़ी आतंकी साज़िश को नाकाम किया है. उन्होंने बताया कि अलकायदा समर्थित अंसार गजवातुल हिंद से जुड़े दो आतंकी को गिरफ्तार किया है.

नई दिल्ली: यूपी के एडीजी प्रशांत कुमार ने लखनऊ से हुई संदिग्ध आतंकियों की गिरफ्तारी पर बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने कहा कि आज एटीएस ने बड़ी आतंकी साज़िश को नाकाम किया है. उन्होंने बताया कि अलकायदा समर्थित अंसार गजवातुल हिंद से जुड़े दो आतंकी को गिरफ्तार किया है.

आज यूपी एटीएस ने लखनऊ के काकोरी से मिन्हाज और मड़ियाव से समसीरुद्दीन नाम के दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया. एडीजी ने कहा कि मसीरुद्दीन के घर से प्रेशर कुकर बम बरामद किया गया है, जबकि एटीएस की दबिश में आरोपी मिन्हाज के घर से भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ और एक पिस्टल बरामद हुई. घर से बरमाद आईईडी को निष्क्रीय कराया जा रहा है.

एडीजी ने कहा कि आज एटीएस ने दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है. उन्होंने बताया कि अलकायदा का इंडियन सब कॉन्टिनेंट मॉड्यूल 3 सितंबर 2014 में तत्कालीन अलकायदा चीफ अलजवाहिरी द्वारा अनाउंस किया गया था. उन्होंने बताया कि तब इसका मुखिया मौलाना असीम उमर था, जोकि उत्तर प्रदेश के संभल से था. प्रशांत कुमार ने बताया कि अमेरिका और अफगान ऑपरेशन में 23 सितंबर 2019 को उसकी मौत हुई.  

उन्होंने कहा, "उसकी मौत के बाद से अलकायदा का उत्तर प्रदेश मॉड्यूल उमर हलमुंडी नाम के शख्स द्वारा चलाया जा रहा था. ये गतिविधियां पाकिस्तान-अफागिनस्तान बॉर्डर क्षेत्र में पेशावर-क्वेटा एरिया से संचालित की जा रही हैं." उन्होंने कहा कि उमर हलमुंडी ने जिहादी लोगों की लखनऊ में चिन्हित कर और उनकी नियुक्ति कर अलकायदा का मॉड्यूल खड़ा किया गया. 

15 अगस्त से पहले थी हमले की साज़िश

उन्होंने कहा, "ये मॉड्यूल आतंकी घटनाओं को अंजाम देने के लिए तैयार किया गया. इसके प्रमुख सदस्य मिन्हाज, मसीरउद्दीन और शकील. इनके नाम सामने आए हैं. इन लोगों ने उमर हलमुंडी के निर्देश पर और अपने अन्य साथियों की मदद से 15 अगस्त के पहले उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों में, खासकर लखनऊ के महत्वपूर्ण जगहों, स्मारकों, भीड़भाड़ वाले इलाकों में विस्फोट करने, मानव बम आदि द्वारा आतंकी घटना करने की तैयारी में थे. इसके लिए हथियार और विस्फोटक भी बरामद किए गए थे."

एडीजी ने बताया कि संदिग्ध आतंकियों के इस गिरोह में लखनऊ और कानपूर के अन्य साथी भी शामिल हैं. उन्होंने कहा कि ऐसी सूचना थी कि ये लोग उत्तर प्रदेश, खासकर लखनऊ में कभी भी आतंकी घटना को अंजाम दे सकते हैं. सूचना के बाद एटीएस की टीम जांच कर रही थी. एटीएस की दबिश में आरोपी मिन्हाज के घर से भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ और एक पिस्टल बरामद हुई. घर से बरमाद आईईडी को निष्क्रिय कराया जा रहा है. 

 

लखनऊ के काकोरी से अलकायदा के दो आतंकी गिरफ्तार, मंडियाव से भी एक संदिग्ध हिरासत में, सीरियल ब्लास्ट की थी साजिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget