एक्सप्लोरर

अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास

श्री राम जन्मभूमि परिसर और अंतर्राष्ट्रीय राम कथा संग्रहालय के अंतर्गत एक भव्य राम मंदिर संग्रहालय का निर्माण किया जा रहा है. संग्रहालय में रामलला की वंशावली से मंदिर के इतिहास तक की झलक दिखेगी.

अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि परिसर और अंतर्राष्ट्रीय राम कथा संग्रहालय के अंतर्गत एक भव्य राम मंदिर संग्रहालय का निर्माण किया जा रहा है. 90 करोड़ की लागत से राम मंदिर संग्रहालय का निर्माण कार्य कराया जा रहा है. राम मंदिर संग्रहालय में कुल 20 गैलरियां का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है. इनमें रामलला की वंशावली से लेकर मंदिर के इतिहास तक की झलक दिखेगी. भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा संग्रहालय का स्थलीय निरीक्षण किया.

इसके अलावा राम मंदिर संग्रहालय में राम जन्मभूमि के 500 साल के कानूनी इतिहास को भी प्रदर्शित किया जाएगा. खुदाई में मिले पुरातात्विक अवशेषों को संग्रहालय में रखा जाएगा. न्यायालय में पेश किए गए साक्ष्य भी संग्रहालय में प्रदर्शित किए जाएंगे. इसके साथ ही रामायण में भगवान राम की यात्रा को आधुनिक तकनीक से दिखाने की तैयारी है.

'PM मोदी का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा', विपक्ष पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह

3D और 7D तकनीक से सजी होंगी संग्रहालय की गैलरियां

राम मंदिर संग्रहालय में श्रद्धालुओं को 15 मिनट का इमर्सिव अनुभव मिलेगा. संग्रहालय की गैलरियां 3D और 7D तकनीक से सजी होंगी. राम मंदिर संग्रहालय की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट डीपीआर तैयार कर ली गई है. टेंडर प्रक्रिया जल्द शुरू होगी. डीपीआर को अंतिम रूप देने के बाद 15 दिनों में टेंडर जारी करने की योजना है.

6 महीने के भीतर संग्रहालय तैयार करने का लक्ष्य

गैलरी के निर्माण के बाद अब साज साज और प्रसारण से संबंधित निर्माण शुरू होने के बाद छह महीने में संग्रहालय तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है. संग्रहालय में हनुमान जी की संकट मोचन गैलरी भी शामिल होगी. उक्त जानकारी भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने दी है.

राम भक्तों को मिलेगा नया अनुभव

राम मंदिर में भगवान श्री रामलला के दर्शन करने हर दिन बड़ी संख्या में देश भर से श्रद्धालु पहुंचते हैं. राम मंदिर संग्रहालय का निर्माण पूरा होने के बाद राम भक्तों को यहां नया अनुभव मिलेगा.

CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन

शिवेंद्र द्विवेदी एबीपी न्यूज़ से अयोध्या से जुड़े हैं. चार वर्षों के अनुभव के साथ धार्मिक, समाज और प्रशासन की खबरों पर खास नजर रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल
योगी सरकार में परिवार की बंदिशें टूटीं, वन स्टॉप सेंटर से बदली महिलाओं की जिंदगी
योगी सरकार में परिवार की बंदिशें टूटीं, वन स्टॉप सेंटर से बदली महिलाओं की जिंदगी
Advertisement

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
Embed widget