एक्सप्लोरर

Amarmani Tripathi: अमरमणि त्रिपाठी की रिहाई पर कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति का बयान, बताया- क्यों हुआ ये फैसला?

Madhumita Shukla Murder: मधुमिता शुक्ला हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रहे अमरमणि त्रिपाठी की रिहाई पर कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति का भी बयान सामने आया है.

Amarmani Tripathi Release: पूर्व मंत्री और बहुचर्चित कवयित्री मधुमिता शुक्ला हत्याकांड में सजायाफ्ता अमरमणि त्रिपाठी और उनकी पत्नी मधुमणि आज जेल से रिहा हो रहे हैं, जिसे लेकर सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है. वहीं मधुमिता की बहन ने अमरमणि की रिहाई पर सवाल भी उठाए हैं और राज्यपाल महोदया से उनकी रिहाई पर रोक लगाने की मांग की है. इस बीच यूपी के कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति का भी बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि सीएम और राज्यपाल के फैसले के आधार पर कार्रवाई की जाती है.

कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा, "जेलों में कार्य के आधार पर, उनके व्यवहार के आधार पर और नीतियों के आधार पर फाइलें चलती हैं. माननीय मुख्यमंत्री और राज्यपाल महोदया के निर्देश के बाद ही जो फैसला होता उसके आधार पर आगे निर्णय लिया जाता है. जैसा भी उनका निर्देश होगा, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई को किया जाएगा.''

अमरमणि की रिहाई पर क्या बोले कारागार मंत्री

मंत्री से जब मधुमिता की बहन के विरोध पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि, "हम राज्यपाल महोदया के विवेक पर उंगली नहीं उठा सकते हैं. हमारे यहां से जो भी फाइलें उनके पास जाती है. राज्यपाल महोदया उन्हें अच्छे पढ़ती हैं और उनपर विवेक पूर्ण निर्णय लेती है. जो भी उनका फैसला होता है वो हम लोगों को मान्य होता है. वो किसी भी मामले पर ऐसे ही निर्णय नहीं लेती है उनकी टीम पहले पूरा अध्ययन करती है. उसके बाद ही वो कोई निर्णय लेती हैं.''

20 साल बाद अमरमणि की रिहाई

दरअसल, मधुमिता शुक्ला हत्याकांड में अमरमणि त्रिपाठी और उनकी पत्नी मधुमणि पिछले 20 साल से गोरखपुर की जेल में सजा काट रहे थे. जेल में उनके अच्छे व्यवहार को देखते हुए उनकी बाकी की सजा को माफ कर दिया गया है. अमरमणि की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने उनकी रिहाई के आदेश दिए, जिसके बाद राज्यपाल की अनुमति से कारागार प्रसाशन और सुधार विभाग ने उनकी रिहाई के आदेश जारी किए हैं और आज उनकी जेल से रिहाई होनी है.

बहन निधि शुक्ला ने जताई आपत्ति

मधुमिता शुक्ला की बहन निधि शुक्ला ने सरकार के इस फैसले पर हैरानी जताई है और इसका विरोध किया है. उन्होंने वीडियो जारी कर कहा कि, "हमने अमरमणि के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है. इस पर 25 अगस्‍त यानी आज सुनवाई है, फिर यह आदेश किस तरह से हुआ है? मेरी प्रार्थना है कि जब तक सुप्रीम कोर्ट का कोई आदेश नहीं आ जाता तब तक इस रिहाई पर रोक लगाई जाए. 

Amarmani Triprathi: अमरमणि त्रिपाठी की रिहाई का मधुमिता शुक्ला की बहन ने किया विरोध, कहा- '20 साल के संघर्ष की..'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड में पहली बार साइबर कमांडो, महाकुंभ 2027 के लिए विशेष तैयारी
उत्तराखंड में पहली बार साइबर कमांडो, महाकुंभ 2027 के लिए विशेष तैयारी
पप्पू यादव के खिलाफ प्रदर्शन, विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने फूंका पुतला
पप्पू यादव के खिलाफ प्रदर्शन, विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने फूंका पुतला
वाराणसी में प्रतिबंध के बाद मीट की बिक्री, प्रशासन ने लगाया जुर्माना
वाराणसी में प्रतिबंध के बाद मीट की बिक्री, प्रशासन ने लगाया जुर्माना
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार पर लगाम, अब कटेगा चालान
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार पर लगाम, अब कटेगा चालान

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म, समझें कैसे
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
Viral Video : ट्रेन में कैसे चोरी होता है फोन, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
ट्रेन में कैसे चोरी होता है फोन, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
दुनिया का पहला Email आखिर किसने भेजा था? जानिए पूरी कहानी
दुनिया का पहला Email आखिर किसने भेजा था? जानिए पूरी कहानी
Embed widget