एक्सप्लोरर

UP News: सहकारी समितियों पर डीजल-पेट्रोल मिलने की तैयारी, सोनभद्र में लगाए जाएंगे तीन पेट्रोल पम्प

सोनभद्र जिले में सहकारी समितियों पर 3 पेट्रोल पंप लगाने की तैयारी की जा रही है, जिससे समितियों पर खाद-बीज के साथ डीजल-पेट्रोल भी मिल सकेगा.

Uttar Pradesh News: प्रदेश की योगी सरकार ने 75 जिलों में कुल 88 पेट्रोल पम्प लगाने का काम करने जा रही है, जिसमें 3 पेट्रोल पम्प सोनभद्र में लगाई जाएगी. अभी तक साधन सहकारी समितियों से किसानों को खाद-बीज वितरण करती थी, जहां अब डीजल - पेट्रोल भी मिलेगा. जिले की तीन सहकारी समितियों पर पेट्रोल पंप खोलने की तैयारी है. भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन ने इसकी पहल की है. सर्वे का कार्य पूरा हो गया है और कागजी औपचारिकताएं शुरू कर दी गई हैं. सब कुछ ठीक रहा तो एनओसी सहित अन्य प्रक्रियाओं के बाद बहुत जल्द पेट्रोल पंप की स्थापना कर दी जाएगी.

सहकारी समितियों पर मिलेगा डीजल-पेट्रोल

सोनभद्र जिले में करीब 75 साधन सहकारी समितियां संचालित हैं. इन समितियों पर अभी किसान खाद की निकासी और केसीसी का लाभ लेते रहे हैं. इनमें 46 समितियों पर धान और गेहूं की खरीद की जाती है. जिले के जिन सहकारी समितियों पर अभी तक किसानों को खाद मिलती थी और समितियों पर धान बेचने की सुविधा थी, अब उन्हीं समितियों पर पेट्रोल पंप भी संचालित होगी. पहले चरण में प्रशासन की तरफ से तीन समितियों का चयन पेट्रोल पंप संचालन के लिए किया गया है. इसमें साधन सहकारी समिति बट बंतरा, नई बाजार और केकराही शामिल हैं. पिछले सप्ताह भारत पेट्रोलियम के एरिया मैनेजर के साथ के जिले के अधिकारियों ने तीनों समितियों का निरीक्षण किया. समितियों पर पेट्रोल पंप के स्थापना के लिए सर्वे करने के बाद भूमि की नापी भी कर ली गई है. आगे की प्रक्रिया में कंपनी और जिले के अधिकारी जुट गए हैं. दिसंबर से काम शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है.

किसानों ने बताया सराहनीय कदम

विभागीय सूत्रों के मुताबिक प्रदेश सरकार की तरफ से प्रदेशभर में करीब 88 साधन सहकारी समितियों पर पेट्रोल पंप खोले जाने का निर्देश है. इसमें सोनभद्र अकेला जिला है जहां तीन पेट्रोल पंप लगने जा रही है. जिले के दक्षिणांचल के साधन सहकारी समितियों पर भी पेट्रोल पंप खोले जा सकते हैं. बता दें कि पेट्रोल पम्प की स्थापना से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे. बट बंतरा, केकराही और नई बाजार के पास पेट्रोल पंप की स्थापना से रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे. इसके साथ ही क्षेत्र के लोगों को डीजल पेट्रोल के लिए दूर दराज नहीं भटकना होगा. क्षेत्र के लोगों को अपने क्षेत्र में ही डीजल-पेट्रोल सुलभता से मिल पाएगा. वहीं पंप संचालन व देखरेख के लिए स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिल सकेंगे.

टीएन सिंह सहायक निबंधक सहकारिता, सोनभद्र ने बताया कि जिले में तीन साधन सहकारी समिति बंट बंतरा, केकराही और नई बाजार पर पेट्रोल पंप खोला जाना है. पिछले सप्ताह भारत पेट्रोलियम के एरिया मैनेजर की मौजूदगी में जमीन चिह्नित करते हुए नापी करा ली गई है, पेट्रोलियम कंपनी की तरफ से पंप स्थापना के लिए अग्रिम कार्रवाई की जा रही है. वहीं किसान कमला का कहना है कि सरकार हमारी आय बढ़ाने का कार्य कर रही है, जोकि सराहनीय है, अब हमे खाद, बीज के आलावा पेट्रोल व डीजल भी साधन सहकारी समितियों पर मिल सकेगा.

यह भी पढ़ें-

UP Election 2022: योगी सरकार 25 दिसंबर को 1 लाख युवाओं को देगी क्रिसमस का तोहफा, चुनावी वर्ष में सांता क्लॉज बन बांटेगी स्मार्टफोन और टैबलेट

UP Election 2022: अब मथुरा को लेकर आया साक्षी महाराज का भी बयान, सपा नेताओं पर छापों की टाइमिंग पर भी बोले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget