एक्सप्लोरर

Prayagraj: शख्स ने फिल्मी स्टाइल में अपनी ही मौत की साजिश रची, शव की शिनाख्त होने पर हुआ गिरफ्तार

UP News: प्रयागराज में एक आदमी ने अपने ऊपर लगे सारे पुलिस केस बंद करवाने के लिए अपने जैसे शरीर वाले एक शख्स की हत्या कर दी और अपना लाइसेंस शव के पास छोड़ दिया. इससे पुलिस को लगे उसकी मौत हो चुकी है.

Uttar Pradesh News: यूपी के प्रयागराज (Prayagraj) में घटित यह घटना एक हिंदी ब्लॉकबस्टर फिल्म की पटकथा की तरह लगती है. यहां आरोपी ने एक व्यक्ति को मारकर खुद की मौत होने की साजिश रची. दरअसल, एक 45 वर्षीय हत्या के आरोपी ने अपने समान शरीर वाले एक व्यक्ति की हत्या कर दी और अपना पहचान पत्र शव के पास छोड़ दिया ताकि यह उसकी मौत जैसा लगे. हालांकि, यह योजना तब सबके सामने आ गई जब पुलिस ने मुठभेड़ के बाद करेहा गांव के आरोपी फिरोज अहमद को गिरफ्तार किया.

क्या है पूरा मामला
एसपी (ट्रांस यमुना) सौरभ दीक्षित ने बताया बार-बार पुलिस की छापेमारी और कार्रवाई से तंग आकर आरोपी फिरोज ने नैनी सेंट्रल जेल में रहने के दौरान उन लोगों से छुटकारा पाने की साजिश रची, जिन्होंने उसे जेल में बंद करवाया था. अपनी कानूनी लड़ाई को आगे बढ़ाने के लिए उसने चार लाख रुपये का कर्ज लिया. करीब दो महीने पहले एक मामले में जमानत पर छूटने के बाद फिरोज ने अपने समान शरीर वाले व्यक्ति की तलाश शुरू की और बिहार के बक्सर के एक युवक के संपर्क में आया.

भरोसा जीतकर की हत्या
दरअसल, फिरोज पेशे से एक इलेक्ट्रीशियन है और सूरज गुप्ता का विश्वास जीतने में कामयाब रहा. उसे नौकरी हासिल करने में मदद का आश्वासन दिया और उसने उसे शहर में ही रहने की सलाह दी. इसके बाद फिरोज ने सूरज गुप्ता को 17 अक्टूबर को मदार्पुर गांव के पास एक स्थानीय भोजनालय में रात के खाने-पीने के लिए आमंत्रित किया. इसके बाद उसने दो सहयोगियों के साथ सूरज गुप्ता की गला घोंटकर हत्या कर दी.

शव के पास खुद का लाइसेंस छोड़ा
हत्या के बाद सिर भी काट दिया. उन्होंने मृतक के निजी अंगों को काट दिया और पहचान छिपाने के लिए शरीर को आग लगा दी. फिरोज ने अपना ड्राइविंग लाइसेंस भी आधे जले हुए शरीर के पास छोड़ दिया, ताकि यह उसकी मौत जैसा लगे. फिरोज ने सोचा था कि सूरज गुप्ता की मौत से पुलिस उसके खिलाफ सभी मामले बंद कर देगी. एसपी ने आगे कहा कि जांच के दौरान पुलिस को शव की जेब से कुछ संपर्क नंबर मिले. पुलिस ने इन नंबरों पर संपर्क किया तो पता चला कि मृतक बिहार का सूरज गुप्ता है. इसके बाद फिरोज को खोजबीन शुरू हुई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

ये भी पढ़ें- UP Bypolls: बीजेपी में उम्मीदवारों पर मंथन शुरू, जानिए क्या है पार्टी के कैंडिडेट चुनने की प्रक्रिया?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
यूपी में करते हैं गो पालन तो योगी सरकार की इस योजना से होगी बंपर कमाई, जानें- कैसे?
यूपी में करते हैं गो पालन तो योगी सरकार की इस योजना से होगी बंपर कमाई, जानें- कैसे?
योगी सरकार ने यूपी वालों को दिया 15 अगस्त का तोहफा, सभी 75 जिलों में लागू होगी योजना
योगी सरकार ने यूपी वालों को दिया 15 अगस्त का तोहफा, सभी 75 जिलों में लागू होगी योजना
आकाश आनंद ने अखिलेश और राहुल को कहा 'अंकल', भड़की सपा बोली- फिर निकाले जाएंगे
आकाश आनंद ने अखिलेश और राहुल को कहा 'अंकल', भड़की सपा बोली- फिर निकाले जाएंगे

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget