एक्सप्लोरर

UP Bypolls: बीजेपी में उम्मीदवारों पर मंथन शुरू, जानिए क्या है पार्टी के कैंडिडेट चुनने की प्रक्रिया?

उत्तर प्रदेश में दिसंबर में होने जा रहे उपचुनाव के लिए बीजेपी ने कमर कस ली है. यहां दो विधानसभा सीटों और एक लोकसभा सीट पर चुनाव होने वाला है. बीजेपी जल्द ही उम्मीदवारों के नाम की घोषणा करेगी.

UP News: उत्तर प्रदेश में अब तीन सीटों मैनपुरी (Mainpuri), रामपुर (Rampur) और खतौली (Khatauli) में उपचुनाव होने वाले हैं. इन सभी सीटों पर 5 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे. अब जल्दी ही बीजेपी की कोर कमेटी की बैठक होगी जिसमें तीनों उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम का सुझाव केंद्रीय नेतृत्व को भेजा जाएगा. केंद्रीय नेतृत्व ही उम्मीदवार के नाम पर अंतिम मुहर लगाएगी.

इस तरह होगा उम्मीदवारों का चयन

9 नवंबर को बीजेपी कोर कमेटी की बैठक मुख्यमंत्री आवास पर हो सकती है. जिसमें प्रदेश अध्यक्ष महामंत्री संगठन दोनों उपमुख्यमंत्री मौजूद रहेंगे. दरअसल बीजेपी में उम्मीदवार तय करने की एक प्रक्रिया है इसमें जिले से तीन नामों का एक पैनल क्षेत्र को भेजा जाता है. क्षेत्र से वह नाम प्रदेश नेतृत्व को भेजा जाता है फिर बीजेपी की जो कोर कमेटी है. उसमें इन नामों के पैनल पर चर्चा होती है और फिर उस पैनल में से कुछ नाम केंद्रीय नेतृत्व को भेजे जाते हैं और फिर केंद्रीय नेतृत्व ही उम्मीदवार के नाम की घोषणा करता है. 

मैनपुरी में रघुराज सिंह शाक्य के नाम पर चर्चा

इन तीन सीटों में से दो सीटों पर तो बीजेपी के विधायक और सांसद नहीं जीते थे लेकिन खतौली सीट पर बीजेपी ने ही 2022 में जीत हासिल की थी और उसके विधायक विक्रम सैनी की सदस्यता मुजफ्फरनगर दंगों के एक मामले में मिली सजा से चली गई. अब मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में माना जा रहा है कि बीजेपी पिछड़ी बिरादरी से आने वाले को उम्मीदवार बना सकती है. सबसे ज्यादा चर्चा पूर्व सांसद और शिवपाल यादव के बेहद करीबी माने जाने वाले रघुराज सिंह शाक्य के नाम को लेकर है क्योंकि मैनपुरी में यादव वोट बैंक के बाद सबसे ज्यादा वोट बैंक शाक्य सैनी कुशवाहा बिरादरी का है और ऐसे में बीजेपी रघुराज सिंह शाक्य के नाम पर विचार कर सकती है.

खतौली में विक्रम सैनी के रिश्तेदार को मिल सकता है टिकट

रघुराज सिंह शाक्य को उम्मीदवार बनाने से कहीं ना कहीं शिवपाल यादव भी इस पर न्यूट्रल रह सकते हैं. वहीं आजम खान की खाली हुई सीट पर बीजेपी आकाश सक्सेना को मौका दे सकती है क्योंकि आकाश सक्सेना ने जिस तरह से मुकदमों की पैरवी की उसके चलते ही आजम खान सदस्यता रद्द हुई. जबकि खतौली सीट पर बीजेपी विक्रम सैनी के परिवार के किसी सदस्य को अपना उम्मीदवार बना सकती है क्योंकि इसके पीछे बीजेपी यह तर्क दे सकती है कि मुजफ्फरनगर कांड में विक्रम सैनी ने ही समाज की लड़ाई लड़ी थी और ऐसे में अब उनकी सदस्यता जाने के बाद उनके परिवार को ही मौका पार्टी दे रही है. 

ये भी पढ़ें -

UP News: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे की तस्वीर शेयर कर अखिलेश यादव ने उठाए सवाल, जानें- क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
अतीक के परिवार से मिलीं अखिलेश की विधायक, अबान की मौत पर जताया दुख
अतीक के परिवार से मिलीं अखिलेश की विधायक, अबान की मौत पर जताया दुख
'हम बहन मानते...', BSP से निष्कासन के बाद बोले अंटू मिश्रा
'हम बहन मानते...', BSP से निष्कासन के बाद बोले अंटू मिश्रा
'ये एक सांसद के विशेषाधिकार का हनन...', क्यों बोले अखिलेश?
'ये एक सांसद के विशेषाधिकार का हनन...', क्यों बोले अखिलेश?

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
Global Rich List 2026: किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
Embed widget