एक्सप्लोरर

Mayawati: बसपा का अध्यक्ष फिर क्यों बनना चाहती हैं मायावती? ये हैं बड़ी वजहें!

Mayawati News: राजनीतिक जानकारों की मानें तो आकाश आनंद को उत्तराधिकारी बनाने के बावजूद बसपा के लिए मायावती ही सबसे मजबूत अध्यक्ष साबित हो सकती है. इसके पीछे कई वजहे हैं.

Mayawati News: बहुजन समाज पार्टी ने मंगलवार को यूपी की राजधानी लखनऊ में कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है. जिसमें बसपा सुप्रीमो मायावती को एक बार फिर से पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाएगा. इस बैठक में यूपी और देशभर के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहेंगे. इसके साथ ही बैठक में आगामी चार राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव और यूपी उपचुनाव को लेकर चर्चा की जाएगी. 

बसपा सुप्रीमो मायावती साल 2003 के बाद से लगातार पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनी जाती रहीं हैं और इस बार भी उन्हें ही राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाएगा. ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि जब मायावती पहले ही अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी का उत्तराधिकारी घोषित कर चुकी है तो फिर क्यों वो अब भी पार्टी का अध्यक्ष बने रहना चाहतीं हैं?

मायावती के अध्यक्ष बनने की वजहें-
मायावती ने सोमवार को एक पोस्ट के जरिए भी दावा किया था कि वो फिलहाल राजनीति से संन्यास लेने के मूड में नहीं है और सक्रिय राजनीति में अपनी भूमिका निभाती रहेंगी. राजनीतिक जानकारों की मानें तो आकाश आनंद को उत्तराधिकारी बनाने के बावजूद बसपा के लिए मायावती ही सबसे मजबूत अध्यक्ष साबित हो सकती है. इसके पीछे कई वजह मानी जाती है. 

दलितों की सबसे बड़ी नेता
ये बात किसी से छुपी नहीं है कि भले ही बसपा इन दिनों अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रही हो लेकिन मायावती की स्वीकार्यता कम नहीं है. आज भी वो दलितों की सबसे बड़ी नेता कही जातीं हैं. यही नहीं दलितों को भी उन पर पूरा भरोसा है. दूसरे दलों के नेता भी उनका सम्मान करते हैं. यही नहीं जब दूसरे दलों से गठबंधन की बात होती है तो भी बड़े से बड़े दल आगे बढ़कर उनसे ही बात करते हैं. 

बसपा के लिए चुनौती बने चंद्रशेखर आजाद!
आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद भी पिछले कुछ समय में बसपा के लिए एक बड़ी चुनौती बनकर उभरे हैं. कई राज्यों में वो बसपा के विकल्प के तौर पर उभरने की कोशिश कर रहे हैं. बावजूद इसके चंद्रशेखर आजाद कभी मायावती के खिलाफ कोई बयान नहीं देते. यही नहीं वो अक्सर मायावती को दलितों की सबसे बड़ी नेता बताते हैं. लेकिन, अगर आकाश आनंद की बात हो तो वो उनपर हमला करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं. चंद्रशेखर उन्हें चांदी की चम्मच लेकर आने वाले नेता भी बोल चुके हैं. ऐसे में आकाश आनंद के लिए चंद्रशेखर का मुकाबला करना आसान नहीं होगा. 

आकाश आनंद पूरी तरह तैयार नहीं?
आकाश आनंद को बसपा का युवा कैडर पसंद करता है. लोकसभा चुनाव में उनके आक्रामक भाषणों ने भी काफी सुर्ख़ियां बटोरी थी, लेकिन इस दौरान वो जोश में होश खोते भी दिखाई दिए. उन्होंने बीजेपी को लेकर ऐसा बयान दिया जिसके बाद विवाद हो गया था. जिसके बाद मायावती ने उन्हें सभी जिम्मेदारियों से हटा दिया था. हालांकि चुनाव के बाद पार्टी नेताओं की मांग पर उन्हें फिर से उत्तराधिकारी बनाया गया. लेकिन, मायावती ख़ुद ये कह चुकी है कि आकाश आनंद अभी परिपक्व नहीं हुए हैं. 

कंगना रनौत के बयान पर भड़के राकेश टिकैत, कहा- 'आंदोलन लंबा चला क्योंकि सरकार तानाशाही थी..'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Udham Singh Nagar News: पंतनगर यूनिवर्सिटी में 3 नाबालिग बच्चियों से छेड़छाड़ का आरोप, हंगामे के बाद FIR
उत्तराखंड की पंतनगर यूनिवर्सिटी में 3 नाबालिग बच्चियों से छेड़छाड़ का आरोप, हंगामे के बाद FIR
Aligarh News: अलीगढ़ में चलती बस में चली गोली, सिक्योरिटी गार्ड की मौत, सिपाही और यात्री घायल
अलीगढ़ में चलती बस में चली गोली, सिक्योरिटी गार्ड की मौत, सिपाही और यात्री घायल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
Baghpat News: बागपत डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, वरुण लुहारी हत्याकांड में सोहनलाल का भाई दीपक गिरफ्तार
बागपत डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, वरुण लुहारी हत्याकांड में सोहनलाल का भाई दीपक गिरफ्तार

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Iran War News LIVE: इजरायल बोला- 'तीसरी बार' ईरान पर अटैक को तैयार, थोड़ी देर में खामनेई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
LIVE: इजरायल बोला- 'तीसरी बार' ईरान पर अटैक को तैयार, थोड़ी देर में खामनेई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Embed widget