एक्सप्लोरर

कंगना रनौत के बयान पर भड़के राकेश टिकैत, कहा- 'आंदोलन लंबा चला क्योंकि सरकार तानाशाही थी..'

Rakesh Tikait: राकेश टिकैत ने बीजेपी सांसद कंगना रनौत के किसान आंदोलन पर दिए बयान पर पलटवार किया है. टिकैत ने कहा कि ये आंदोलन इतना लंबा इसलिए चला क्योंकि सरकार तानाशाही थी.

Rakesh Tikait On Kangana Ranaut: दिल्ली में चले किसान आंदोलन को लेकर मंडी से बीजेपी सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत के बयान पर विवाद बढ़ता चला जा रहा है. भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने इस बयान को लेकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि किसानों का आंदोलन इतना लंबा इसलिए चला क्योंकि देश में तानाशाही सरकार थी, अगर कोई सरकार होती तो बातचीत होती और इसका समाधान निकलता. 

राकेश टिकैत ने कहा कि किसान आंदोलन को शांति का प्रतीक बताया और कहा कि देश की राजधानी में 13 महीनों तक एक आंदोलन का चलना शांति का प्रतीक था. अगर सरकार के लोग प्रदर्शन करते हैं तो ये एक दिन नहीं कर पाते. उसमें भी आगजनी करने लगते हैं. हमारे किसान आंदोलन कही आगजनी नहीं हुई..कोई हिंसा नहीं हुई. 

राकेश टिकैत ने साधा निशाना 
टिकैत ने कहा कि ये कुछ इस तरह के लोग हैं जो भ्रम फैलाने का काम करते हैं. देश में क़ानून और संविधान हैं उसे हम मानने वाले लोग. इसलिए देश की राजधानी पर 13 महीने तक आंदोलन के लिए बैठे है, आंदोलन क्यों करना पड़ा क्योंकि देश की सरकार तानाशाही थी. इसलिए ये आंदोलन चला.. अगर सरकारें होती तो बातचीत होती से उसका समाधान निकालती. इसके बाद जब हुकूमत ने समाधान निकाला तो आंदोलन खत्म हुआ. 

इससे पहले उन्होंने एक पोस्ट के जरिए कंगना के बयान को शहीद किसानों का अपमान बताया था. उन्होंने कहा कि 13 माह चले किसान आंदोलन में 400 किसान संगठन, लाखों किसानों की मौजूदगी के बावजूद हिंसा नहीं हुई. 700 से अधिक किसान शहीद हुए. लेकिन, किसानों ने संयम नहीं खोया. बिल वापस हुए. उसके बारे में बीजेपी सांसद कंगना रनौत का बयान शहीद किसानों और देश के करोड़ों किसानों का अपमान है.

कंगना के इस बयान पर विवाद
बता दें कि कंगना ने एक इंटरव्यू में किसान आंदोलन को विदेशी साज़िश बताया था. उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन के नाम पर बांग्लादेश जैसी अराजकता भारत में भी हो सकती थी. बाहरी ताकतें अंदरूनी लोगों की मदद से हमें बर्बाद करने की योजना बना रही थी. किसान आंदोलन के नाम पर वहाँ उपद्रव कर रहे थे वहां रेप और हत्याएं हो रही थी.

कंगना के इस बयान पर तमाम दलों द्वारा तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है. कांग्रेस, सपा समेत विपक्षी दलों ने इस पर हमला किया है. वहीं भारतीय जनता पार्टी ने कंगना के बयान से किनारा कर लिया है. बीजेपी ने लिखित बयान जारी कर  कहा कि कंगना का बयान पार्टी का मत नहीं है और न ही कंगना को पार्टी के नीतिगत विषयों पर बोलने के लिए अधिकृत किया गया है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shamli News: कांवड़ यात्रा के दौरान 30 जुलाई- 12 अगस्त तक बंद रहेंगी नॉनवेज दुकानें, प्रशासन का फैसला
शामली: कांवड़ यात्रा के दौरान 30 जुलाई- 12 अगस्त तक बंद रहेंगी नॉनवेज दुकानें, प्रशासन का फैसला
Muzaffarnagar News: मंत्री कपिल देव की एक ठोकर से उखड़ गई नई सड़क, अधिकारी तलब
यूपी: मंत्री कपिल देव की एक ठोकर से उखड़ गई नई सड़क, अधिकारी तलब
Sonbhadra News: निवेश के नाम पर ठगी करने वालों पर पुलिस की चोट, सोनभद्र में कुर्क की 1.31 करोड़ की संपत्ति
निवेश के नाम पर ठगी करने वालों पर पुलिस की चोट, सोनभद्र में कुर्क की 1.31 करोड़ की संपत्ति
बुलडोजर एक्शन पर इलाहाबाद HC की डिवीजन बेंच एकमत नहीं, मामला चीफ जस्टिस के पास पहुंचा
बुलडोजर एक्शन पर इलाहाबाद HC की डिवीजन बेंच एकमत नहीं, मामला चीफ जस्टिस के पास पहुंचा

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget