एक्सप्लोरर

UP Politics: प्रज्ञा ठाकुर के 'चाकू' वाले बयान पर सपा सांसद एसटी हसन का पलटवार, चीन को लेकर पूछा सवाल

सपा सांसद एस टी हसन ने प्रज्ञा ठाकुर के चाकू वाले बयान को लेकर पलटवार किया और कहा कि क्या वो चाकू लेकर चीन से लड़ने जा रही हैं? या देश में कोई दुश्मन है.

UP Politics: मुरादाबाद (Moradabd) से सपा सांसद (SP MP) डॉक्टर एसटी हसन (ST Hasan) ने अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री धर्मपाल सिंह (Dharmpal Singh) के बयान पर पलटवार किया है जिसमें उन्होंने मदरसों की फंडिंग (Madrasa Funding) की जांच ईडी और आईबी से कराने की मांग की थी. एसटी हसन ने कहा कि ये लोग बहुत दिनों से मदरसों को शक की निगाह से देख रहे हैं. वहीं उन्होंने बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर (Pragya Thakur) के चाकू वाले बयान पर भी हमला किया और कहा कि क्या वो चाकू लेकर चीन से लड़ने जा रही हैं या फिर देश में उनका कोई दुश्मन है? 

सपा सांसद एस टी हसन ने कहा कि यह लोग बहुत दिनों से मदरसों को शक की निगाह से देख रहे हैं और उखाड़ पछाड़ करना यह चाहते हैं लेकिन मदरसों में धार्मिक शिक्षा दी जाती है और ज़कात से उसका खर्च चलता है. मदरसों में अभी भी कुछ गलत नही मिला है. वो अपना रिकॉर्ड दिखा रहे हैं इसमें परेशानी नहीं होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि हम तो चाहते हैं कि मदरसों में धार्मिक शिक्षा के साथ-साथ आधुनिक शिक्षा भी दी जाए. वहीं मदरसों की मान्यता पर कहा कि लोग मान्यता इसलिए नहीं लेते क्योंकि उन्हें सरकार पर भरोसा नहीं है. लोगों को मान्यता ले लेनी चाहिए और जो कोर्स वह पढ़ा रहे हैं उसे पढ़ाते रहें. 

बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर के बयान पर पलटवार
सपा सांसद एस टी हसन ने बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर के घर में सब्जी काटने वाले चाकू की धार तेज रखने वाले बयान पर कहा कि उनका इतिहास सबको मालूम है. उनके लिए ये सब खिलौने हैं. उन्होंने सवाल किया कि क्या प्रज्ञा ठाकुर चाकू लेकर चीन से लड़ने जा रही हैं? या फिर देश के अंदर कोई दुश्मन है. वो ऐसी बातें कर देश का माहौल खराब करना चाहती हैं. 

निकाय चुनाव को लेकर उठाए सवाल
वहीं यूपी नगर निकाय पर प्रतिक्रिया देते हुए सपा सांसद ने कहा कि यूपी सरकार चुनाव कराने से बच रही है. उसे हार का डर सता रहा है इसीलिए सरकार ने पहले से आरक्षण नहीं की व्यवस्था नहीं की और अब चुनाव टालने के लिए यह सब किया जा रहा है. अब आयोग बना दिया गया है और वह 6 महीने में अपनी रिपोर्ट देगा. इसलिए अब हमें नहीं लगता कि निकट भविष्य में यह चुनाव हो पाएंगे. सरकार को पहले ही यह ध्यान रखना चाहिए था कि जब संविधान ने ओबीसी आरक्षण दिया है तो हमें क्यों नहीं दे रहे. 

ये भी पढ़ें- Loksabha Election: 2024 से पहले बीजेपी को घेरने के लिए रालोद का मास्टर प्लान, इस मांग को लेकर होगा आंदोलन

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में प्रतिबंध के बाद मीट की बिक्री, प्रशासन ने लगाया जुर्माना
वाराणसी में प्रतिबंध के बाद मीट की बिक्री, प्रशासन ने लगाया जुर्माना
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार पर लगाम, अब कटेगा चालान
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार पर लगाम, अब कटेगा चालान
'इस मुद्दे पर हम...', E20 पेट्रोल के सवाल पर योगी के मंत्री का किनारा
'इस मुद्दे पर हम...', E20 पेट्रोल के सवाल पर योगी के मंत्री का किनारा
देहरादून में फोटो की दुकान जलकर राख, दमकल विभाग ने टाली घटना
देहरादून में फोटो की दुकान जलकर राख, दमकल विभाग ने टाली घटना

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म, समझें कैसे
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
PM मोदी ने भोगपुरम एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, आंध्र प्रदेश को दिया तोहफा
PM मोदी ने भोगपुरम एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, आंध्र प्रदेश को दिया तोहफा
नौकरीपेशा भी कर सकेंगे ITI, यूपी में तीसरी शिफ्ट में होगी पढ़ाई
नौकरीपेशा भी कर सकेंगे ITI, यूपी में तीसरी शिफ्ट में होगी पढ़ाई
Centipedes In Home: मानसून में घर पर कनखजूरों की एंट्री? ऐसे करें बचाव
मानसून में घर पर कनखजूरों की एंट्री? ऐसे करें बचाव
Embed widget