एक्सप्लोरर

यूपी में बड़े खेले की तैयारी? गृह मंत्री अमित शाह से मिले सपा के 3 बागी विधायक

UP Politics: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के बागी विधायकों ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. इसकी तस्वीर सामने आई है.

UP Politics:  उत्तर प्रदेश में साल 2024 में राज्यसभा चुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी का दामन छोड़कर कथित तौर पर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में वोट करने वाले विधायकों ने दिल्ली में गृह मंत्री और बीजेपी नेता अमित शाह से मुलाकात की है.

गृह मंत्री से मुलाकात करने वालों में सपा के बागी विधायक राकेश सिंह, विनोद चतुर्वेदी  और अभय सिंह थे. अभय सिंह ने बीजेपी नेता और राज्यसभा सांसद संजय सेठ के साथ गृह मंत्री से मुलाकात की. 

माना जा रहा है कि तीनों विधायकों ने गृह मंत्री से राज्य की सियासी स्थिति की चर्चा की. इन नेताओं की मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब राज्य में कैबिनेट विस्तार की चर्चा जोरो पर हैं. इसके अलावा संगठन में भी बदलाव की प्रक्रिया जारी है. इस तस्वीर के सामने आने के बाद यूपी के सियासी हलकों में अटकलों का दौर शुरू हो गया है.

अभय सिंह, राकेश और विनोद ने फोटो शेयर करते हुए क्या लिखा?
मुलाकात की फोटो शेयर करते हुए अभय सिंह ने लिखा- भारतीय राजनीति के चाणक्य, देश के यशस्वी गृह एवं सहकारिता मंत्री  अमित शाह से शिष्टाचार भेंट कर आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया. आपका प्रेरणादायी मार्गदर्शन व आशीर्वाद सदैव ही नव-ऊर्जा एवं उत्साह के संचार को गति प्रदान करता है.

राकेश प्रताप सिंह ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- नई दिल्ली में यशस्वी केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री आदरणीय अमित शाह से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया.

वहीं विधायक विनोद चतुर्वेदी ने लिखा- आज दिल्ली में देश के यशस्वी गृह मंत्री अमित शाह से भेंट हुई. साथ में संजय सेठ, सांसद, छोटे भाई राकेश प्रताप एवं छोटे भाई  अभय सिंह का भी साथ रहा.

'दंगाई चूहे की तरह बिलबिलाते हैं लेकिन...' बरेली में सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा दावा

बता दें अभय सिंह गोसाईंगंज (अयोध्या), राकेश प्रताप सिंह गौरीगंज (अमेठी) और विनोद चतुर्वेदी कालपी (जालौन) से विधायक हैं. तीनों नेताओं साल 2022 के चुनाव में समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव जीता था.

इन तीन विधायकों के साथ कुछ अन्य नेताओं ने भी राज्यसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में कथित वोट किया था. इन नेताओं ने कभी सार्वजनिक मंचों से यह स्वीकार नहीं किया कि उन्होंने राज्यसभा चुनाव में बीजेपी को वोट दिया था.

लोकसभा चुनाव के बाद दावा किया जा रहा था कि सपा के नेता अखिलेश यादव से इन नेताओं में से कुछ ने वापसी की दरखास्त की लेकिन उन्होंने स्पष्ट तौर पर पार्टी में दोबारा एंट्री देने से मना कर दिया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामपुर में पत्नी से हैवानियत, प्राइवेट पार्ट में करंट लगाकर की हत्या
रामपुर में पत्नी से हैवानियत, प्राइवेट पार्ट में करंट लगाकर की हत्या
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
स्कूल में महिला को घसीटने का वीडियो वायरल, जानें पूरी हकीकत
स्कूल में महिला को घसीटने का वीडियो वायरल, जानें पूरी हकीकत
मदरसे के नाम पर चंदा लेकर पाकिस्तान भेजा पैसा, ATS ने किया गिरफ्तार
मदरसे के नाम पर चंदा लेकर पाकिस्तान भेजा पैसा, ATS ने किया गिरफ्तार

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget