एक्सप्लोरर

UP Politics: ओम प्रकाश राजभर के एनडीए में शामिल होने पर खुश नहीं सीएम योगी? सुभासपा प्रमुख ने दिया जवाब

UP Politics: ओम प्रकाश राजभर जब से NDA में शामिल हुए हैं तब से सीएम योगी आदित्यनाथ की ओर से उन्हें लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या मुख्यमंत्री इस फैसले से खुश नहीं.

Om Prakash Rajbhar on Yogi Adityanath: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले एनडीए में शामिल होने के बाद सुहेलदेव समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर आगे की रणनीति में जुट गए हैं. राजभर ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी (Bhupendra Chaudhary) से मुलाकात की. इसके बाद वो डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) से मिले और फिर सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) से भी उन्होंने शिष्टाचार मुलाकात की है. राजभर ने दावा किया कि उनके बीजेपी के साथ आने से सीएम योगी आदित्यनाथ काफी खुश हैं. उनके कहने पर ही वो दिल्ली में बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करने गए थे.

दरअसल, ओम प्रकाश राजभर जब से एनडीए में शामिल हुए हैं तब से सीएम योगी आदित्यनाथ की ओर से उन्हें लेकर कोई ट्वीट या शुभकामना संदेश नहीं आया है. ऐसे में कई विरोधी दलों समेत ये चर्चा की जा रही थी कि आखिर सीएम योगी ने उन्हें लेकर कोई ट्वीट क्यों नहीं किया जिस पर अब राजभर ने सफाई दी है. ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से मुलाकात करने के बाद वो सीएम योगी से मिले हैं. मुख्यमंत्री उनके एनडीए में शामिल होने पर काफी खुश हैं. हम उनके कहने पर ही दिल्ली गए थे. 13 जुलाई को मुख्यमंत्री ने ही हमें दिल्ली जाकर सारी बातें फाइनल करने के लिए कहा था.

राजभर के आने से खुश नहीं सीएम योगी!

राजभर ने दावा किया "सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनसे कहा था कि दिल्ली जाकर सारी बातें फाइनल करें ताकि आगे की लड़ाई को बढ़ाया जाए. जब हमने उनसे कहा कि सब लोग सवाल उठा रहे हैं कि आपकी ओर से कोई ट्वीट नहीं आया तो उन्होंने कहा कि हमने तो खुद ही आपको वहां भेजा था. जब गृहमंत्री अमित शाह यूपी आए थे तो हमने ही कहा था कि ओम प्रकाश राजभर जी को शामिल कर लीजिए नहीं तो बहुत मुश्किल हो जाएगा. अगर कोई विरोधी उनका विरोध करता है तो उनके विषय में बताइए."

सुभासपा प्रमुख ने कहा कि उन्होंने सीएम योगी से मुलाकात कर एक बार फिर से राजभर जाति को अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग की है. इसके साथ ही एक पत्र भी दिया है, जिसमें आजमगढ़ की लालगंज सीट पर पीएम मोदी के कार्यक्रम के लिए अपील की गई है. उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में बीजेपी को छह सीटों पर हार का सामना करना पड़ा था, ऐसे वो यहीं से लोकसभा चुनाव की शुरुआत करने की तैयारी कर रहे हैं. 

Manipur Violence: मणिपुर की घटना पर मायावती ने की संसद में सार्थक चर्चा की मांग, कहा- 'इस मुद्दे पर न हो राजनीति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget