एक्सप्लोरर

यूपी में अंबेडकर दिवस पर इन वजहों से दो बार हुआ मायावती का जिक्र, मंच पर थे सीएम योगी

UP Politics: उत्तर प्रदेश में अंबेडकर जयंती के अवसर पर एक कार्यक्रम में दो बार अलग-अलग वजहों से बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती का जिक्र हुआ.

UP Politics: अंबेडकर जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश में अंबेडकर महासभा की ओर से ओयाजित कार्यक्रम में दो बार अलग-अलग वजहों से बहुजन समाज पार्टी की मुखिया और राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का जिक्र हुआ. इस दौरान मंच पर सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे. 

सबसे पहले अंबेडकर महासभा के अध्यक्ष लालजी प्रसाद निर्मल ने बसपा चीफ का संदर्भ देते हुए सरकार की तारीफ की तो वहीं यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने गेस्ट हाउस कांड का जिक्र करते हुए मायावती की बात की.

अंबेडकर महासभा के अध्यक्ष लालजी प्रसाद निर्मल ने दावा किया कि देश में यूपी पहली सरकार है जहां बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का चित्र सभी सरकारी दफ्तरों में लगाने का आदेश दिया गया. उन्होंने दावा किया कि यह काम मायावती भी नहीं कर सकीं.

लालजी प्रसाद निर्मल क्या बोले?
लालजी प्रसाद निर्मल ने कहा-'मैं विशेष रूप से उल्लेख करना चाहूंगा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसी परिसर से घोषणा की थी कि बाबा साहब डॉक्टर अंबेडकर का चित्र अनिवार्य रूप से सभी सरकारी कार्यालयों में लगाया जाएगा. यह देश में पहली सरकार थी जिसने बाबा साहब डॉक्टर अंबेडकर का चित्र सरकारी स्तर पर लगाए जाने की घोषणा की. यह साहस अगर किसी ने किया तो सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया. लोगों की भारी मांग के बावजूद बहन मायावती यह साहस नहीं कर पाईं इसके लिए मैं सीएम योगी आदित्यनाथ आभार व्यक्त करता हूं.'

बता दें लालजी निर्मल उत्तर प्रदेश विधान परिषद् के सदस्य भी हैं.  इसके अलावा वह अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम पूर्व चेयरमैन भी रह चुके हैं.

UP Politics: अंबेडकर दिवस पर मायावती ने दिया 2027 के चुनाव का संदेश, बताया बसपा को कैसे मिलेगी सत्ता की चाबी!

उपमुख्यमंत्री ने क्या कहा?
वहीं यूपी सरकार में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी का जिक्र करते हुए कहा- ये लोग तरह-तरह का छाती कूट रहे हैं कि हम दलितों के साथ हैं. लेकिन यह केवल वोट लेने के लिए छद्म भेषधारी बहुरूपिये हैं. इनसे हमें होशियार रहना होगा. हम बिल्कुल नहीं भूलेंगे कि औरैया का कांड क्या हुआ था. समाजवादी पार्टी की सरकार चल रही थी. मान्यवर कांशीराम जी को स्टेट गेस्ट हाउस में बैठकर के पंचायत करनी पड़ी थी. हमारी दलित बेटी का अपहरण इन लोगों ने किया था. कोई भूला नहीं होगा पुराना इतिहास.

डिप्टी सीएम ने कहा- 'आप लोग कभी भी 2 जून के कांड को नहीं भूल पाएंगे जब बहन मायावती पर इन लोगों ने गैस सिलेंडर लगा के जिंदा जलाने का प्रयास किया था. यही समाजवादी पार्टी के गुंडे थे. आज दलितों का वोट हासिल करने के लिए बात कर रहे हैं. मैं दलित समाज से कहना चाहता हूं केवल भारतीय जनता पार्टी वर्तमान परिस्थितियों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक-एक दलित को उसका हक दिलाने का काम कर रही है.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chandauli News: 150 साल पुराने मंदिर के ध्वस्तीकरण के दौरान हादसा, गुंबद गिरने से कर्मचारी की मौत
चंदौली: 150 साल पुराने मंदिर के ध्वस्तीकरण के दौरान हादसा, गुंबद गिरने से कर्मचारी की मौत
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
'यह पैसों की नहीं, आस्था की लूट', राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
'यह पैसों की नहीं, आस्था की लूट', राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
कुशीनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा पर बोला बड़ा हमला, कहा- युवाओं का रोजगार खा गए
कुशीनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा पर बोला बड़ा हमला, कहा- युवाओं का रोजगार खा गए

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
Jayden Adams Death: सिर्फ 25 की उम्र में दुनिया को आखिरी सलाम, चैंपियन फुटबॉलर की मौत से शोक में डूबा फुटबॉल जगत
सिर्फ 25 की उम्र में दुनिया को आखिरी सलाम, चैंपियन फुटबॉलर की मौत से शोक में डूबा फुटबॉल जगत
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
Embed widget