एक्सप्लोरर

अखिलेश यादव पर भड़के मायावती के भतीजे आकाश आनंद, लगाया सोची समझी साजिश करने का आरोप

UP Politics: बहुजन समाज पार्टी के नेता आकाश आनंद ने अखिलेश यादव पर बड़ा जुबानी हमला बोला है. उन्होंने अखिलेश पर साजिश करने का आरोप लगाया है.

UP Politics: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को लेकर बहुजन समाज पार्टी (BSP) के नेता आकाश आनंद ने बड़ा बयान दिया है. आनंद ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अखिलेश को लेकर बयान जारी किया.

आनंद ने कहा कि हमारे परमपूज्य भारतरत्न बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की तस्वीर के साथ जो छेड़छाड़ सपा के लोगों ने की है वह अक्षम्य अपराध है. और समाजवादी पार्टी की तरफ से इसपर माफी ना मांगना ये साबित करता है कि ये एक सोची समझी साजिश है जिसके सूत्रधार सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव हैं.

उन्होंने कहा कि  अखिलेश यादव व समाजवादी पार्टी की नीतियां हमेशा से दलित विरोधी ही रही हैं और समय-समय पर इनकी दलित विरोधी हरकतें सामने आ ही जाती हैं. इसलिए इनसे सावधान रहना है.

बता दें समाजवादी पार्टी की ओर से एक होर्डिंग में डॉ. भीमराव अंबेडकर की आधी तस्वीर काटकर उस स्थान पर पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की तस्वीर लगाए जाने को लेकर बवाल खड़ा हो गया है. इस पोस्टर को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री असीम अरुण, एमएलसी डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल, राज्यसभा सदस्य बृजलाल, विधायक मीनाक्षी सिंह और प्रो. श्याम बिहारी लाल ने इसे बाबा साहब के सम्मान के साथ खिलवाड़ करार देते हुए सपा से माफी मांगने की मांग की है.

तीन साल का इंतजार खत्म, यूपी वालों को भी जारी होगा ये खास पासपोर्ट, मिलेंगी ये सुविधाएं

डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल ने किया तीखा हमला
दलित चिंतक और विधान परिषद सदस्य डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल ने कहा कि समाजवादी पार्टी का यह कृत्य दलित विरोधी है. उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव ने अपने शासनकाल में दलित कर्मचारियों के प्रमोशन में आरक्षण पर रोक लगाई थी, जिससे हजारों अधिकारी प्रभावित हुए. उन्होंने कहा कि हम अंबेडकरवादी लोग इस तरह का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे.

उधर, सपा प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने कहा कि अखिलेश यादव को दलितों ने अपना नेता मान लिया है दलितों को ये पता है क़ि बाबा साहब का अधूरा सपना अगर कोई पूरा कर सकता है तो आदरणीय अखिलेश यादव जी ही पूरा करेंगे. संविधान, आरक्षण की आवाज़ अगर किसी ने उठाई है तो आदरणीय अखिलेश यादव जी ने उठाई है! ! हमें अपने नेता आदरणीय अखिलेश यादव पर फ़क्र है कि आप ने PDA  की लड़ाई मे इतनी लम्बी लाइन खींच दी है की पूरी भाजपा छटपटा रही है ! ! PDA और मज़बूत होंगा भाजपा मे और बेचैनी बढ़ेंगी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव में AAP-सपा का होगा गठबंधन? संजय सिंह ने की अखिलेश यादव से मुलाकात
यूपी चुनाव में AAP-सपा का होगा गठबंधन? संजय सिंह ने की अखिलेश यादव से मुलाकात
गढ़मुक्तेश्वर में गंगा का रौद्र रूप! बाढ़ की चपेट में आए कई गांव
गढ़मुक्तेश्वर में गंगा का रौद्र रूप! बाढ़ की चपेट में आए कई गांव
रामपुर में फर्जी निकली बच्चों की नदी पार करने वाली तस्वीरें, 6 पर केस
रामपुर में फर्जी निकली बच्चों की नदी पार करने वाली तस्वीरें, 6 पर केस
नोएडा में 13 दिन तक धारा 163 लागू, मंदिर-मस्जिद पर भी निर्देश, जानें वजह
नोएडा में 13 दिन तक धारा 163 लागू, मंदिर-मस्जिद पर भी निर्देश, जानें वजह

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
Embed widget