एक्सप्लोरर

यूपी में केशव प्रसाद मौर्य ने विधायकों तक पहुंचा दिया ये जरूरी मैसेज, अब होगा खेल!

UP Politics: यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलने गए विधायकों को खास मैसेज दिया है. अब यूपी में उपचुनाव से पहले बड़ा खेल हो सकता है.

UP BJP News: भारतीय जनता पार्टी के नेता और उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बीजेपी विधायकों को खास संदेश पहुंचा दिया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के बाद विधायकों ने केशव से मुलाकात की. इस दौरान केशव ने विधायकों से कहा कि 2017 के फॉर्मूले के तहत ही 2027 में सपा को हराया जा सकता है

केशव मौर्य ने विधायकों से कहा- 2017 के मुताबिक ही सोशल इंजीनियरिंग करने और समाज के दबे कुचले वर्गों को प्रतिनिधित्व देने व उनकी बात सुनने को कहा.

चर्चा का विषय बनी बीजेपी की आंतरिक कलह

उत्तर प्रदेश की राजनीति में इस समय बीजेपी की तथाकथित आंतरिक कलह चर्चा का विषय बनी हुई है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बीच तथाकथित तकरार की खबरें लगातार सामने आ रही हैं. यूपी में 10 सीटों पर उपचुनाव होने हैं. ऐसे में सीएम योगी लगातार समीक्षा बैठक कर रहे हैं, लेकिन डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य इन बैठकों में शामिल नहीं हो रहे हैं.

केशव प्रसाद मौर्य के इस बयान से सियासत हुई थी तेज

माना जा रहा है कि यूपी में सीएम योगी और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बीच सबकुछ सही नहीं चल रहा है. हालांकि अभी तक किसी भी तरफ से कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है. केशव प्रसाद मौर्य ने हाल में ही बयान दिया था कि संगठन सरकार से बड़ा होता है और उनके इस बयान से ही यूपी सियासत तेज हुई थी.

अखिलेश यादव ने कहा कुर्सी की लड़ाई है

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के बीच मची कलह के बीच सपा मुखिया और कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा है कि कुर्सी की लड़ाई में जनता काफी परेशान है. 

अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा-"भाजपा की कुर्सी की लड़ाई की गर्मी में, उप्र में शासन-प्रशासन ठंडे बस्ते में चला गया है. तोड़फोड़ की राजनीति का जो काम भाजपा दूसरे दलों में करती थी, अब वही काम वो अपने दल के अंदर कर रही है, इसीलिए भाजपा अंदरूनी झगड़ों के दलदल में धंसती जा रही है. जनता के बारे में सोचनेवाला भाजपा में कोई नहीं है."

पल्लवी पटेल की सदस्यता खत्म कराएगी सपा? अखिलेश यादव ने कर दिया बड़ा ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP चुनाव 2027: दलितों-युवाओं को साधने की तैयारी में बसपा, रोजगार पर फोकस
UP चुनाव 2027: दलितों-युवाओं को साधने की तैयारी में बसपा, रोजगार पर फोकस
सारा अली खान के केदारनाथ दर्शन पर मौलाना ने जताई आपत्ति, कहा- हराम
सारा अली खान के केदारनाथ दर्शन पर मौलाना ने जताई आपत्ति, कहा- हराम
UP MLC चुनाव: सपा की जीत से गदगद अखिलेश ने लिखी खुली चिट्ठी, कहा- भाजपा एक 'फ्लॉप शो'
UP MLC चुनाव: सपा की जीत से गदगद अखिलेश ने लिखी खुली चिट्ठी, कहा- भाजपा एक 'फ्लॉप शो'
'डबल इंजन का डबल जीरो! ' वाराणसी में सपा की जीत पर अखिलेश यादव का पहला बयान
'डबल इंजन का डबल जीरो! ' वाराणसी में सपा की जीत पर अखिलेश यादव का पहला बयान

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget