एक्सप्लोरर

UP Politics: BJP के इस फैसले को मिला RLD का साथ! जयंत चौधरी के करीबी बोले- समझ में ही नहीं आता आपको...

लालू प्रसाद ने एक रैली में प्रधानमंत्री मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा था, 'अगर नरेन्द्र मोदी के पास अपना परिवार नहीं है तो हम क्या कर सकते हैं. वह राम मंदिर के बारे में डींगें मारते रहते हैं.'

Modi Ka Parivar: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद द्वारा ‘अपना परिवार’ ना होने को लेकर कटाक्ष किए जाने के अगले दिन सोमवार को उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ समेत कई प्रमुख नेताओं ने सोशल मीडिया पर अपने नाम के आगे ‘मोदी का परिवार’ लिखकर एक अभियान शुरू कर दिया.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के समर्थन में सोशल मीडिया मंच 'एक्स' के बायो को बदलते हुए उसमें अपने नाम के आगे 'मोदी का परिवार' लिख दिया है.

मोदी ने तेलंगाना में एक जनसभा के दौरान विपक्षी दलों के समूह 'INDIA गठबंधन' को निशाने पर लेते हुए पूरे देश को अपना परिवार बताया . इसके बाद मोदी के समर्थन में देशभर के शीर्ष स्तर के भाजपा नेताओं ने अपने नाम के आगे 'मोदी का परिवार' लिखना शुरू कर दिया है.

इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अपने ‘एक्स’ हैंडल पर अपने नाम के आगे 'मोदी का परिवार' लिखा है. उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं ब्रजेश पाठक तथा भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी समेत कई नेताओं एवं मंत्रियों ने अपने नाम के आगे 'मोदी का परिवार' लिख दिया है.

UP Lok Sabha Chunav 2024: RLD में उम्मीदवारों पर सस्पेंस, जयंत चौधरी के चुनाव लड़ने की मांग, रेस में इनका भी नाम

बीजेपी के इस कैंपेन को सहयोगियों का भी समर्थन मिलता दिख रहा है. राष्ट्रीय लोकदल के नेता रोहित अग्रवाल ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर इस आशय का पोस्ट किया. उन्होंने लिखा- प्रधानमंत्री पर इतनी छोटी टिप्पणी करके आपने अपना स्तर दिखा दिया, मोदी विरोध करते-करते देश विरोध कब करना शुरू कर देते हैं समझ में ही नहीं आता आपको.
#Modikaparivaar #ModiJiKaParivaar

उल्लेखनीय है कि साल 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के ‘चौकीदार चोर है’ के नारे के जवाब में भाजपा ने ‘मैं भी चौकीदार’ अभियान चलाया था.

पीएम मोदी ने किया पलटवार
लालू प्रसाद ने रविवार को पटना में एक रैली में प्रधानमंत्री मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा था, 'अगर नरेन्द्र मोदी के पास अपना परिवार नहीं है तो हम क्या कर सकते हैं. वह राम मंदिर के बारे में डींगें मारते रहते हैं. वह सच्चे हिंदू भी नहीं हैं. हिंदू परंपरा में बेटे को माता-पिता के निधन पर अपना सिर और दाढ़ी मुंडवाना चाहिए. जब मोदी की मां की मृत्यु हुई तो उन्होंने ऐसा नहीं किया.”

प्रधानमंत्री मोदी ने भी लालू के इस आरोप पर सोमवार को पलटवार किया और कहा कि भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण में आकंठ डूबे ‘इंडी गठबंधन’ के नेता बौखलाते जा रहे हैं.

उन्होंने तेलंगाना में एक रैली को संबोधित करते हुए, 'मैं इनके परिवारवाद पर सवाल उठाता हूं तो इन लोगों ने अब बोलना शुरू कर दिया है कि मोदी का कोई परिवार नहीं है. मैं इनसे कहना चाहता हूं कि 140 करोड़ देशवासी ही मेरा परिवार हैं, जिसका कोई नहीं है वो भी मोदी के हैं और मोदी उनका है. मेरा भारत-मेरा परिवार है.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इटावा में करवाचौथ पर पत्नी को लेने गया पति, घर लौटकर लगाई फांसी
इटावा में करवाचौथ पर पत्नी को लेने गया पति, घर लौटकर लगाई फांसी
पत्नी, बच्चों, बुजुर्ग माता-पिता का भरण-पोषण पवित्र कर्तव्य, HC की अहम टिप्पणी
पत्नी, बच्चों, बुजुर्ग माता-पिता का भरण-पोषण पवित्र कर्तव्य, HC की अहम टिप्पणी
वाराणसी में BJP की नई टीम फेल, मंत्री-विधायकों की फौज भी नहीं दिला सकी जीत
वाराणसी में BJP की नई टीम फेल, मंत्री-विधायकों की फौज भी नहीं दिला सकी जीत
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 
क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 
Moong Dal Halwa: इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
Embed widget