एक्सप्लोरर

UP Lok Sabha Chunav 2024: RLD में उम्मीदवारों पर सस्पेंस, जयंत चौधरी के चुनाव लड़ने की मांग, रेस में इनका भी नाम

UP Lok Sabha Election 2024: राष्ट्रीय लोकदल के नेता और समर्थक चाहते हैं कि जयंत चौधरी बागपत लोकसभा से चुनाव लड़ें. हालांकि जयंत ने अभी तस्वीर साफ नहीं की है.

Baghpat Lok Sabha Seat: राष्ट्रीय लोकदल के बीजेपी से गठबंधन को लेकर तस्वीर भले ही साफ हो गई हो, लेकिन बागपत लोकसभा सीट पर राष्ट्रीय लोकदल से कौन चुनाव लड़ेगा इसको लेकर अभी भी सस्पेंस बरकरार है. राष्ट्रीय लोकदल मुखिया जयंत चौधरी, उनकी पत्नी चारू चौधरी या फिर कोई आम कार्यकर्ता बागपत लोकसभा के रण में उतरेगा इसको लेकर हर तरफ चर्चाएं हैं.

राष्ट्रीय लोकदल के नेता और समर्थक चाहते हैं कि जयंत चौधरी बागपत लोकसभा से चुनाव लड़ें. इससे दो फायदे होंगे, एक तो ये कि दो लोकसभा चुनाव हार चुके जयंत इस बार चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंच जाएंगे और दूसरा पश्चिमी यूपी में इसका बड़ा संदेश भी जाएगा. राष्ट्रीय लोकदल नेता और समर्थक इस बात पर जोर दे रहे हैं कि जयंत को राज्यसभा से इस्तीफा दे देना चाहिए और लोकसभा चुनाव लडना चाहिए... बागपत लोकसभा चौधरी परिवार की पैतृक सीट है और इस सीट पर जयंत के चुनाव लड़ने और जीतने का बड़ा संदेश जाएगा. बीजेपी का एक धड़ा भी चाहता है कि जयंत चौधरी से जो गठबंधन हुआ है जयंत के चुनाव लड़ने से इस गठबंधन का मकसद भी पूरा होगा. हालांकि जयंत ने अभी तस्वीर साफ नहीं की है.

अब चारू के लोकसभा चुनाव लड़ने की जोर शोर से चर्चा
बागपत लोकसभा से अब चारू चौधरी के चुनाव लड़ने की चर्चाएं भी जोर पकड़ रही हैं. चर्चा है कि जयंत चौधरी अपनी पत्नी चारू चौधरी को बागपत लोकसभा से चुनाव लडा सकते हैं. हालांकि कुछ दिन पहले जयंत ने चारू चौधरी को चुनाव ना लड़ाने की बात कही थी, लेकिन अब बीजेपी से गठबंधन भी हो गया है और माहौल भी काफी बदल गया है. जयंत अगर चुनाव नहीं लड़ते हैं तो ऐसे में समर्थक चारू चौधरी को चुनाव लड़ाने की वकालत कर रहें हैं. हालांकि अंतिम फैसला जयंत ही लेंगे.

UP News: प्रतापगढ़ में अनोखी शादी, हेलीकॉप्टर से दुल्हनिया ले गया दूल्हा, विदाई देखने उमड़ी भीड़

जयंत और चारू नहीं तो फिर कौन होगा बागपत लोकसभा से प्रत्याशी
सियासत में कुछ भी हो सकता है. अगर राष्ट्रीय लोकदल सुप्रीमो जयंत चौधरी और चारू चौधरी चुनाव नहीं लड़ते हैं तो फिर कौन होगा बागपत लोकसभा सीट से प्रत्याशी? ये सवाल पूरे पश्चिमी यूपी में उठ रहा है. अब ऐसे में राष्ट्रीय लोकदल राष्ट्रीय सचिव डॉक्टर राजकुमार सांगवान, पूर्व एमएलए अजय पुट्ठी, राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र शर्मा सहित कई नाम सामने आ रहे हैं. इनमें डॉक्टर राजकुमार सांगवान का नाम सबसे आगे चल रहा है. हालांकि जब तक जयंत चौधरी घोषणा नहीं करेंगे तब तक कुछ भी साफ साफ नहीं कहा जा सकता.

जयंत चौधरी देंगे आम कार्यकर्ता को चुनाव लड़ाकर बड़ा संदेश
राष्ट्रीय लोकदल किसे बागपत लोकसभा के महासंग्राम में मैदान में उतारेगी इस पर अभी तस्वीर धुंधली है. इस बारे में वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेंद्र शर्मा का कहना है कि जयंत चौधरी न तो राज्यसभा छोड़ेंगे और न ही अपनी पत्नी चारू चौधरी को बागपत लोकसभा से चुनाव लड़ाएंगे. चारू को जयंत अभी राजनीति में लाना नहीं चाहते हैं क्योंकि उनकी दोनों बेटी छोटी हैं. जयंत चौधरी किसी आम कार्यकर्ता को टिकट देकर ये संदेश देने की कोशिश करेंगे कि किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की विचारधारा को आगे बढ़ा रहें हैं और चौधरी खानदान की पैतृक सीट पर आम कार्यकर्ता भी चुनाव लड़कर संसद जा सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Politics: बिजनौर की नजीबाबाद सीट पर मुस्लिम करेंगे फैसला कौन होगा विधायक, 2022 में जीती थी सपा
बिजनौर की नजीबाबाद सीट पर मुस्लिम करेंगे फैसला कौन होगा विधायक, 2022 में जीती थी सपा
'ED कर रही अपना काम', आजम की यूनिवर्सिटी पर एक्शन को लेकर बोले आशीष पटेल
'ED कर रही अपना काम', आजम की यूनिवर्सिटी पर एक्शन को लेकर बोले आशीष पटेल
कांग्रेस-सपा के अलायंस का क्या होगा? विवाद के बीच सपा MLA का आया बयान
कांग्रेस-सपा के अलायंस का क्या होगा? विवाद के बीच सपा MLA का आया बयान
अखिलेश का NDA की सीटों वाला दावा कितना सच? एक्सपर्ट बोले- 'ये सिर्फ माइंड गेम'
अखिलेश का NDA की सीटों वाला दावा कितना सच? एक्सपर्ट बोले- 'ये सिर्फ माइंड गेम'

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget