एक्सप्लोरर

UP में नया सियासी दांव खेलेगी बीजेपी, अखिलेश यादव के PDA की यूं निकालेगी काट! मायावती की भी बढ़ेगी टेंशन

UP Politics: उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी अब नया दांव खेलने की तैयारी में है. इसके जरिए साल 2027 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी, अखिलेश यादव और मायावती की टेंशन बढ़ा सकती है.

UP Politics: बीजेपी ने उत्तर प्रदेश में अभी तक पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष का नाम तय नहीं किया है. लेकिन यूपी की सीमा से लगे 9 राज्यों में से 6 राज्यों में पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान कर दिया है, जबकि तीन राज्यों में अभी तक प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान होना बाकी है. खास बात यह है कि इन छह राज्यों में से बीजेपी ने दो राज्यों में ओबीसी और चार राज्यों में सामान्य वर्ग के नेताओं को प्रदेश अध्यक्ष की कमान देकर सामाजिक समीकरण को साधने की कोशिश की है. अब माना जा रहा है कि पार्टी यूपी में नया सियासी दांव खेलने की तैयारी में है और किसी दलित नेता को पार्टी की कमान दी जा सकती है.

दरअसल, बीजेपी ने राजस्थान में मदन राठौर को प्रदेश अध्यक्ष चुना है जो ओबीसी से ताल्लुक रखते हैं. वहीं बिहार में पार्टी ने प्रदेश की कमान दिलीप जायसवाल को दे रखी है और वो भी ओबीसी से ताल्लुक रखते हैं. मध्य प्रदेश में पार्टी ने हेमंत खंडेलवाल को यह जिम्मेदारी दी है जो वैश्य (सामान्य) वर्ग से हैं. इन तीनों राज्यों के अलावा उत्तराखंड में ब्राह्मण समाज से आने वाले महेंद्र भट्ट को कमान सौंपी गई है.

जबकि हिमाचल प्रदेश में राजीव बिंदल को पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष चुना है और ये वैश्य समाज(सामान्य ) वर्ग से हैं. वहीं छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने किरन सिंह देव को कमान सौंपी है जो राजपूत (सामान्य) वर्ग से ताल्लुक रखते हैं. यानी देखा जाए तो पार्टी ने यूपी में अध्यक्ष का ऐलान करने से पहले यूपी से लगे छह राज्यों में से दो राज्यों में ओबीसी और चार राज्यों में सवर्ण चेहरों पर दांव लगा दिया है. जबकि यूपी की सीमा से लगे झारखंड, दिल्ली और हरियाणा में प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान नहीं हुआ है.

नया सियासी दांव खेल सकती है BJP
पार्टी के इस फैसले के बाद अब कयास लगाए जा रहे हैं कि यूपी में बीजेपी अब नया सियासी दांव खेल सकती है. पार्टी राज्य में कोई दलित नेता को अपना अध्यक्ष चुन सकती है. इस फैसले के पीछे कई वजह मानी जा रही है. बीजेपी के फैसले में सबसे खास बात अखिलेश यादव के PDA फॉर्मूले की काट माना जा रहा है जो बीते दो सालों में चर्चा का केंद्र रहा है.

अखिलेश यादव के फॉर्मूले की काट खोजने के साथ ही बीजेपी इस बार यूपी में दलित वोटर्स को अपने पाले में लाने के लिए भी प्रयास कर रही है. पार्टी के इस फैसले से  आगामी विधानसभा चुनाव में सामाजिक समीकरण साध सकती है. राज्य में ओबीसी वोटर्स के बाद सबसे ज्यादा तादाद दलित वोटर्स की है. मायावती से अब यह तबका दूरी बना रहा है, जिसके बाद बीजेपी अब इस तबके को साधने में लगी हुई है.

ऐसे में देखा जाए तो यूपी से लगे 9 राज्यों में से 6 की घोषणा हुई है और किसी राज्य में अभी तक पार्टी ने  दलित नेता पर दांव नहीं लगाया है और अब माना जा रहा है कि यूपी में बीजेपी किसी दलित नेता पर दांव लगा सकती है. सूत्रों की माने तो बीजेपी की नजर मायावती को छोड़कर नई राजनीतिक राह देख रहे दलित वोटर्स पर टिकी हुई है और यही वहज है कि पार्टी उन्हें अपने पाले में लाने के लिए ये रणनीति अपना सकती है.

यूपी से राजस्थान, बिहार, मध्यप्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, हरियाणा और दिल्ली इन 9 राज्यों की सीमा लगती है.

UP Politics: BJP का नाम लिए बिना आशीष पटेल ने बोला बड़ा जुबानी हमला, कहा- हमारे खिलाफ षड्यंत्र...

मीडिया में करियर की शुरुआत CNFC मीडिया के साथ की. उसके बाद साढ़े तीन वर्ष ANI और उसके बाद तकरीबन 8 वर्ष न्यूज 18 नेटवर्क के साथ काम किया. और अब एबीपी न्यूज ज्वाइन किया है. मीडिया में तकरीबन 13 वर्ष का अनुभव है जिसमें राजनीतिक खबरों खासकर बीजेपी से संबंधित खबरों को कवर करता रहा हूं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हत्या मामले में छोटे भाई को उम्रकैद और एक लाख का जुर्माना, 3 साल बाद आया फैसला
हत्या मामले में छोटे भाई को उम्रकैद और एक लाख का जुर्माना, 3 साल बाद आया फैसला
यूपी भारी बारिश का रेड अलर्ट, इन जिलों के लिए IMD ने दी चेतावनी
यूपी भारी बारिश का रेड अलर्ट, इन जिलों के लिए IMD ने दी चेतावनी
हाई कोर्ट के आदेश पर लखनऊ नगर निगम सक्रिय, 90 दिन में हटेगा अतिक्रमण
हाई कोर्ट के आदेश पर लखनऊ नगर निगम सक्रिय, 90 दिन में हटेगा अतिक्रमण
हापुड़ में गवाही देने जा रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपियों की तलाश शुरू
हापुड़ में गवाही देने जा रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपियों की तलाश शुरू

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Teacher Shortage in Delhi Government Schools: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
Shimla Tour Package: शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
Embed widget