एक्सप्लोरर

UP Politics: विधानसभा चुनाव से पहले आजम खान और चंद्रशेखर आएंगे साथ? इतनी सीटों पर पड़ेगा असर!

Samajwadi Party के वरिष्ठ नेता Azam Khan की चिट्ठी के बाद कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं. अब कयास लगाए जा रहे हैं कि साल 2027 के चुनाव में नए समीकरण बन सकते हैं.

UP Politics: उत्तर प्रदेश स्थित सीतापुर जेल में बंद समाजवादी पार्टी के महासचिव और यूपी के पूर्व मंत्री आजम खान के जेल से आये एक संदेश ने यूपी में मुस्लिम वोट बैंक की राजनीति करने वालो के बीच एक नये राजनितिक समीकरणों के अध्याय की शुरुआत की तरफ इशारा कर दिया है. समाजवादी पार्टी की रामपुर इकाई के जिला अध्यक्ष अजय सागर ने एक पत्र जारी कर लिखा है कि ये मो. आजम खान का जेल से संदेश है. 

इसमे उन्होंने कहा है कि "समाजवादी पार्टी रामपुर में हुऐ जुल्म और बर्बादी का मुद्दा संसद में उतनी ही मजबूती से उठाएं जितना सम्भल का क्योंकि रामपुर के सफल तजुर्बे के बाद ही सम्भल पर आक्रमण हुआ है. रामपुर की बर्बादी पर इण्डिया गठबंधन खामोश तमाशायी बना रहा और मुसलिम लीडरशिप को मिटाने पर काम करता रहा. इण्डिया ब्लॉक को अपनी स्थिति स्पष्ट करना होगी अन्यथा मुसलमानों के हालात और भविष्य पर विचार करने के लिये मजबूर होना पड़ेगा. मुसलमानों पर होने वाले हमलों और उनकी मोजूदा स्थिति पर तथा अपनी नीति पर खुलकर स्थिति स्पष्ट करें. यदि मुसलमानों के वोट का कोई अर्थ ही नही है और उनके वोट का अधिकार उनकी नस्लकुशी करा रहा है तो उन्हें विचार करने पर मजबूर होना पड़ेगा कि उनके वोट के अधिकार को रहना चाहिए या नही .बेसहारा, अलग-थलग और अकेला खाक व खून में नहाया हुआ अधिकार, इबादत गाहों को विवादित बनाकर समाप्त करना इत्यादि, केवल साजिश करने वालो, षड्यन्त्र रचने वालों तथा दिखावे के हमदर्दी के लिये देश की दूसरी आबादी को बर्बाद एवं नेस्तोंनाबूद नहीं किया जा सकता.'

चिट्ठी से मची खलबली
जिला अध्यक्ष की तरफ से आजम खान के नाम से जारी किए गये इस संदेश से समाजवादी पार्टी में खलबली मचना लाजमी है क्यूंकि आजम खान अगर ये कह रहे हैं कि तरह समाजवादी पार्टी को रामपुर मुद्दा भी संभल मुद्दे की तरह संसद में मजबूती से उठाना चाहिए था तो इसका मतलब साफ है की आजम खान ये कहना चाहते हैं की समाजवादी पार्टी उनके मामले में सुस्त रही है और अगर आजम खान ऐसा कह रहे हैं तो क्या इसके पीछे पिछले दिनों नगीना के सांसद चंद्रशेखर आजाद की आजम खान और उनके परिवार से हुई तीन मुलाकातें बड़ी वजह हैं ? 

यूपी के नोएडा-गाजियाबाद में एक और एक्सप्रेसवे का रास्ता साफ, इस राज्य तक बढ़ेगी कनेक्टिविटी

सूत्रों के मुताबिक आजाद समाज पार्टी के नेता चंद्रशेखर आजाद और आजम खान और उनके परिवार के बीच जो मुलाकाते हुई हैं उस से कयास लगाये जा रहे हैं की आजम खान और चंद्रशेखर आजाद 2027 में यूपी में मुस्लिम और दलित गठजोड़ की संभावनाएं देख रहे हैं. चंद्रशेखर आजाद को अगर आजम खान का साथ मिल जाता है तो 30 -40 सीटों पर वह असर डाल सकते हैं लेकिन ये इतना आसन भी नहीं है क्यूंकि आजम खान पुराने दिग्गज नेता हैं और उनकी राजनितिक चालें समझ पाना आसान नहीं है. 

आजम खान इस से पहले भी सपा में अपनी नाराजगी समय समय पर जाहिर करते रहे हैं और पार्टी ने उन्हें बाहर का रास्ता भी दिखाया लेकिन वह किसी अन्य दल में शामिल नहीं हुए और सपा में पूरे सम्मान के साथ वह वापस आये और कहा ये भी जाता है की सपा में आजम खान जो चाहते हैं वही होता भी है. लेकिन राजनीति संभावनाओं का खेल है इसलिए कौन कब किस से नाराज हो जाये और किस से राजी हो जाये ये सब परिस्तिथियों पर निर्भर करता है. फिलहाल सपा जिला अध्यक्ष की तरफ से आजम खान का जो संदेश दिया गया है उस से राजनितिक चर्चाएं शुरू हो गयी हैं. 

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget