एक्सप्लोरर

यूपी के नोएडा-गाजियाबाद में एक और एक्सप्रेसवे का रास्ता साफ, इस राज्य तक बढ़ेगी कनेक्टिविटी

FNG Expressway: एफएनजी हाईवे बनने के बाद गाजियाबाद, नोएडा और फरीदाबाद के बीच यात्रा करने वाले लाखों लोगों के लिए वरदान साबित होगा. इसके लिए दोनों शहरों के बीच यमुना पर पुल बनेगा.

FNG Expressway: नोएडा और फरीदाबाद के बीच रोजाना सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर है. फरीदाबाद से नोएडा और गाजियाबाद के बीच आवागमन को सुगम बनाने के लिए एफएनजी एक्सप्रेस वे परियोजना पर तेजी से काम किया जा रहा है. इसके सर्वेक्षण का काम पूरा कर लिया गया है. जिसके बाद जल्द ही दोनों शहरों के बीच यमुना नदी पर बनने वाले पुल का रास्ता साफ़ हो गया है. इसकी कमान नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया को दिए जाने की तैयारी है. 

एफएनजी हाईवे बनने के बाद गाजियाबाद, नोएडा और फरीदाबाद के बीच यात्रा करने वाले लाखों लोगों के लिए वरदान साबित होगा. जानकारी के मुताबिक नोएडा प्राधिकरण और हरियाणा सरकार के लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों की इसको लेकर बीते दिनों बैठक हो चुकी है. जिसमें एनएचएआई को इसकी जिम्मेदारी दी जा सकती है. 

गाजियाबाद-नोएडा से आसान होगा सफर 
इस बैठक में यमुना पर बनने वाले पुल और उससे कनेक्ट होने वाली सड़कों को लेकर भी चर्चा की गई. नोएडा प्राधिकरण अपने क्षेत्र में आने वाले यमुना पुल को जोड़ते हुए रोड का निर्माण करेगा. वहीं दूसरी तरफ फरीदाबाद के हिस्से का रोड हरियाणा की ओर से बनाया जाएगा. यमुना नदी पर बनने वाले पुल की विस्तृत परियोजना (DPR) को तैयार कर लिया गया है. इस प्रोजेक्ट में करीब 200 से 250 करोड़ रुपये खर्च होंगे. जिसे मंजूरी के लिए भेजा गया है. 

फरीदाबाद को नोएडा से जोड़ने के लिए सेक्टर 168 मंगरौली के सामने यमुना पर पुल का निर्माण किया जाएगा. पुल के निर्माण में आने वाली लागत को हरियाणा और नोएडा प्राधिकरण 50-50 फीसदी साझा करेंगे. एफएनजी एक्सप्रेस वो को लेकर पहले भी कोशिशें हो चुकी है लेकिन उसके बाद ये योजना आगे नहीं बढ़ सकी.

एफएनजी एक्सप्रेस वे के बनने से गाजियाबाद से नोएडा होते हुए फरीदाबाद तक का सफर आसान हो जाएगा. इससे न केवल दोनों शहरों के बीच की दूरी कम होगी बल्कि जाम से भी छुटकारा मिलेगा और घंटों का सफर महज 25 से 30 मिनट में सफर पूरा हो सकेगा. फरीदाबाद में इस रोड के सेक्टर 88 से लिंक किया जाएगा. 

गड्ढे में फंसी बस देख गाड़ी से उतरे BJP विधायक, धक्का देकर बाहर निकवाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'समाजवाद छोड़ सॉफ्ट हिंदुत्व की राह पर चल पड़े अखिलेश यादव', AIMIM का सपा मुखिया पर बड़ा हमला
'समाजवाद छोड़ सॉफ्ट हिंदुत्व की राह पर चल पड़े अखिलेश यादव', AIMIM का सपा मुखिया पर बड़ा हमला
यूपी में मानसून की दस्तक, कई जिलों में भारी बारिश के आसार; जानें IMD का अपडेट
यूपी में मानसून की दस्तक, कई जिलों में भारी बारिश के आसार; जानें IMD का अपडेट
Moradabad News: दो बच्चियां बनीं CM योगी की खास मेहमान, श्री राम वाटिका का कराया लोकार्पण
मुरादाबाद: दो बच्चियां बनीं CM योगी की खास मेहमान, श्री राम वाटिका का कराया लोकार्पण
अखिलेश यादव पर मंत्री गुलाब देवी का पलटवार, 'नकल ठेके पर कराई जाती थी, पेपर लीक होना आम बात थी'
अखिलेश यादव पर मंत्री गुलाब देवी का पलटवार, 'नकल ठेके पर कराई जाती थी, पेपर लीक होना आम बात थी'

वीडियोज

Ketan Agrawal Case Update: क्या सोनम रघुवंशी की तरह सिया गोयल भी बच जाएगी?
Mumbai Monsoon Rains:मुंबई-ठाणे में मानसून का तांडव, सड़कें बनीं नदियाँ, पानी में डूबीं गाड़ियाँ!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: प्रेमी-प्रेमिका ने रची मंगेतर की हत्या की खूनी पटकथा!
Ram Mandir Donation Scam | Sandeep Chaudhary: राम मंदिर चोरी मामले का वो 'छुपा हुआ' सच!
Ram Mandir Donation Scam: चढ़ावा चोरी वाला बक्सा..अंदर क्या क्या मिला? | CM Yogi | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमरनाथ यात्रा 2026 की शुरुआत, जम्मू से रवाना हुआ 'बाबा बर्फानी' के भक्तों का पहला जत्था
अमरनाथ यात्रा 2026 की शुरुआत, जम्मू से रवाना हुआ 'बाबा बर्फानी' के भक्तों का पहला जत्था
क्या पानी-खून बहेगा एक साथ? 61 भारतीयों के साइन, पाक टूलकिट का हिस्सा बने राजनेता, क्यों भूल गए पहलगाम?
क्या पानी-खून बहेगा एक साथ? 61 भारतीयों के साइन, पाक टूलकिट का हिस्सा बने राजनेता, क्यों भूल गए पहलगाम?
IND VS ENG: अभिषेक शर्मा ने 24 गेंदों में 4 छक्कों और 6 चौकों बना दिए इतने रन, पहले टी-20 में क्या हुआ पढ़िए Highlights
IND VS ENG: अभिषेक शर्मा ने 24 गेंदों में 4 छक्कों और 6 चौकों बना दिए इतने रन, पहले टी-20 में क्या हुआ पढ़िए Highlights
Cocktail 2 BO Collection Day 13: 'वेलकम टू द जंगल' के आगे हार मानने को तैयार नहीं 'कॉकटेल 2', 13वें दिन भी खूब छापे नोट, जानें- 100 करोड़ से है कितनी दूर?
'वेलकम टू द जंगल' के आगे हार मानने को तैयार नहीं 'कॉकटेल 2', 13वें दिन भी खूब छापे नोट
‘दुर्भाग्य! ये कोई पहली घटना नहीं...’, 125 साल पुराना गुरुद्वारा तोड़ने पर भारत ने पाकिस्तान को लगाई लताड़
‘ये पहली घटना नहीं...’, 125 साल पुराना गुरुद्वारा तोड़ने पर भारत ने पाकिस्तान को लगाई लताड़
Exclusive: WhatsApp के Username फीचर पर सरकार की सख्ती के बाद Meta का पहला रिएक्शन, सुरक्षा को लेकर जानें क्या कहा
WhatsApp के Username फीचर पर सरकार की सख्ती के बाद Meta का पहला रिएक्शन, सुरक्षा को लेकर जानें क्या कहा
Fake Water Bottle Viral Video : UP स्टेशन पर 'फेक वॉटर बॉटल' बेचने का दावा, वीडियो पर रेलवे ने दिया जवाब
UP स्टेशन पर 'फेक वॉटर बॉटल' बेचने का दावा, वीडियो पर रेलवे ने दिया जवाब
Siri या Alexa... किस AI Voice Assistant ने दुनिया में पहले मारी एंट्री, कौन है यूजर्स की पसंद?
Siri या Alexa... किस AI Voice Assistant ने दुनिया में पहले मारी एंट्री, कौन है यूजर्स की पसंद?
Embed widget