एक्सप्लोरर

Anant Hegde Comment: BJP सांसद बोले- '400 सीटें संविधान बदलने के लिए', चंद्रशेखर आजाद ने कहा- 'मोदी जी याद रखिए'

BJP के सांसद अनंत हेगड़े ने कहा कि BJP को संविधान में संशोधन करने के लिए और ‘‘कांग्रेस द्वारा इसमें जोड़ी गईं अनावश्यक चीजों को हटाने के लिए’’ संसद के दोनों सदनों में दो-तिहाई बहुमत की जरूरत होगी.

Anantkumar Hegde News: आजाद समाज पार्टी के मुखिया चंद्रशेखर आजाद ने भारतीय जनता पार्टी के सांसद अनंत हेगड़े के बयान पर प्रतिक्रिया दी है.  BJP सांसद अनंत कुमार हेगड़े ने रविवार को कहा था कि प्रस्तावना से ‘धर्मनिरपेक्ष’ शब्द को हटाने के लिये BJP संविधान में संशोधन करेगी. उन्होंने लोगों से लोकसभा में BJP को दो-तिहाई बहुमत देने का आह्वान किया, ताकि देश के संविधान में संशोधन किया जा सके. हेगड़े ने छह साल पहले भी इसी तरह का बयान दिया था.

हेगड़े के हालिया बयान पर आजाद ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा- संविधान बदलना भाजपा और आरएसएस की पुरानी मंशा रही है, भाजपा सांसद अनंत कुमार हेंगडे का बयान " 400 सीटें संविधान बदलने के लिए " उसी मंशा को और भी अधिक पुख़्ता करता हैं.

आजाद समाज पार्टी के नेता ने लिखा- जिन लोगों ने परम् पूज्य बाबा साहेब डॉ० भीमराव अम्बेडकर जी की जीते-जी शव यात्रा निकाली हो, वो लोग उनके बनाएं संविधान को कैसे स्वीकार कर सकते है.भाजपा समानता और लोकतंत्र विरोधी है.

UP Politics: आपस में भीड़े योगी सरकार के दो मंत्री, ओम प्रकाश राजभर को दारा सिंह चौहान ने दी नसीहत

न्होंने लिखा-  मोदी जी याद रखिए हिटलर भी "लोकतंत्र की दुहाई" देकर सत्ता में आया था और उसी ने अपने "दस साल के शासन " में लोकतंत्र को खत्म करने का काम किया, आप भी संविधान के द्वारा सत्ता में आए है और संविधान को खत्म करने की बात, आपके तानाशाही भरे "दस साल के शासन" को खत्म करेगी.

आजाद ने लिखा- जब तक हमारे शरीर में लहू का आखिरी कतरा हैं तब तक हम "संविधान की रक्षा" के लिए संघर्ष करते रहेंगे.

हेगड़े ने क्या कहा?
कर्नाटक से छह बार के लोकसभा सदस्य हेगड़े ने कहा, ‘‘अगर संविधान में संशोधन करना है, कांग्रेस ने संविधान में अनावश्यक चीजों को जबरदस्ती भरकर, विशेष रूप से ऐसे कानून लाकर, जिनका उद्देश्य हिंदू समाज को दबाना था, संविधान को मूल रूप से विकृत कर दिया है - यदि यह सब बदलना है, तो यह इस (वर्तमान) बहुमत के साथ संभव नहीं है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगर हम सोचते हैं कि यह किया जा सकता है, क्योंकि लोकसभा में कांग्रेस नहीं है और (प्रधानमंत्री नरेन्द्र) मोदी के पास लोकसभा में दो-तिहाई बहुमत है, और चुप रहें, तो यह संभव नहीं है.’’

उन्होंने कहा कि संविधान में बदलाव के लिए लोकसभा, राज्यसभा में दो-तिहाई बहुमत के साथ-साथ दो-तिहाई राज्यों में भी जीत हासिल करना जरूरी है.

हेगड़े ने कहा, ‘‘मोदी ने कहा है कि ‘‘अबकी बार, 400 पार. 400 पार क्यों? लोकसभा में हमारे पास दो-तिहाई बहुमत है, लेकिन राज्यसभा में हमारे पास दो-तिहाई बहुमत नहीं है. हमारे पास कम बहुमत है. राज्य सरकारों में हमारे पास पर्याप्त बहुमत नहीं है.’’

उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में राजग को 400 सीट मिलने से इसी तरह का बहुमत राज्यसभा में भी हासिल करने में मदद मिलेगी.

कर्नाटक में हाल में संपन्न राज्यसभा चुनावों में तीन सीट पर कांग्रेस और एक पर BJP की जीत की ओर इशारा करते हुए हेगड़े ने कहा कि अगर कांग्रेस की संख्या बढ़ती है, तो BJP सरकार द्वारा किया गया कोई भी संविधान संशोधन राज्यसभा में पारित नहीं हो पाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
'एक थप्पड़ तक नहीं मारा...', मायके से नहीं लौटी नाराज पत्नी तो BJP नेता के बेटे ने दी जान
'एक थप्पड़ तक नहीं मारा...', मायके से नहीं लौटी नाराज पत्नी तो BJP नेता के बेटे ने दी जान
अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
Embed widget