एक्सप्लोरर

अनुप्रिया पटेल की चिट्ठी के बीच बीजेपी ने आशीष पटेल को दी बड़ी जिम्मेदारी, 15 और मंत्रियों के नाम लिस्ट में

UP Politics: अपना दल नेता और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की सीएम योगी आदित्यनाथ को लिखी चिट्ठी के बीच बीजेपी ने कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल को बड़ी जिम्मेदारी दी है.

UP Politics: 2024 लोकसभा चुनाव खत्म हो जाने के बाद अब उत्तर प्रदेश में होने वाले 10 सीटों के उप चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने कमर कस ली है. भारतीय जनता पार्टी ने 10 सीटों के उपचुनाव के लिए 16 मंत्रियों को जिम्मेदारी दी है इसमें सहयोगी दलों के मंत्री भी शामिल हैं. भाजपा की कोशिश है कि उसके अपने खाते की 5 सीटों के साथ ही सपा की सीटों पर भी उसको बढ़त मिले, इसलिए वह भी से तैयारी करना शुरू कर चुकी है. इसकी कमान सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने खुद संभाल रखी है. उपचुनाव से पहले यूपी की सियासत में केंद्रीय मंत्री और मीरजापुर से सांसद अनुप्रिया पटेल के पति और योगी सरकार कैबिनेट में मंत्री आशीष पटेल को बड़ी जिम्मेदारी दी है.

इन मंत्रियों को दी गई जिम्मेदारी 
भारतीय जनता पार्टी इन 10 सीटों के लिए जिन 16 मंत्रियों को जिम्मेदारी दी है उसमें करहल सीट की जिम्मेदारी जयवीर सिंह को दी गई है. अयोध्या की मिल्कीपुर सीट की जिम्मेदारी सूर्य प्रताप शाही और मयंकेश्वर शरण सिंह को दी गई है, अंबेडकर नगर के कटेहरी सीट की जिम्मेदारी स्वतंत्र सिंह और आशीष पटेल को दी गई है. सीसामऊ सीट की जिम्मेदारी सुरेश खन्ना और संजय निषाद को दी गई है, फूलपुर सीट की जिम्मेदारी दयाशंकर सिंह और राकेश सचान को दी गई है, मंझवा सीट के जिम्मेदारी अनिल राजभर को दी गई है.

गाजियाबाद सदर सीट की जिम्मेदारी सुनील शर्मा को दी गई है. मीरापुर सीट के जिम्मेदारी अनिल राजभर और सोमेंद्र तोमर को दी गई है, खैर सीट की जिम्मेदारी लक्ष्मी नारायण चौधरी को दी गई है और कुंदरकी सीट की जिम्मेदारी धर्मपाल सिंह व जेपीएस राठौर को दी गई है.

UP Politics: उपचुनाव से पहले अखिलेश यादव का बड़ा फैसला, विधानसभा 2027 में भी पड़ेगा असर! BJP होगी पस्त?

भारतीय जनता पार्टी की कोशिश है कि वह उपचुनाव में 10 की दसों सीटें जीतकर लोकसभा चुनाव में मिले घाव को भर सके इसलिए मंत्रियों को हर हाल में अपने-अपने जिम्मेदारी के क्षेत्र में डटे रहने के निर्देश दिए गए हैं. जानकारों का मानना है कि उपचुनाव की तारीखों की घोषणा जल्द हो सकती है इसलिए अब भाजपा में टिकटार्थियों की भाग दौड़ भी शुरू हो गई है . एक तरफ जहां विधायक से सांसद बने नेता अपने परिवार के सदस्य को टिकट दिलाने में जुटे हैं तो वहीं कई क्षेत्र के कद्दावर नेता , पूर्व सांसद , विधायक भी टिकट की दौड़ में लगे हुए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम खान के ठिकानों पर छापेमारी में क्या-क्या मिला? ED ने जारी किया पहला बयान
आजम खान के ठिकानों पर छापेमारी में क्या-क्या मिला? ED ने जारी किया पहला बयान
'हमें पता है ये क्यों आई हैं', PDA चौपाल में महिलाओं पर क्या बोल गए सपा नेता?
'हमें पता है ये क्यों आई हैं', PDA चौपाल में महिलाओं पर क्या बोल गए सपा नेता?
यूपी में खपाई जा रही थीं नकली दवाएं, लखनऊ से जुड़े नेटवर्क की पड़ताल तेज
यूपी में खपाई जा रही थीं नकली दवाएं, लखनऊ से जुड़े नेटवर्क की पड़ताल तेज
लखनऊ में बैंक के अंदर बैंक मैनेजर को मारी गई गोली
लखनऊ में बैंक के अंदर बैंक मैनेजर को मारी गई गोली

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले अरविंद केजरीवाल
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले केजरीवाल
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
Embed widget