एक्सप्लोरर

केशव प्रसाद मौर्य की राह चले ब्रजेश पाठक! सीएम योगी आदित्यनाथ को दिया बड़ा झटका

Keshav Prasad Maurya के बाद Brajesh Pathak ने भी Cm Yogi Adityanath की बैठक में शामिल न होने का फैसला किया है. यह दावा सूत्रों ने किया है.

UP Politics: लोकसभा चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई में कथित तौर पर अंदरूनी कलह मची हुई है. डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं. इन सबके बीच उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को लेकर भी बड़ी खबर आई है. दावा किया गया है कि ब्रजेश पाठक भी अब केशव मौर्य की राह चलने जा रहे हैं.

सीएम योगी द्वारा गुरुवार को एक समीक्षा बैठक बुलाई गई थी, इस बैठक में केशव प्रसाद मौर्य ने हिस्सा नहीं लिया था. वहीं केशव मौर्य की तरह ही आज की बैठक में ब्रजेश पाठक के भी शामिल नहीं होने का दावा किया जा रहा है. कल प्रयागराज मंडल की समीक्षा बैठक थी, आज लखनऊ की है. सूत्रों के मुताबिक इसके पीछे कहानी 25-25-25 जिलों के बंटवारे वाली है.

केशव की राह चले ब्रजेश पाठक!
दरअसल केंद्रीय नेतृत्व की सहमति से तीनों ही नेताओं सीएम योगी आदित्यनाथ, केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के बीच जिम्मेदारी और निगरानी के लिहाज से 25-25-25 जिलों का बंटवारा किया गया था. सीएम योगी अब तक कुल 11 मंडलों की समीक्षा बैठक कर चुके हैं. मगर इन बैठकों में दोनों ही डिप्टी सीएम को नहीं बुलाया गया. जबकि उन बैठकों में इन जिलों की विधानसभा भी शामिल थी जिनके प्रभार इन दोनों डिप्टी सीएम के पास हैं.

अब उन्हें उनके मंडल के अन्य विधायकों के साथ बैठक में शामिल होने का आमंत्रण दिया गया है. दोनों ही डिप्टी सीएम को यह उचित नहीं लगा. यही वजह है कि दोनों ही डिप्टी सीएम सीएम योगी की इन बैठकों में शामिल नहीं हो रहे. 

चुनाव के बाद से ही बीजेपी की उत्तर प्रदेश इकाई खेमों में बंटी हुई नजर आ रही है. एक तरफ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य लगातार विधायकों और नेताओं के साथ बातचीत कर रहे हैं तो वही दूसरी तरफ सीएम योगी आदित्यनाथ के दफ्तर में भी लगातार विधायकों और तमाम नेताओं के साथ मुलाकात का सिलसिला जारी है. ऐसे यूपी की सियासत पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं. 

यूपी विधानसभा में कौन बनेगा नेता प्रतिपक्ष? इस नेता को मिल सकती है अखिलेश यादव की जगह!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
Uttarakhand Rain News: उत्तराखंड में बारिश का कहर, 58 सड़कें बंद, चारधाम यात्रा जारी; अगले 5 दिन भी राहत के आसार नहीं
उत्तराखंड में बारिश का कहर, 58 सड़कें बंद, चारधाम यात्रा जारी; अगले 5 दिन भी राहत के आसार नहीं
देहरादून में दर्दनाक हादसा, बारिश के तेज बहाव में बहा 6 साल का मासूम, पाइप में फंसने से मौत
देहरादून में दर्दनाक हादसा, बारिश के तेज बहाव में बहा 6 साल का मासूम, पाइप में फंसने से मौत
'स्वतंत्र देव सिंह ने कार्रवाई करने से रोका, दूसरे राज्य में भेज दें' UP में तैनात IAS ने सुनाई व्यथा
'स्वतंत्र देव सिंह ने कार्रवाई करने से रोका, दूसरे राज्य में भेज दें' UP में तैनात IAS ने सुनाई व्यथा

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
Sonam Wangchuk Health Update: सफदरगंज अस्पताल से सोनम वांगचुक का हेल्थ बुलेटिन जारी, अब कैसी है तबीयत? आया बड़ा अपडेट
सफदरगंज अस्पताल से सोनम वांगचुक का हेल्थ बुलेटिन जारी, अब कैसी है तबीयत? आया बड़ा अपडेट
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का बनाया सबसे बड़ा स्कोर
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget