एक्सप्लोरर

UP Police Constable रिजल्ट के बीच पुलिस भर्ती से जुड़ी बड़ी खबर, ED ने दो लोगों को किया हिरासत में लिया

UP Police Constable Result 2024: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा परिणाम आने के बाद एक बड़ी खबर आई है. प्रवर्तन निदेशालय ने दो लोगों को हिरासत में लिया है.

UP Police Constable Result गुरुवार को जारी हो गया है. इस बीच प्रवर्तन निदेशालय की लखनऊ इकाई ने उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा पेपर लीक और उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग(यूपीपीएससी) आरओ/एआरओ परीक्षा पेपर लीक मामले दो लोगों को गिरफ्तार किया है. ईडी ने इस संबंध में रवि अत्री और सुभाष प्रकाश को अरेस्ट किया है, ये दोनों पेपर लीक मामले के मास्टमाइंड बताए जा रहे हैं. 

ईडी ने विशेष न्यायालय(पीएमएलए), लखनऊ के आदेश के बाद दोनों गिरफ्तार लोगों को हिरासत में लिया. यह जानकारी प्रवर्तन निदेशालय ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर दी. जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी रवि अत्री और सुभाष प्रकाश फरवरी के महीने में हुई उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के पेपर लीक और 2023 में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) के आरओ (समीक्षा अधिकारी) और सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) परीक्षा प्रश्नपत्र लीक मामले मास्टरमाइंड हैं. 

पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड गिरफ्तार
दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ईडी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि इन परीक्षाओं में आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर पेपर लीक किया और अभ्यार्थियों को समय से पहले प्रश्न पत्र उपलब्ध करवाया, जिससे उन्होंने अच्छी-खासी आपराधिक रकम की कमाई हुई थी. आरोपियों ने अभ्यार्थियों को हरियाणा के मानेसर और एमपी के रीवा में रिजॉर्ट्स में रखा था, जिसके बाद उन्होंने अभ्यार्थियों को प्रश्न पत्र मुहैया कराया. इसके बाद उनके अकाउंट में मोटी रकम जमा कराई गई थी. 

बता दें लोकसभा चुनाव से पहले यूपी में पेपर लीक का मामला काफी गर्मा गया था, जिसके बाद बड़ी संख्या में छात्र सड़कों पर उतर आए थे, छात्रों ने पेपर लीक होने का आरोप लगाते हुए प्रदेश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन किया था. चुनाव से पहले अभ्यार्थियों की नाराजगी का सरकार दबाव भी दिखाई दिया, जिसके बाद योगी सरकार ने इस पुलिस भर्ती परीक्षा को रद्द कर दिया था और छह महीने के भीतर दोबारा परीक्षा कराने का भरोसा दिया था. 

सीएम योगी के वादे के मुताबिक यूपी में अगस्त महीने में पुलिस भर्ती की परीक्षा फिर से आयोजित की गई, जिसका परिणाम आज घोषित कर दिए गए हैं. 

UP Police Constable Result 2024: यूपी पुलिस सिपाही भर्ती का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवस की शाम अयोध्या में निकलेगी रामलला की पालकी, तैयारियां तेज
स्वतंत्रता दिवस की शाम अयोध्या में निकलेगी रामलला की पालकी, तैयारियां तेज
BJP के संपर्क में सपा नेता! योगी के विधायक के दावे से मची खलबली
BJP के संपर्क में सपा नेता! योगी के विधायक के दावे से मची खलबली
राम मंदिर ट्रस्ट के CEO पद के इंटरव्यू की आई डेट, फाइनल राउंड में पहुंचे 18 कैंडिडेट
राम मंदिर ट्रस्ट के CEO पद के इंटरव्यू की आई डेट, फाइनल राउंड में पहुंचे 18 कैंडिडेट
पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़, भक्तों ने किया बाबा का जलाभिषेक
पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़, भक्तों ने किया बाबा का जलाभिषेक

वीडियोज

Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'उनकी काबिलियत पर शक...', रोहित-विराट के वर्ल्ड कप में खेलने पर बोले अजिंक्य रहाणे
'उनकी काबिलियत पर शक', रोहित-विराट के वर्ल्ड कप में खेलने पर बोले अजिंक्य रहाणे
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
Video: हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
Embed widget