एक्सप्लोरर

योगी सरकार की सख्ती से फेल हुए नकल माफिया, सफल रही UP पुलिस भर्ती परीक्षा

UP Police Recruitment 2024: डीजीपी राजीव कृष्णा ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश के हर जिले में डीएम को जनपदीय पर्यवेक्षक बनाया गया था.केंद्रों के बाहर जैमर लगाए गए थे.

UP Police: उत्तर प्रदेश में अब तक की सबसे बड़ी पुलिस भर्ती परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में योगी सरकार को बड़ी सफलता मिली है. लाखों अभ्यर्थियों ने भाग लिया और कहीं से कोई बड़ी गड़बड़ी या अव्यवस्था की सूचना नहीं आई. इसके पीछे सरकार की सख्त निगरानी और सुनियोजित व्यवस्था का बड़ा योगदान रहा. परीक्षा में बायोमैट्रिक वेरीफिकेशन और फेशियल रिकॉग्निशन के बाद ही अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया.

सरकार ने आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती 2024 की परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी बनाने के लिए ऐसे सुरक्षा इंतजाम किए, जिनकी मिसाल कम ही देखने को मिलती है. हर परीक्षा केंद्र पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे. वहीं, केंद्रों पर अभ्यर्थियों की संख्या के अनुसार केंद्र पर्यवेक्षक के रूप में पुलिस उपाधीक्षक, इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर की ड्यूटी लगाई गई थी.

कंट्रोल रूम से हुई थी निगरानी

डीजीपी राजीव कृष्णा ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश के हर जिले में जिलाधिकारी को जनपदीय पर्यवेक्षक बनाया गया था. जिलाधिकारियों ने केंद्र ड्यूटी, सेक्टर मजिस्ट्रेट और अन्य व्यवस्थाएं तय कीं. परीक्षा की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे और इनका लाइव फीड भर्ती बोर्ड मुख्यालय, जिला नियंत्रण कक्ष और राज्यस्तरीय कंट्रोल रूम में लगातार देखा जा रहा था.

किसी भी तकनीकी चीटिंग को रोकने के लिए केंद्रों के बाहर जैमर लगाए गए थे, जो मोबाइल, ब्लूटूथ और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज को निष्क्रिय कर देते हैं. सभी परीक्षार्थियों की एंट्री से पहले एचएचएमडी से चेकिंग, फिजिकल फ्रिस्किंग, बायोमैट्रिक फिंगरप्रिंट और फेशियल रिकॉग्निशन के जरिए सत्यापन हुआ. यदि किसी अभ्यर्थी की पहचान में संदेह हुआ तो आधार ऑथेंटिकेशन कराकर पुष्टि की गई.

परीक्षा में हर 12 अभ्यर्थियों पर एक अंतरीक्षक और अतिरिक्त सहायक अंतरीक्षक की तैनाती की गई थी. परीक्षा केंद्रों के संचालन में आधे कर्मचारी जिलाधिकारियों द्वारा और बाकी आधे प्रधानाचार्य (केंद्र व्यवस्थापक) द्वारा नियुक्त किए गए थे.

दोबारा परीक्षा कराना थी चुनौती

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) द्वारा कराई जा रही यह भर्ती परीक्षा करीब 48,000 आरक्षियों की सीधी भर्ती के लिए आयोजित की गई थी, जिसे लेकर प्रदेशभर में युवाओं में भारी उत्साह है. इससे पहले फरवरी 2024 में पेपर लीक के कारण परीक्षा रद्द कर दी गई थी, जिसके बाद दोबारा परीक्षा कराना सरकार के लिए बड़ी चुनौती थी. इस बार नकल और फर्जीवाड़ा रोकने के लिए तकनीक का भरपूर उपयोग किया गया.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में फर्जी फर्मों पर करोड़ों का कारोबार, बिना रिकॉर्ड के खपा दी लाखों गोलिया दवा
लखनऊ में फर्जी फर्मों पर करोड़ों का कारोबार, बिना रिकॉर्ड के खपा दी लाखों गोलिया दवा
मुजफ्फरनगर दंगे में सपा सांसद समेत 22 नेताओं के मुकदमे वापस, BJP नेताओं भी राहत
मुजफ्फरनगर दंगे में सपा सांसद समेत 22 नेताओं के मुकदमे वापस, BJP नेताओं भी राहत
आकाश आनंद के ससुर के बाद मायावती ने एक और बड़े नेता को पार्टी से निकाला, लगाए गंभीर आरोप
आकाश आनंद के ससुर के बाद मायावती ने एक और बड़े नेता को पार्टी से निकाला, लगाए गंभीर आरोप
योगी सरकार में तकनीक से जुड़ेगा भविष्य, 5 सर्वोदय स्कूलों में शुरू स्मार्ट क्लास
योगी सरकार में तकनीक से जुड़ेगा भविष्य, 5 सर्वोदय स्कूलों में शुरू स्मार्ट क्लास

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget