एक्सप्लोरर

UP Police का लेटेस्ट ट्वीट फिर चर्चा में! वीडियो शेयर कर क्यों किया लियोनेल मेसी का जिक्र?

यूपी पुलिस ने दोनों वीडियो की तुलना करते हुए सड़क सुरक्षा का संदेश दिया है. वीडियो ट्वीट करते हुए कहा कि मेसी किसी के साथ भी गड़बड़ी कर सकता है.

FIFA WC Final 2022: रविवार को फ्रांस और अर्जेंटीना के बीच फीफा वर्ल्ड कप-2022 का फाइनल खेला गया. अर्जेंटीना की जीत के बाद सोशल मीडिया पर मैच की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं. इसी बीच यूपी पुलिस ने भी लियोनेल मेसी का एक वीडियो शेयर किया है और लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया है. 

यूपी पुलिस ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'Messi(ng) up with traffic laws can lead to a self goal. Follow the goal post of #roadsafety!' वीडियो में देखा जा सकता है कि मेसी तेजी से बॉल को इधर उधर निकालते हुए गोल दाग देते हैं. यूपी पुलिस ने दोनों वीडियो की तुलना करते हुए सड़क सुरक्षा का संदेश दिया है. वीडियो ट्वीट करते हुए कहा कि मेसी किसी के साथ भी गड़बड़ी कर सकता है लेकिन आप हमेशा अपनी लेन में चलें'. यूपी पुलिस के इस अंदास की लोगों में खूब चर्चा हो रही है. 

फ्रांस को हराकर अर्जेंटीना ने जीता खिताब 

बता दें कि लियोनेल मेसी की टीम अर्जेंटीना ने 18 दिसंबर को फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में फ्रांस को हराकर खिताब जीत लिया. फाइनल मुकाबले में रोमांच अपने चरम पर था. एक्स्ट्रा टाइम में दोनों टीमें 3-3 की बराबरी पर रहीं. जिसके बाद विजेता का फैसला पेनल्टी शूट आउट के जरिए हुआ. जहां अर्जेंटीना की टीम भारी पड़ी और उसने फ्रांस को 4-2 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया. अर्जेंटीना ने तीसरी बार फीफा वर्ल्ड कप जीता है. खिताबी मुकाबले में मेसी ने दो गोल दागे. मैच के दौरान उन्होंने अपने प्रदर्शन से काफी प्रभावित किया. फाइनल मैच में मेसी का जादू बरकरार रहा. उन्होंने अर्जेंटीना को खिताब जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. अपनी टीम की तरफ से उन्होंने 2 गोल दागे. खेल के 23वें मैच में मेसी ने गोल करके टीम को बढ़त दिलाई. डी.मारिया ने 36वें मिनट में गोल करके टीम की लीड 2-0 कर दी. पहला हाफ जब समाप्त हुए तो अर्जेंटीना का स्कोर 2 और फ्रांस का 0 था. दूसरे हाफ में फ्रांस ने वापसी की. किलियन एमबाप्पे ने 90 सेंकेंड के अंदर दो करके टीम के बराबरी पर ला दिया. इसके बाद निर्धारित एक्स्ट्रा टाइम में दोनों टीमें 3-3 की बराबरी पर रहीं. बाद में पेनल्टी शूट में अर्जेंटीना ने बाजी मार ली.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर और दतिया के रिजल्ट का यूपी 2027 में पड़ेगा असर? Dimple Yadav ने बताया
बांकीपुर और दतिया के रिजल्ट का यूपी 2027 में पड़ेगा असर? Dimple Yadav ने बताया
मां ने किया नाबालिग बेटी का सौदा, पैसे पूरे नहीं मिले तो रची ऐसी साजिश
मां ने किया नाबालिग बेटी का सौदा, पैसे पूरे नहीं मिले तो रची ऐसी साजिश
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
मेरठ में 12 अगस्त तक स्कूल-कॉलेज बंद, कांवड़ यात्रा के चलते फैसला
मेरठ में 12 अगस्त तक स्कूल-कॉलेज बंद, कांवड़ यात्रा के चलते फैसला

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
कौन हैं शुभदीप घोष? टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच 
कौन हैं शुभदीप घोष? टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
FSSAI Healthy Food Claims: नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
Embed widget