एक्सप्लोरर

Watch: 'हेलमेट कहां है भैया...', बाइक पर सवार यूपी पुलिस के जवानों से लड़की ने पूछा सवाल, वीडियो वायरल

UP Police News: उत्तर प्रदेश पुलिस के दो जवानों को सड़क पर बिना हेलमेट बाइक की सवारी करना महंगा पड़ गया. सोशल मीडिया पर एक बाइक पर सवार दोनों पुलिस कर्मियों का वीडियो वायरल है.

UP Police Viral Video: सड़क पर बाइक या चार पहिया वाहन चलाते वक्त ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर एक्शन हो जाता है. दो पहिया वाहन चालकों के लिए सिर पर हेलमेट लगाना जरूरी होती है. हेलमेट नहीं पहनने पर चालान की कार्रवाई का सामना करना पड़ता है. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा, जिसमें दावा किया जा रहा है कि यह गाजियाबाद का है. 

यूपी पुलिस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

वीडियो में देखा जा सकता है दो पुलिस वाले एक बाइक पर मंजिल की ओर जा रहे हैं. दोनों पुलिस वालों ने सिर पर हेलमेट नहीं पहना है. कानून के रखवालों से ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन देख एक महिला यात्री से रहा नहीं जाता है. महिला ने पुलिस वालों को कानून का पाठ सिखाया. दो पहिया वाहन सवार महिला पुलिस वालों के पीछे-पीछे हेलमेट के बारे में पूछते हुए बढ़ रही है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है किया जा रहा है कि यह गाजियाबाद का है.

महिला ने खाकी वर्दी को पढ़ाया कानून का पाठ 

वीडियो में देखा जा सकता है पुलिस वाले बाइक और आगे-आगे और महिला पीछे-पीछे सड़क पर चल रही है. महिला पुलिस वालों से हेलमेट को याद दिलाती रही. बाइक सवार के पीछे बैठा पुलिस वाला महिला को पलट कर देखने की कोशिश करता है. महिला जानना चाहती कि नियम सिर्फ आम लोगों के लिए हैं? पुलिस वाले महिला को अनसुना कर आगे की ओर बढ़ जाते हैं. दो पहिया वाहन पर महिला के साथ बैठा शख्स वीडियो रिकॉर्ड कर लिया. वीडियो अब सोशल मीडिया का ध्यान खींच रहा है. 

बता दें कि पुलिस कर्मी चालान काटने में देरी नहीं लगाते. सोचिए कानून के रखवाले अगर नियमों की अवहेलना करने लगें तो क्या होगा. आम जनमानस में उनकी छवि कैसी बनेगी? कुछ ऐसा ही मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो से समझा जा सकता है. नियमों का पाठ पढ़ाने वाली उत्तर प्रदेश पुलिस का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल है.

Lok Sabha Elections 2024: 'लेंगे बदला देंगे खून भईया बिना अमेठी सून', राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस ने लगाया पोस्टर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सड़क जल्दी बनवाओ विधायक!' Gen Alpha ने रोका बस्ती MLA का काफिला
'सड़क जल्दी बनवाओ विधायक!' Gen Alpha ने रोका बस्ती MLA का काफिला
'कार्रवाई तो होगी', आजम खान के ठिकानों पर ED रेड पर बोले योगी के मंत्री
'कार्रवाई तो होगी', आजम खान के ठिकानों पर ED रेड पर बोले योगी के मंत्री
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget