एक्सप्लोरर

यूपी पुलिस में 60,244 भर्तियों पर अखिलेश यादव ने उठाए सवाल, योगी सरकार से मांगा इस बात का जवाब

UP News: उत्तर प्रदेश में इसी वर्ष संपन्न हुई पुलिस भर्ती पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सवाल उठाए हैं.

UP News: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने इस वर्ष उत्तर प्रदेश में संपन्न हुई यूपी पुलिस की भर्ती (UP Police Bharti) पर सवाल उठाए हैं. सपा चीफ ने 60 हजार 244 पुलिस भर्ती को लेकर कहा कि इसमें कितने पीडीए हैं? 

कन्नौज सांसद ने फर्रूखाबाद में पूछा कि भाजपा सरकार सूची जारी कर बताए कि पुलिस भर्ती में कितने पीडीए हैं? इससे पहले उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने योगी सरकार में हाल ही हुई कांस्टेबल भर्ती पर सवाल उठाए थे. उन्होंने कहा था कि यह एक रूटीन कार्य था. इसमें कुछ नया नहीं था लेकिन सरकार की ओर से इसका जोरदार प्रचार किया गया. मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया था. पोस्ट में उन्होंने लिखा था, 'यूपी में अभी हाल ही में हुई सिपाही भर्ती को लेकर ऐसा प्रचारित किया गया जैसे यह कोई नई बात हो, जबकि पुलिस में ऐसी भर्ती रूटीन कार्य है, ताकि बैकलॉग की बुराई पुलिस विभाग में भी न आए. लेकिन, इस भर्ती में सर्वसमाज को सही हक मिला या नहीं व उनकी ट्रेनिंग का क्या? यही आम चिंता है.

दूसरे पोस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने कार्यकाल में भर्ती प्रक्रिया को ईमानदार बताया था. उन्होंने लिखा था, 'बीएसपी की मेरी सरकार में यूपी में कानून द्वारा कानून का राज का न्याय-युक्त माहौल स्थापित करने के लिए एकमुश्त 1.20 लाख नए पद सृजित करके पुलिस भर्ती को ईमानदार बनाया गया, जिस शांति, व्यवस्था का लाभ बिना भेदभाव के समाज के सभी वर्गों के लोगों को मिला, जिसकी अब काफी कमी है.

यूपी पंचायत चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने दी इस मुद्दे को हवा, बीजेपी की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

लखनऊ में हुआ था कार्यक्रम
15 जून को लखनऊ के डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में 60,244 नव चयनित पुलिस कांस्टेबलों को नियुक्ति पत्र बांटे गए. इस दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मौजूद रहे. उन्होंने कहा कि युवाओं को योग्यता के आधार पर नौकरी मिली है. उन्होंने योगी सरकार की पीठ थपथपाते हुए कहा कि प्रदेश अब दंगा मुक्त हो चुका है. यहां न्याय का शासन है और अब यहां पर योग्यता के आधार नौकरी दी जाती है. आज किसी युवा को एक पैसा भी नहीं देना पड़ा, न खर्ची, न पर्ची, न सिफारिश, सिर्फ योग्यता के आधार पर आप सबको चयनित किया गया.अमित शाह ने कहा कि 12 हजार बेटियों ने भी पुलिस विभाग में अपनी जगह बनाई है.  बता दें कि सिपाही नागरिक पुलिस के पदों पर 48,196 पुरुष और 12,048 महिला अभ्यर्थियों का चयन हुआ है.

Input By : विवेक राय, IANS
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नबीन को BJP का अध्यक्ष क्यों नहीं बनाया गया? वर्किंग प्रेसिडेंट बनाए जाने के प्लान का डिकोड
नितिन नबीन को BJP का अध्यक्ष क्यों नहीं बनाया गया? वर्किंग प्रेसिडेंट बनाए जाने के प्लान का डिकोड
लोकसभा में सुप्रिया सुले का बड़ा बयान, 'EVM पर सवाल नहीं उठाऊंगी क्योंकि...'
'EVM पर सवाल नहीं उठाऊंगी क्योंकि इसी से 4 बार चुनी गई', लोकसभा में बोलीं सुप्रिया सुले
Rahul Gandhi-Prashant Kishor Meeting: क्या कांग्रेस में शामिल होंगे प्रशांत किशोर? राहुल गांधी के साथ दिल्ली में हुई मीटिंग, प्रियंका भी थीं मौजूद
क्या कांग्रेस में शामिल होंगे प्रशांत किशोर? राहुल गांधी के साथ दिल्ली में हुई मीटिंग, प्रियंका भी थीं मौजूद
Top 5 Reality Shows On OTT: 'बिग बॉस 19' और 'केबीसी 17' को पछाड़ नंबर 1 बना ये शो, देखें टॉप 5 की लिस्ट
'बिग बॉस 19' और 'केबीसी 17' को पछाड़ नंबर 1 बना ये शो, देखें टॉप 5 की लिस्ट

वीडियोज

'नबीन' अध्यक्ष.. बंगाल है लक्ष्य? | Nitin Nabin | BJP | PM Modi | Janhit With Chitra
Vodafone Idea में तूफानी तेजी! AGR Moratorium की खबर से शेयर 52-Week High पर| Paisa Live
क्या Delhi छोड़कर ही सांसें सुरक्षित हैं? Pollution से परेशान राजधानी | Bharat Ki Baat With Pratima
Sandeep Chaudhary: नाम में विकास और रोजगार...कैसे होगा बेड़ा पार? |Seedha Sawal | MGNREGA | BJP
Gold Investors Alert! अब पुराने Gold से भी कमाएं Passive Income | Gold Leasing Explained

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नबीन को BJP का अध्यक्ष क्यों नहीं बनाया गया? वर्किंग प्रेसिडेंट बनाए जाने के प्लान का डिकोड
नितिन नबीन को BJP का अध्यक्ष क्यों नहीं बनाया गया? वर्किंग प्रेसिडेंट बनाए जाने के प्लान का डिकोड
लोकसभा में सुप्रिया सुले का बड़ा बयान, 'EVM पर सवाल नहीं उठाऊंगी क्योंकि...'
'EVM पर सवाल नहीं उठाऊंगी क्योंकि इसी से 4 बार चुनी गई', लोकसभा में बोलीं सुप्रिया सुले
Rahul Gandhi-Prashant Kishor Meeting: क्या कांग्रेस में शामिल होंगे प्रशांत किशोर? राहुल गांधी के साथ दिल्ली में हुई मीटिंग, प्रियंका भी थीं मौजूद
क्या कांग्रेस में शामिल होंगे प्रशांत किशोर? राहुल गांधी के साथ दिल्ली में हुई मीटिंग, प्रियंका भी थीं मौजूद
Top 5 Reality Shows On OTT: 'बिग बॉस 19' और 'केबीसी 17' को पछाड़ नंबर 1 बना ये शो, देखें टॉप 5 की लिस्ट
'बिग बॉस 19' और 'केबीसी 17' को पछाड़ नंबर 1 बना ये शो, देखें टॉप 5 की लिस्ट
चेन्नई-कोलकाता को हर हाल में चाहिए ये खिलाड़ी! 30 करोड़ भी पड़ जाएंगे कम; ऑक्शन में मच सकता है बवाल
चेन्नई-कोलकाता को हर हाल में चाहिए ये खिलाड़ी! 30 करोड़ भी पड़ जाएंगे कम; ऑक्शन में मच सकता है बवाल
Shashi Tharoor on MNREGA: 'महात्मा की विरासत का अपमान न करें', मनरेगा का नाम बदलने पर शशि थरूर का पहला रिएक्शन
'महात्मा की विरासत का अपमान न करें', मनरेगा का नाम बदलने पर शशि थरूर का पहला रिएक्शन
Video: बगैर हेलमेट घूमता है ये शख्स, पुलिस चाहकर भी नहीं काट पाती चालान, वीडियो देख समझ आएगी सच्चाई
बगैर हेलमेट घूमता है ये शख्स, पुलिस चाहकर भी नहीं काट पाती चालान, वीडियो देख समझ आएगी सच्चाई
Most Expensive Fruit: यह है‌ दुनिया का सबसे महंगा फल, जानें क्या है इसकी आसमान छूती कीमत की वजह
यह है‌ दुनिया का सबसे महंगा फल, जानें क्या है इसकी आसमान छूती कीमत की वजह
Embed widget