एक्सप्लोरर

CAA IN UP: जुमे की नमाज को लेकर यूपी पुलिस हाई अर्लट, CAA लगने के बाद पुराने संदिग्धों पर नजर

UP News: डीजीपी मुख्यालय की ओर से सभी पुलिस कमिश्नर और जिलों के सभी अफसर को जुमे को होने वाली नमाज के दौरान मस्जिदों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए है. वहीं 1896 पुराने संदिग्धों पर पुलिस की नजर है.

CAA IN UP: देश में नागरिकता संशोधन कानून लागू हो गया है और इसको लेकर के यूपी पुलिस लगातार सतर्कता बरत रही है. नागरिकता संशोधन कानून लागू होने के बाद कल शुक्रवार को पहली बार जुमे की नमाज होनी है. इसको लेकर यूपी पुलिस ने विशेष सुरक्षा के प्रबंध किए हैं. उत्तर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार ने 15 मार्च को जुमे की नमाज के दौरान सभी जिलों में विशेष सुरक्षा प्रबंध किए जाने के कड़े निर्देश दिए हैं. डीजीपी मुख्यालय की ओर से सभी पुलिस कमिश्नरेट और जिलों के सभी अफसर को जुमे को होने वाली नमाज के दौरान मस्जिदों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए है. 

डीजीपी प्रशांत कुमार ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि पुलिस के अधिकारी इस बात का ख्याल रखें कि आमतौर पर जो लोग इबादत करने जाते हैं,क्या उसी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं इबादत करने या अतिरिक्त जमावड़ा हो रहा है. उन्होंने कहा कि अतिरिक्त जमावड़ा ना होने दिया जाए. डीजीपी ने  बाहरी लोगों की आवाजाही पर भी नजर रखने के निर्देश दिए हैं साथ ही स्थानीय धर्मगुरुओं और पीस कमेटी के साथ भी बैठक कर शांति व्यवस्था कायम रखने के निर्देश दिए हैं.

पूर्व में CAA और NRC के विरोध करने वालों पर नजर
यूपी पुलिस 2019 में सीएए और एनआरसी के विरोध करने वाले लोगों पर भी नजर रखे हुए हैं. 2019 में सीएए और एनआरसी के विरोध में हुए हिंसक  प्रदर्शनों में शामिल रहे 1896 संदिग्धों और अराजक तत्वों की निगरानी यूपी पुलिस रख रही है. 2019 में हुए हिंसात्मक प्रदर्शनों के दौरान उत्तर प्रदेश के 9 जिलों में गंभीर घटनाएं हुई थी और 21 लोगों की जान चली गई थी. इस दौरान 61 पुलिसकर्मी गोली लगने से घायल हुए थे. इस दौरान उत्तर प्रदेश पुलिस ने 41 जिलों में हिंसात्मक प्रदर्शनों को लेकर 497 मुकदमे दर्ज किए थे और 5836 आरोपियों को गिरफ्तार किया था. वहीं 947 आरोपियों ने कोर्ट में समर्पण किया था.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: AIMIM ने बताया कब करेगी यूपी की 25 सीटों पर प्रत्याशियों का एलान, अखिलेश पर लगाए आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी MLC नतीजों के बीच केशव के बाद ब्रजेश पाठक बोले- हम विश्लेषण करेंगे
वाराणसी MLC नतीजों के बीच केशव के बाद ब्रजेश पाठक बोले- हम विश्लेषण करेंगे
यूपी चुनावः अनूपशहर और शिकारपुर सीट पर बसपा ने घोषित किए प्रत्याशी, आकाश आनंद ने किया ऐलान
यूपी चुनावः अनूपशहर और शिकारपुर सीट पर बसपा ने घोषित किए प्रत्याशी, आकाश आनंद ने किया ऐलान
'PDA की जीत पर अंदर-ही-अंदर खुश' केशव प्रसाद मौर्य का जिक्र कर अखिलेश ने चला नया सियासी दांव?
'PDA की जीत पर अंदर-ही-अंदर खुश' केशव प्रसाद मौर्य का जिक्र कर अखिलेश ने चला नया सियासी दांव?
इलाहाबाद HC में तोड़फोड़, वकील को जेल भेजने के आदेश पर भड़के अधिवक्ता
इलाहाबाद HC में तोड़फोड़, वकील को जेल भेजने के आदेश पर भड़के अधिवक्ता

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
UP MLC Election Results 2026 Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget