एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: AIMIM ने बताया कब करेगी यूपी की 25 सीटों पर प्रत्याशियों का एलान, अखिलेश पर लगाए आरोप

UP Lok Sabha Election News: यूपी में एआईएमआईएम की किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं होने पर पार्टी बिहार की तर्ज पर यहां चुनाव लड़ेगी. पार्टी ने कुल 25 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए जाने का ऐलान किया है.

Lok Sabha Election 2024: असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने बिहार के बाद अब उत्तर प्रदेश में भी अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान करते हुए जल्द ही 25 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए जाने का ऐलान किया है. पार्टी का कहना है कि बीजेपी को तीसरी बार सरकार बनने से रोकने के लिए हमने यूपी में अखिलेश यादव के साथ समझौता करना चाहा था. इसी वजह से सिर्फ पांच सीटों की मांग की थी. लेकिन अखिलेश यादव ना तो समझौता करने को तैयार हैं और ना ही किसी तरह की बातचीत करने को तैयार है.

ओवैसी की पार्टी के प्रवक्ता मोहम्मद फरहान ने अखिलेश यादव पर बीजेपी की मदद करने और मिले होने का आरोप लगाते हुए कहा है कि कथित सेक्युलर पार्टियां मुसलमानो को एमपी- एमएलए बनता नहीं देखना चाहती. इसी वजह से वह असदुद्दीन ओवैसी से दूरी बनाए हुए हैं. प्रवक्ता फरहान के मुताबिक अगर हमारे अकेले चुनाव लड़ने से अखिलेश यादव की सपा समेत दूसरी कथित सेक्युलर पार्टियों के उम्मीदवारों को हार का सामना करना पड़ता है तो उसकी सारी जिम्मेदारी खुद उनकी ही होगी.

यूपी में होंगे 25 सीटों पर उम्मीदवार 
असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने यूपी में किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं होने पर 25 सीटों पर उम्मीदवार घोषित करने का ऐलान किया है. वहीं पार्टी के प्रवक्ता फरहान ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी किसी को हराने के लिए नहीं बल्कि अपनी पहचान बनाने और बीजेपी को रोकने के लिए ज्यादा से ज्यादा सीटों पर चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी में है. चुनाव के लिए हमने तैयारी कर ली है, जल्द ही उम्मीदवारों के नामों का ऐलान भी कर दिया जाएगा.

'विपक्षी पार्टियां डरी हुई हैं'
मोहम्मद फरहान के मुताबिक बिहार की तर्ज पर ही बहुत जल्द यूपी में भी उन 25 सीटों का ऐलान किया जाएगा, जहां पार्टी अब अकेले चुनाव लड़ेगी. इसके बाद इन सीटों पर दलित और मुस्लिम समुदाय का सम्मान करने और उन्हें बराबरी का दर्जा देने वाले उम्मीदवारों के नाम का भी ऐलान किया जाएगा. जय भीम जय मीम नारे के साथ दलितों और मुस्लिमों का समीकरण बनाने का काम किया जाएगा. उन्होंने दावा किया कि असदुद्दीन ओवैसी की बढ़ती लोकप्रियता से कथित तौर पर सेक्युलर होने का दावा करने वाली विपक्षी पार्टियां डरी हुई हैं.

ये भी पढ़ें: Uttarakhand Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी की दूसरी लिस्ट जारी, उत्तराखंड के दो मौजूदा सांसदों का टिकट कटा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather: यूपी में फुल एक्शन में मानसून, लखनऊ-अयोध्या समेत 42 जिलों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में फुल एक्शन में मानसून, लखनऊ-अयोध्या समेत 42 जिलों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी
'इस्लाम की बात करने वाले अब...', ओम प्रकाश राजभर ने साधा अखिलेश यादव पर निशाना
'इस्लाम की बात करने वाले अब...', ओम प्रकाश राजभर ने साधा अखिलेश यादव पर निशाना
उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित डंपर गहरी खाई में गिरा, चालक की मौके पर मौत
उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित डंपर गहरी खाई में गिरा, चालक की मौके पर मौत
Uttarakhand Weather: 14 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, भूस्खलन का बढ़ा खतरा; लोगों से सतर्क रहने की अपील
उत्तराखंड में 14 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, भूस्खलन का बढ़ा खतरा; लोगों से सतर्क रहने की अपील

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
दिल्ली: दो दिन की भारी बारिश के बाद साफ हुआ आसमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली: दो दिन की भारी बारिश के बाद साफ हुआ आसमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
Alpha Box Office Collection Day 8: 'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म, जानें- कलेक्शन
'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
Mumbai News: मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
Embed widget