एक्सप्लोरर

यूपी पुलिस के कांस्टेबल का कमाल, विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में नीरज चोपड़ा से आगे फेंका भाला

World Athletics Championships 2025: यूपी पुलिस के कांस्टेबल सचिन यादव ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में 86.27 मीटर पर भाला फेंककर चौथा स्थान हासिल किया है.

उत्तर प्रदेश पुलिस के कांस्टेबल सचिन यादव ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में कमाल कर दिया है. इस प्रतियोगिता में उन्होंने भाला फेंककर चौथा स्थान हासिल यूपी पुलिस का मान बढ़ाया है. उन्होंने जापान के टोक्यो में आयोजित प्रतियोगिता में 86.27 मीटर पर भाला फेंककर अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड बनाया है. यूपी पुलिस उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं. 

यूपी पुलिस ने कांस्टेबल सचिन यादव को बधाई देते हुए कहा कि 'कर्तव्य से कीर्तिमान तक विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 टोक्यो, जापान में कांस्टेबल सचिन यादव ने अपने करियर का शानदार पर्सनल बेस्ट 86.27 मीटर भाला फेंक कर चौथा स्थान हासिल किया और सम्मानजनक मुकाबले में भारत के ओलंपिक स्टार नीरज चोपड़ा से भी आगे रहे.

इससे पूर्व उन्होंने इस वर्ष एशियन एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में सिल्वर मेडल प्राप्त किया था, जहां उनकी दूरी 85.16 मीटर थी. उत्तर प्रदेश पुलिस की यह उपलब्धि माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी की दूरदर्शी ‘कुशल खिलाड़ी’ योजना की प्रेरक सफलता है, जो खाकी की मेहनत को खेल की ऊँचाइयों तक ले जा रही है.'

बागपत के रहने वाले हैं सचिन यादव

बता दें कि सचिन यादव यूपी के बागपत के पास खेकड़ा गाँव के रहने वाले हैं. उनका पिता खेती किसानी करते हैं. बताया जा रहा है कि सचिन बचपन से ही भाला फेंकने की प्रैक्टिस करते थे, जिसके बाद उन्होंने जाने-माने भाला फेंक कोच नवल सिंह से प्रशिक्षण लिया. साल 2003 में खेल के कोटे से उनका यूपी पुलिस के कांस्टेबल पद पर चयन हुआ. 

नीरज चोपड़ा को भी पीछे छोड़ा

सचिन यादव ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में 86.27 मीटर पर भाला फेंककर बेहतरीन प्रदर्शन किया है. हालांकि वो चौथे स्थान पर रहे लेकिन ख़ास बात ये हैं कि इस प्रतियोगिता में उनका थ्रो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा से भी बेहतर था. नीरज चोपड़ा इसमें आठवें स्थान पर रहे. उन्होंने 84.03 मीटर भाला फेंका. 

कांस्टेबल सचिन यादव की इस उपलब्धि पर यूपी पुलिस के डीजीपी राजीव कृष्ण ने भी उन्हें बधाई दी है. माना जा रहा है कि सीएम योगी आदित्यनाथ उन्हें सम्मानित करेंगे.  

मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव की मां के खिलाफ FIR, 2016 में हुआ था जांच का आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
यूपी को मिलेगा अत्याधुनिक आपदा प्रबंधन केंद्र, आज नए मुख्यालय का लोकार्पण करेंगे CM योगी
यूपी को मिलेगा अत्याधुनिक आपदा प्रबंधन केंद्र, आज नए मुख्यालय का लोकार्पण करेंगे CM योगी
'जो खुद को बाबर की संतान मानते हैं, नया भारत उन्हें जवाब देगा', CM योगी का विपक्ष पर हमला
'जो खुद को बाबर की संतान मानते हैं, नया भारत उन्हें जवाब देगा', CM योगी का विपक्ष पर हमला
यूपी: लखनऊ में 'प्रो एक्सपो 2026' का आगाज, युवाओं को मिलेगा बिजनेस और फ्रेंचाइजी का बड़ा मंच
लखनऊ में 'प्रो एक्सपो 2026' का आगाज, युवाओं को मिलेगा बिजनेस और फ्रेंचाइजी का बड़ा मंच

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
Fennel Farming: पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड. किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड. किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
Embed widget