एक्सप्लोरर

यूपी सिपाही भर्ती को पूरा करने का टारगेट सेट, जल्द संपन्न होगी प्रक्रिया, बोर्ड ने की तैयारी

UP Police Constable Recruitment: यूपी पुलिस परीक्षा संपन्न होने के बाद जल्द अभ्यार्थियों से आपत्तियां आमंत्रित की जाएंगी. 4 महीने में बोर्ड अभ्यार्थियों की दौड़ का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रहा है.

UP Police Constable Recruitment: उत्तर प्रदेश पुलिस में 60244 रिक्त पदों पर सिपाही भर्ती परीक्षा संपन्न हो गई है. जिसके बाद अब उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड जल्द से जल्द आगे की कार्रवाई में जुट गया है. बोर्ड ने इस संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें भर्ती प्रक्रिया की पूरा करने पर चर्चा की गई. बोर्ड चाहता है कि कम से कम समय में अभ्यार्थियों के चयन की प्रक्रिया शुरू हो और अभ्यार्थियों के नियुक्त पत्र देकर इसे संपन्न कराया जाए. 

बोर्ड ने इस सिलसिले में अधिकारियों के साथ बैठक की और तमाम पहलुओं पर मंथन किया गया. खबर के मुताबिक परीक्षा संपन्न होने के बाद एक हफ्ते के अंदर अभ्यार्थियों से आपत्तियां आमंत्रित की जाने की तैयारी शुरू हो गई है. चार महीने के अंदर बोर्ड अभ्यार्थियों की दौड़ का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रहा है. बोर्ड का मानना के सर्दियों में दौड़ हो जानी चाहिए. 

भर्ती बोर्ड ने सेट किया टारगेट
इसके लिए बोर्ड को पहले मेरिट कट ऑफ को तैयार करना होगा. लिखित परीक्षा में शामिल हुए अभ्यार्थियों के दस्तावेजों की पड़ताल की जानी है. इसके साथ ही परीक्षा के दौरान जो संदिग्ध अभ्यार्थी पकड़े गए हैं या किसी अभ्यार्ती का फिंगर प्रिंट और आवेदन का ब्योरा उनके आधार कार्ड से अलग दिखा उनकी भी जांच कराई जानी है. इन अभ्यार्थियों ने पेपर तो दिया था लेकिन अब उन्हें गहन जांच से गुजरना होगा. 

लिखित परीक्षा और सभी दस्तावेजों की जांच के बाद अगला चरण में मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी. जिसके बाद अभ्यार्थियों को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा. फिजिकल टेस्ट में पुरुष अभ्यार्थियों को 4.8 किमी की दौड़ और महिला अभ्यार्थियों को 2.4 की दौड़ कराई जाएगी. इन सभी प्रक्रियाओं के लिए अलग-अलग अधिकारियों की ज़िम्मेदारी तय की जाएगी. 
  
आपको बता दें कि यूपी में 23,24,25, 30 और 31 अगस्त पाँच दिनों में पुलिस भर्ती परीक्षा कराई गई है. ये परीक्षा दो पालियों में हुई, जिसमें 50 लाख से ज़्यादा अभ्यार्थी शामिल हुए. इस परीक्षा को निष्पक्ष और बिना गड़बड़ी के संपन्न कराने के लिए प्रशासन की तरफ से सख्त इंतजाम किए गए थे, सीएम योगी ने ऐलान किया है कि 60 सिपाहियों की नियुक्ति के बाद जल्द ही प्रदेश में 40 हज़ार और सिपाही भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर ट्रस्ट की जिम्मेदारी मिलते ही कृष्ण मोहन की पहली प्रतिक्रिया, 'कहीं न कहीं...'
राम मंदिर ट्रस्ट की जिम्मेदारी मिलते ही कृष्ण मोहन की पहली प्रतिक्रिया, 'कहीं न कहीं कमी रह गई'
2 इस्तीफे, 8 गिरफ्तार, कब सुलझेंगे के उलझे तार? चंपत-अनिल पर फैसले के बाद उठ रहे ये 5 सवाल
2 इस्तीफे, 8 गिरफ्तार, कब सुलझेंगे के उलझे तार? चंपत-अनिल पर फैसले के बाद उठ रहे ये 5 सवाल
इस्तीफा मंजूर फिर भी अनिल मिश्रा, चंपत राय रहेंगे मेंबर! जानें- राम मंदिर ट्रस्ट का नियम
इस्तीफा मंजूर फिर भी अनिल मिश्रा, चंपत राय रहेंगे मेंबर! जानें- राम मंदिर ट्रस्ट का नियम
राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय की छुट्टी, इस्तीफा मंजूर, अनिल मिश्रा का क्या हुआ?
राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय की छुट्टी, इस्तीफा मंजूर, अनिल मिश्रा का क्या हुआ?

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ग्लोबल पासपोर्ट रैंकिंग में 74 से 125 पर पहुंचा भारत, खरगे का मोदी सरकार पर हमला, जानें पाकिस्तान का क्या हाल
ग्लोबल पासपोर्ट रैंकिंग में 74 से 125 पर पहुंचा भारत, खरगे का मोदी सरकार पर हमला, जानें पाकिस्तान का क्या हाल
2 इस्तीफे, 8 गिरफ्तार, कब सुलझेंगे के उलझे तार? चंपत-अनिल पर फैसले के बाद उठ रहे ये 5 सवाल
2 इस्तीफे, 8 गिरफ्तार, कब सुलझेंगे के उलझे तार? चंपत-अनिल पर फैसले के बाद उठ रहे ये 5 सवाल
England Vs Mexico Pre Quarter Match:इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
मुंबई में लगातार बारिश से फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित, 17 से फ्लाइटें रद्द; 300 से ज्यादा की उड़ानों में देरी
मुंबई में लगातार बारिश से फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित, 17 से फ्लाइटें रद्द; इतनी उड़ानों में देरी
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
Ayatollah Ali Khamenei Funeral: अयातुल्ला खामनेई की आखिरी विदाई के बीच ईरान से आया ये खास मैसेज, याद रखेगा भारत
अयातुल्ला खामनेई की आखिरी विदाई के बीच ईरान से आया ये खास मैसेज, याद रखेगा भारत
Embed widget