एक्सप्लोरर

Aligarh: पेट्रोल पंप पर लूट की वारदात अंजाम देने वाले गैंग का खुलासा, मुठभेड़ के बाद 5 गिरफ्तार

Aligarh Crime News: अलीगढ़ में बीते कई दिनों से पेट्रोल टंकियों पर लूट की घटनाएं सामने आई थीं. इस घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी थी और आज पुलिस की बड़ी कामयाबी मिली है.

Aligarh News Today: अलीगढ़ के थाना हरदुआगंज पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने एक अंतर्जनपदीय गैंग का खुलासा किया है, जो घने कोहरे का फायदा उठाकर पेट्रोल टंकियों से लूट की वारदातों को अंजाम देता था. इन आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग थाना क्षेत्रों में लूट के कई मामले दर्ज हैं. यह हालिया दिनों में अलीगढ़ पुलिस के लिए सिरदर्द बने हुए थे.

पुलिस ने मुखबिर की सूचना के बाद 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया. जब पुलिस ने आरोपियों की घेराबंदी की, तो उन्होंने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें एक गोली जाहिद नाम के आरोपी के पैर में लगी. जिससे वह घायल हो गया. बाकी आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. 

अलीगढ़ के रहने वाले हैं आरोपी
पुलिस ने बताया कि इन आरोपियों ने थाना बरला, थाना अतरौली और थाना हरदुआगंज क्षेत्र में स्थित पेट्रोल टंकियों से लूट की वारदातों को अंजाम दिया था. पेट्रोल पंप पर लूट की घटनाओं में शामिल पांचों आरोपी अलीगढ़ जिले के ही रहने वाले हैं. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जाहिद, उमेश शर्मा, आकाश, हरेंद्र ठाकुर और गगन उर्फ गोगा के रुप में हुई है. 

आरोपियों से बरामद हुई ये चीजें
इनमें से गिरफ्तार जाहिद नाम के आरोपी पर पहले से ही दो दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज हैं. हरदुआगंज और कलाई बम्बा थाना पुलिस ने सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया है. फिलहाल आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है. आरोपियों के पास से पुलिस ने 4 तमंचा, 315 बोर बंदूक, 3 खोखा कारतूस, 4 जिंदा कारतूस, धारदार हथियार बरामद किया है. इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल की गई बगैर नंबर प्लेट वाली बाइक और लूट के 22 हजार रुपये कैश बरामद किए हैं.

अलीगढ़ पुलिस ने गैंगलीडर जाहिद और उसके 4 साथियों को गिरफ्तार किया है. गैंगलीडर जाहिद पर अलीगढ़ और बुलंदशहर में कुल 24 आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं. जाहिद शातिर अपराधी है, जो जेल से छूटने के बाद हर बार नया गैंग बनाता है. इनका गैंग पेट्रोल पंपों की रेकी करता और फिर टेंपो या अन्य वाहनों से लूट की वारदात को अंजाम देता है. पुलिस ने आरोपियों से लूटी गई रकम बरामद की है. आरोपियों ने थाना बरला, अतरौली और हरदुआगंज के पेट्रोल पंप पर लूट की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है.

पुलिस ने क्या कहा?
क्षेत्राधिकारी सर्जना सिंह ने बताया कि आरोपियों ने बीती रात पेट्रोल पंप पर लूट की योजना बनाई थी. जब पुलिस ने आरोपियों का पीछा किया, तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में गैंगलीडर जाहिद घायल हो गया जबकि अन्य चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने आरोपियों के पास से अवैध कारतूस, तमंचे और मोटरसाइकिल बरामद की हैं. उन्होंने बताया कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें: Watch: गाजियाबाद के होटल में रोटी बनाते समय थूकने की वीडियो वायरल, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीलभीत SIR मामला: पहले हटाया, अब FIR, 2 SDM कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 3 घिरे
पीलभीत SIR मामला: पहले हटाया, अब FIR, 2 SDM कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 3 घिरे
पीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई
पीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई
बाराबंकीः UP MLC चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, 72 बूथों पर 23 अक्टूबर को होगा मतदान
बाराबंकीः UP MLC चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, 72 बूथों पर 23 अक्टूबर को होगा मतदान
CM धामी का निशाना, 'जनादेश का सम्मान करना नहीं जानती कांग्रेस'
CM धामी का निशाना, 'जनादेश का सम्मान करना नहीं जानती कांग्रेस'

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
6330mAh बैटरी वाला POCO X8s लॉन्च, जानें कैमरे और परफॉर्मेंस की डिटेल
6330mAh बैटरी वाला POCO X8s लॉन्च, जानें कैमरे और परफॉर्मेंस की डिटेल
Embed widget